रायपुर 24 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षाविद, समाज सेवी और सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर की 25 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ.गौर बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविदों में से एक थे। उन्होंने शिक्षा, कानून, और साहित्य के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया। वे भारतीय संविधान सभा के सदस्य भी रहे। उन्होंने युवाओं में उच्च शिक्षा के प्रसार हेतु सागर विश्वविद्यालय की स्थापना की। देवदासी प्रथा को बंद कराने और महिलाओं को वकालत…
Read MoreMonth: December 2024
मुख्यमंत्री श्री साय 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस पर जशपुर जिले में 355.26 करोड़ रूपए के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
रायपुर 24 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर को जशपुर जिले में लगभग 355.26 करोड़ रूपए की लागत के 128 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण और 289.32 करोड़ की लागत के 95 कार्यों का भूमिपूजन होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री, उपकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 289.32…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर राजधानी रायपुर और जशपुर जिले के अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर, 24 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर और जशपुर जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.45 बजे रायपुर के अवंती बिहार स्थित अटल चौक में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे रायपुर के बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर…
Read Moreआधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ ही स्कूली बच्चे प्राचीन सांस्कृतिक ज्ञान और मूल्यों से भी हों परिचित – मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री दिल्ली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव अनुभव 2024 में हुए शामिल रायपुर 24 दिसंबर 2024 /उत्साह से भरे स्कूली बच्चों से जब भी मैं मिलता हूँ, मुझमें भी नई ऊर्जा का संचार हो जाता है। आप लोग छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं। सभी बच्चे खूब पढ़ें और अपने संस्कार को कभी न छोड़ें। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले के ग्राम सांकरा में डीपीएस स्कूल के वार्षिकोत्सव अनुभव 2024 में बच्चों को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा…
Read Moreसुशासन दिवस के अवसर पर अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर नालंदा परिसर रायपुर में लगेगी दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी
प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल की उपलब्धियां भी होंगी प्रदर्शित रायपुर 24 दिसंबर 2024/ पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के नालंदा परिसर में 25 एवं 26 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की एक साल की उपलब्धियों को…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 दिसम्बर को रहेगें जशपुर जिले के प्रवास पर : सलियाटोली में विभिन्न विकासकार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
फरसाबहार के सराईटोली और कुनकुरी सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह में होगें शामिल जशपुर 24 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 25 दिसम्बर 2024 को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकाफ्टर से रवाना होकर 1.25 बजे फरसाबहार विकासखण्ड के सराईटोली पहुंचेंगे। यहां पर वे 1.30 से 2.30 बजे तक अटल सुशासन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.45 बजे वे सराईटोली से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर 3.05 बजे वे कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली पहुंचेंगे। यहां पर वे 3.05…
Read Moreबाबा साहब के सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चेहरा उजागर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बाबा साहब के नाम पर कांग्रेसी बहा रहे घड़ियाली आंसू – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 24 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होंने कहा कि जितना सम्मान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहब को दिया है, वह किसी से छुपा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 1952 और 1954 के चुनावों में बाबा साहब को हराने का काम…
Read Moreभूपेश सरकार में राजीव युवा मितान क्लब की आड़ में सरकारी धन की हुई लूट – सुशांत शुक्ला
कांग्रेसियो द्वारा किये गए भ्रष्टाचार कि परते लगातार एक-एक कर खुल रही है – सुशांत शुक्ला राजीव युवा मितान क्लब के ऊपर किए गए करोड़ों रुपए खर्च की व्यापक जांच करके दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा है कि भ्रष्टाचार का वायरस कांग्रेस की रग-रग में किस कदर फैला हुआ है, यह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बनाए राजीव युवा मितान क्लब की आड़ में सरकारी धन की हुई शर्मनाक लूट के खुलासे के बाद और ज्यादा स्पष्ट…
Read Moreभाजपा में गुटबाजी के कारण जूतम पैजार हो रहा है, भाजपा संगठन चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लिफाफा तंत्र अपनाया जा रहा – धनंजय सिंह ठाकुर
भाजपा के 50 लाख से अधिक सदस्य सफेद हाथी न वो वोट कर सकते हैं न चुनाव में भाग ले सकते रायपुर 24 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी के कारण मंडल चुनावों में कार्यकर्ताओं में जूतम पैजार मचा हुआ है। बस्तर से लेकर राजधानी तक कार्यकर्ता एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे है। भाजपा का संगठन चुनाव महज दिखावा है। भाजपा की अनुशासन की ढोल फट गई। भाजपा में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है लिफाफा तंत्र हावी है।…
Read Moreजिस धीमी रफ्तार से खरीदी हो रही 31 जनवरी तक लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी असंभव – दीपक बैज
डेढ़ माह में सरकार आधे किसानों का भी धान नही खरीद पाई है सरकार अभी से धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की घोषणा करे रायपुर/ 24 दिसंबर 2024। धान खरीदी डेढ़ महीने पूरा हो गया है लेकिन अभी तक मात्र 67 लाख टन धान की खरीदी ही हो पाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इसी रफ्तार से धान की खरीदी होगी तो 31 जनवरी तक जो धान खरीदी का जो लक्ष्य निर्धारित है 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी करने का वह पूरा हो पाना…
Read More