आई.टी.आई. में रंग-रोगन महाविद्यालय में तड़ित चालक लगाने के लिए कहा पर्यटन के दृष्टिकोण से पर्यटन स्थल पंचखड़िया शिव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश जशपुर 04 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आरा का निरीक्षण किया और निर्माणधीन जगन्नाथ मंदिर में बाण्ड्रीवाल, गेट निर्माण, मौसी बाड़ी के पास बाण्ड्रीवाल, चबूतरा शेड, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश द्वार बनाने के संबंध में आर.ई.एस. विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान शकरडेगा के गढ़पहाड़…
Read MoreDay: December 4, 2024
जशपुर : नीमगांव में ब्लॉक स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
शिविर में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों ने लोगों के समस्याओं का किया तत्काल निराकरण जशपुर 04 दिसम्बर 2024/ जशपुर विकाखण्ड के ग्राम पंचायत नीमगांव में आज ब्लॉक स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जशपुर एसडीएम श्री ओंकार यादव, तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजनपथे जनपद पंचायत सीईओ श्री लोकहित भगत एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वयं उपास्थित होकर लोगो की समस्या से अवगत होकर तत्काल निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। जन समस्या निवारण शिविर में आयुष विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन…
Read Moreआयुष्मान कार्ड निर्माण और राशन कार्ड सुधार पर जोर: जशपुर कलेक्टर ने की विकास कार्यों की समीक्षा
मृत व्यक्तियों की जानकारी पाक्षिक रूप से अपडेट कर राशन कार्ड से नाम विलोपित करने दिए निर्देश जशपुर, 04 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जिला पंचायत के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की गूगल शीट के माध्यम से समीक्षा करते हुए सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने तथा अप्रारम्भ कार्यों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मनरेगा योजनांतर्गत कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले में आयुष्मान भारत योजना के…
Read Moreनिलंबन : रात्रि गश्त व रात्रि ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर एसएसपी सूरजपुर ने प्रधान आरक्षक व आरक्षक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित.
एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी करेंगे इस प्रकरण की जाँच. सूरजपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर दिनांक 03 दिसंबर 2024 को रात्रि गश्त में तैनात अधिकारी व जवानों की आकस्मिक चेकिंग के लिए निकले, इस दौरान थाना प्रेमनगर क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग के दौरान रात्रि गश्त/रात्रि ड्यूटी चेक करने पर प्रधान आरक्षक ज्योतिष पटेल व आरक्षक सरफराज अहमद को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया गया। रात्रि गश्त/रात्रि ड्यूटी जैसे कार्य से बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होकर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता…
Read Moreजशपुर : मतपत्र मुद्रण हेतु आमंत्रित निविदा खोली जाएंगी 16 दिसम्बर को
जशपुर 04 दिसम्बर 2024/ जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निविदा विज्ञप्ति 11 नवम्बर 2024 के द्वारा नगरपालिकाओं निर्वाचन हेतु मतपत्र मुद्रण हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी। उक्त निविदा की तिथि 16 दिसम्बर 2024 दिन सोमवार को दोपहर 2.00 बजे तक वृद्धि की गई है। प्राप्त निविदायें समिति द्वारा 16 दिसम्बर को सायं 3.00 बजे निविदाकर्ता या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएंगी।
Read Moreनिर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक: जशपुर कलेक्टर ने दी तेजी से काम करने की हिदायत
जशपुर, 04 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों द्वारा प्रगतिगत कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों से विभागवार उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी निरन्तर अपडेट करने के साथ सभी लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण…
Read Moreशहरों को स्मार्ट बनाने की दिशा में कदम: जशपुर कलेक्टर के निर्देश
कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 04 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में नगरीय निकायों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों से नगरों को सुंदर बनाने के लिए सभी नगरीय निकायों में सौंदर्यीकरण कराने को कहा। इसके लिए नगरों में स्थित तालाबों को स्वच्छ कराकर उनके आस पास पार्क, चौपाटी, बच्चों के लिए उद्यान-झूले, पाथ-वे आदि का निर्माण करने तथा स्वागत द्वारों की लाइटिंग…
Read Moreजशपुर : सड़क हादसे में मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत
जशपुर 04 दिसम्बर 2024/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम महुवाटिकरा निवासी स्व. फुलसिंह यादव का ट्रेलर वाहन से सड़क दुर्घटना में 24 जुलाई 2024 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक पत्नी श्रीमती मिथलेस यादव हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के निर्देश पर हुई गुम इंसान की त्वरित पतासाजी : 28 घरों की लौटाई गई खुशियां.
एक माह में अब तक 02 बालिका, 14 पुरूष एवं 12 महिला सहित कुल 28 गुम इंसान की पतासाजी कर दस्तयाब कर किया गया है उनके परिजनों को सुपुर्द. सूरजपुर : जिले की पुलिस ने गुम इंसान की जांच को पूरी संवेदनशीलता के साथ करते हुए 28 गुम इंसान को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा गुम बालक, बालिका एवं गुम इंसान के मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित पतासाजी करने के लिए सभी थाना-चौकी प्रभारियों को कड़े…
Read Moreटूटा पोल, गुल हुई बिजली, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय ने किया समाधान : भड़िया गांव में अंधेरे के दिन हुए खत्म, मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिजली बहाल
ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर 04 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत भड़िया, बगीचा में बिजली पोल टूटने की वजह से बाधित हुई विद्युत फिर से बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्राम पंचायत भड़िया में बिजली सप्लाई के लिए खड़ी की गई मुख्य लाइन का पोल किसी कारणवश टूट जाने की वजह से पूरे गांव में कुछ दिनों से बिजली की आपूर्ति बंद थी। जिससे लाइट बंद हो जाने और बिजली…
Read More