कन्या महाविद्यालय जशपुर के छात्रों को छ.ग.शासन की योजनाओं से संबंधित जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई 2024/ राजा विजय भूषण देव कन्या महाविद्यालय जशपुर के छात्रों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित पत्रिका जनमन, सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कहा कि पत्रिका का अध्ययन सभी छात्रों के लिए लाभप्रद है। पत्रिका में ग्रामीणों, किसानों, सहित बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने के लिए शासन द्वारा संचालित अनेक योजनाएं की जानकारी शामिल है। पत्रिकाओं के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक समसामयिक घटनाओं एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी भी मिलती…

Read More

जशपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 2 से 8 अगस्त तक होगी काउंसलिंग

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा 18 मई 2024 को परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। उक्त परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची राज्य कार्यालय द्वारा जारी की गई है। चयनित विद्यार्थियों की मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट  eklavya.cg.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। प्रतिक्षा सूची के विद्यार्थियों हेतु स्थान रिक्त होने पर पृथक से सूचना दी जायेगी। चयनित विद्यार्थियों…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि, प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम डुडूंगजोर निवासी दिलचंद का सर्पदंश से 08 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के माता बुटकी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब 362.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 362.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 30 जुलाई तक औसत वर्षा 490.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 10.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 304.1 मिमी, मनोरा में 517.9 मिमी, कुनकुरी में 470.1 मिमी, दुलदुला में 394.4 मिमी, फरसाबहार में 235.8 मिमी, बगीचा में 441.9 मिमी, कांसाबेल में 420.1 मिमी, पत्थलगॉव में…

Read More

जशपुर जिले के लिए बड़ी खबर : बिजली आपूर्ति में बाधा और लो वोल्टेज की समस्या से जल्द मिलेगी मुक्ति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में स्थापित होगा प्रदेश का पांचवां विद्युत 400 केव्ही सबस्टेशन

कुनकुरी के हर्राडांड़ में 18.20 एकड़ भूमि कलेक्टर ने की आबंटित समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले में 400 केव्ही विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। सब स्टेशन स्थापित करने के लिए  कुनकुरी ब्लाक के हर्राडांड़ में 18.20 एकड़ भूमि राज्य विद्युत वितरण कंपनी को कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आबंटित कर दिया है। विद्युत विभाग के डीई एन आर भगत ने बताया कि इस सब स्टेशन के बन जाने से जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में आमूलचूल…

Read More

यूरोप की सबसे ऊँची चोटी पर बिलासपुर की बेटी ने लहराया तिरंगा

कलेक्टर से की मुलाकात, सहयोग के लिए दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 30 जुलाई 2024/ यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी पर बिलासपुर की बेटी सुश्री निशा यादव ने तिरंगा लहराया। वापस आकर आज कलेक्टर अवनीश शरण से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एलब्रुस 5 हजार 642 मीटर फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। सुश्री निशा ने कलेक्टर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप के सहयोग से ही यह संभव हो पाया।…

Read More

कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 30 जुलाई 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का  बारीकी से अवलोकन किया। मरीजों से मुलाकात कर अस्पताल में मिल रहे इलाज एवं खानपान का हाल जाना। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित निर्माण एजेन्सियों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान नव निर्मित एपिडेमिक वार्ड का अवलोकन किया। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए यह नया वार्ड विकसित किया गया है।…

Read More

शासकीय अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक मरीजों को अनावश्यक निजी अस्पतालों में रिफर न करें – कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए निर्देश

वसूली वाले प्रकरणों में सरपंचों से राशि वसूली करने एसडीएम को दिए निर्देश आंगनबाड़ी,स्कूलों के बच्चों का आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर लगाने के दिये निर्देश समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ कोरबा, 30 जुलाई 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों तथा टीएल में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने जनहित के महत्वपूर्ण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया…

Read More

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 4 बाइक जप्त

समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 30 जुलाई 2024/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी कांति कुमार कुरै दिनांक 25.07.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.07.2024 को अपनी मोसा कमांक सीजी 04 के व्ही 0845 से जयरामनगर साप्ताहिक बाजार सब्जी लेने के लिए गया हुआ मोसा को अमर दुकान के पास लॉक करके खड़ी किया था शाम करीब 05:00 बजे वापस आकर देखा मोसा क्रमांक सीजी 04 के व्ही 0845 किमती 10000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट…

Read More

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल श्री रमेन डेका 31 जुलाई को लेंगे शपथ

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका बुधवार 31 जुलाई को सबेरे 10.15 बजे राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

Read More