प्रशासन द्वारा लोगों को तत्काल पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान पर समदर्शी न्यूज़ दंतेवाड़ा, 21 जुलाई 2024/ दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल पहाड़ी में एनएमडीसी द्वारा निर्मित एन-1 बी डेम जिले में अत्यधिक बारिश होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण अनेक घर बाढ़ की चपेट में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थान ले जाया गया है। इसके अलावा किरंदुल के गाटर पुलिया एवं सीएससी सेंटर के पास भी बारिश से जल जमाव होने से जेसीबी मशीन के द्वारा रोड की…
Read MoreDay: July 21, 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास में की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद और रायगढ़ जिले के दौरे से लौटने के बाद हेलीपैड से सीधे शंकरनगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुंचे। गौरतलब है कि 22 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है।
Read Moreजशपुर : विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, विधानसभा व लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ पंचायत व निकाय चुनाव पर हुई चर्चा
जशपुर के कार्यकर्ताओं की राष्ट्रीय स्तर पर है अलग पहचान : किरण सिंह देव समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 जुलाई 2024/ विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सरगुजा संभाग में पार्टी को यहां के कार्यकर्ताओं ने शत प्रतिशत सफलता दिला कर एक नया कीर्तिमान रचा है। पार्टी को हिमालय की चोटी पर ला कर खड़ा कर दिया है। ऐसे मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को मैं नमन करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने उक्त बातें कही। वे शहर के सन्ना रोड में स्थित, श्याम पैलेस में आयोजित पार्टी…
Read Moreजशपुर : सीजी सेट पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दो पाली में आयोजित परीक्षा में जिले के 9 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
बनाए गए थे 33 केंद्र, केन्द्रों में रही कड़ी सुरक्षा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ व्यापमं की ओर से प्रदेश भर में रविवार को सीजी सेट पात्रता स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा परीक्षा ली गई।परीक्षा दो पाली में शांतिपूर्ण आयोजित हुई। जिले में पहली बार आयोजित सीजी सेट पात्रता परीक्षा के लिए 10040 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। प्रथम पाली में 4863 और द्वितीय पाली में 4839 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और प्रथम पाली में 5177 और द्वितीय पाली में 5201अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बेहतर संपादन हेतु ऑब्जर्वर…
Read Moreजशपुर : सीएचसी कांसाबेल में हुआ रक्त दान शिविर का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21जुलाई,2024/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस. तिर्की के मार्गदर्शन तथा दिशानिर्देश पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 70 युनिट ब्लड प्राप्त हुआ। शिविर में कांसाबेल एवं सरईपानी के युवाओं,थाना कांसाबेल तथा समस्त सीएचसी कांसाबेल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान एक महादान है जो कई मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित होगा और जरूरतमंद लोगों को समय पर ब्लड प्राप्त हो सकेगा।
Read Moreपशु तस्करी रोकना जशपुर पुलिस की पहली प्राथमिकता,अवैध धंधे में संलिप्त सेटिंगबाज अफसरों की खैर नही, संलिप्तपता पाये जाने पर नप जायेंगें : अपराध समीक्षा पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने अनुविभागवार ली बैठक
लंबित पुराने मामलों की बिन्दुवार समीक्षा की गई, निराकरण हेतु विवेचकों सचेत किया गया बैठक में लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग के निराकरण एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश मुख्य सचिव द्वारा अवारा पशुओं एवं कोलाहल अधिनियम् संबंधी दिये निर्देषों का पालन तत्काल करने हेतु कहा गया, विगत दिवस आईजी सरगुजा द्वारा दिये निर्देशों को अवगत कराकर पालन करने हेतु निर्देशित किया गया, आँनलाईन ठगी के मामले में सायबर सेल के सहयोग से तत्काल कार्यवाही करने के दिये निर्देश, व्हीआईपी एवं व्हीव्हीआईपी…
Read Moreछत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में होगा इको क्लब गठन : मिशन लाइफ के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के तहत होगा वृक्षारोपण
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 जुलाई 2024/ नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में राष्ट्रव्यापी शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत 27 जुलाई को मिशन लाईफ भी मनाया जाएगा। इसके तहत पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को लेकर बच्चों में जागरूकता के लिए स्कूलों में इको क्लब के गठन के किया जायेगा। इको क्लब के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। इको क्लब के सदस्यों को समुदाय के समक्ष 27 जुलाई को शपथ दिलाई जाएगी। इस दिन प्रत्येक स्कूल में कम से…
Read Moreश्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी भी उपस्थित रहे। कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम आस्था का केंद्र के रूप में विख्यात है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा सत्यनारायण…
Read Moreबिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर कन्या एवं बालक आश्रम बेलझीरिया के अधीक्षक-अधीक्षिका निलंबित
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 जुलाई 2024/ गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी द्वारा बीते शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर कन्या आश्रम एवं बालक आश्रम बेलझीरिया के अधीक्षक एवं अधीक्षिका को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि 20 जुलाई को निरीक्षण दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के आश्रम में अनुपस्थित रहने एवं नियमित रूप से आश्रम में नहीं रहने के कारण श्री बी.एस. मास्को अधीक्षक (प्रधान पाठक) आदिवासी बालक आश्रम बेलझीरिया, विकासखण्ड मरवाही और श्रीमती…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय परिसर में करंज का पौधा रोपा
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा के परिसर में प्रियदर्शी भगवान राम जी के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करंज का पौधा, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने नीम का पौधा तथा पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर कार्तिकेय गोयल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Read More