जशपुर : सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु आवेदन, अपात्र अभ्यर्थी 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं दावा

जशपुर,15 अक्टूबर/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर के अनुसार वर्ष 2024-25 हेतु संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। उक्त ऑनलाईन आवेदन के संबंध में अपात्र अभ्यर्थियों से दावापत्ति मंगाया जा रहा है। ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरान्त पाये गये पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की जानकारी विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in  तथा https://hmstribal.cg.nic.in में उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन आईडी अथवा अपना नाम एवं जन्म तिथि अंकित कर पात्र व अपात्र…

Read More

जशपुर की श्री गणेश महिला समूह को मछली पालन योजना ने दी नई उड़ान, अर्जित किए 2.5 लाख, आत्मनिर्भर बनने का रास्ता खुला

जशपुर, 15 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मछली पालन अर्थात जलीय कृषि करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने हेतु खेती किसानी के साथ-साथ अन्य रोजगार से जोड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। मत्स्य विभाग द्वारा शासकीय तालाब को पट्टे पर देकर मछली पालन कार्य हेतु महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग द्वारा 50 प्रतिशत…

Read More

थाना अकलतरा पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही : थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वाले पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार… जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 12,500/- रूपए एवं 52 पत्ती तास, 05 नग मोबाईल कीमत 28,000/ रुपए एवं 01 नग मोटर सायकल कीमत 40,000/- रूपए कुल जुमला कीमती 80,500/- रूपए को किया बरामद. आरोपियों के विरुद्ध धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चाम्पा, 15 अक्टूबर / पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार…

Read More

जशपुर: प्राकृतिक आपदा में मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जशपुर, 15 अक्टूबर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम सिरीटोली निवासी शिवकुमार यादव का तालाब के पानी में डुबने से 21 मार्च 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता भरत राम यादव राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में हुई भारी बारिश : 1079.3 मिमी वर्षा ने रचा नया रिकॉर्ड, कुनकुरी तहसील में हुई सबसे अधिक बारिश

जशपुर, 15 अक्टूबर 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1079.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 1091.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 2.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 967.6 मिमी, मनोरा में 1456.1 मिमी, कुनकुरी में 1502.9 मिमी, दुलदुला में 931.1 मिमी, फरसाबहार में 639.2 मिमी, बगीचा में 1291.1 मिमी, कांसाबेल में 889.2 मिमी, पत्थलगांव…

Read More

गिधपुरी में हत्याकांड : चरित्र शंका में पति ने पत्नी को कैंची और पत्थर से मार कर की हत्या…पुलिस ने किया गिरफ्तार…भेजा जेल.

चरित्र शंका पर आरोपी द्वारा अपनी पत्नि की कर दी गई हत्या,कैंची, हथौड़ी एव पत्थर से वार कर दिया गया, हत्या की घटना को अंजाम आरोपी के विरूद्ध थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 113/2024 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध. आरोपी – धीरज रात्रे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम तेलासी थाना गिधपुरी. बलौदाबाजार-भाटापारा, 15 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जुनवानी पुराना पत्थर खदान के पास एक महिला मृतिका ज्योति रात्रे की हत्या कर…

Read More

जशपुर में जाली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने फरार 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस प्रकरण के अन्य 3 आरोपीगण सम्पत कुमार टोप्पो, ललित कुमार त्रिपाठी एवं अर्जून राम पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार, सम्पत कुमार टोप्पो के कब्जे से पूर्व में 500 रू. के जाली नोट 150 नग कुल 75 हजार रू., 500 रू. के 98 नग असली रकम कुल 49 हजार रू. एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज जप्त किया जा चुका है, थाना बागबहार में आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 489(बी), 489 (सी), 120(बी) का अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 15 अक्टूबर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक…

Read More

रायगढ़ में साइबर सुरक्षा गीत लॉन्च : बिलासपुर रेंज आईजी ने युवाओं को किया जागरूक…रायगढ़ में साइबर जागरूकता गीत का किया विमोचन…सक्रिय लोगों को किया सम्मानित.

“जागरूक बनें, साइबर अपराध से बचें” – पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला साइबर फ्रॉड से लड़ना हम सब की जिम्मेदारी – पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल रायगढ़ पुलिस तथा जागरूकता पखवाड़ा से जुड़े एनजीओ को दी गई शुभकामनाएं और अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रदान किया गया प्रशस्ति-पत्र. रायगढ़, 14 अक्टूबर / आज ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में रायगढ़ पुलिस और हेल्पिंग हैंड क्लब फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तैयार किए गए साइबर जागरूकता गीत “जागरूक हो जाओ” का विमोचन पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा…

Read More

क्या आप जानते हैं ? कोसा कीटपालन से सालाना एक लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है ? जशपुर की एक महिला, एक सपना और कोसा का कीड़ा, पढ़ें बसंती मिंज की कहानी.

जशपुर 15 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सार्थक प्रयास कर रहे हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुनकुरी विकासखंड में ग्राम बोडाटांगरी को शासकीस टसर विस्तार केन्द्र  वर्ष-2001-02 स्थापित किया गया है। रेशम विभाग के द्वारा शासकीस टसर विस्तार केन्द्र बोडाटांगरी अन्तर्गत 20 हेक्टयर वनभूमि में साजा, अर्जुना पौधरोपण कराया गया है। यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। इसी ग्राम के 20 हितग्राही टसर कीट पालन कर अपना स्थिति सुधार कर अच्छा आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।  वर्ष…

Read More

मुख्यमंत्री की पहल से जशपुर जिले का कायाकल्प : सड़क निर्माण से खुलेगी विकास की नई राहें, 194 करोड़ रुपये से बनेंगी तीन प्रमुख सड़कें.

जशपुर, 15 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में लगातार आवागमन की सुगमता के लिए सड़क निर्माण के लिए पहल की जा रही है।सीएम साय की पहल पर जिले के तीन प्रमुख सड़कों के विकास के लिए 194.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, यह कदम जिले में आवागमन की सुगमता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। गौरतलब है की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में आठ सड़कों के विकास के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए की मंजूरी दी है। इस…

Read More