समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की व्यवस्था पर रखी जा रही है कड़ी निगरानी, किसानों को टोकन आवेदन के लिए दोहरी सुविधा, विशेष परिस्थिति में किसानों के बारदानों का उपयोग और प्रति बारदाना 25 रूपए का भुगतान

समिति में ऑपरेटर के माध्यम से भी टोकन आवेदन कर सकते हैं किसान किसानों से क्रय धान के भुगतान के लिए 6728 करोड़ रूपए जारी रायपुर, 05 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य में  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए किसानों को टोकन जारी करने से लेकर बारदाना की व्यवस्था, धान का उपार्जन एवं भुगतान, केन्द्रों में खरीदे गए धान का उठाव पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसानों को धान विक्रय हेतु टोकन आवेदन करने…

Read More

छत्तीसगढ़ में हुआ राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण : 81 हजार से अधिक छात्रों की दक्षताओं का हुआ समग्र मूल्यांकन

रायपुर 5 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर केन्द्र शासन द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जा चुका है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत देश भर में एक साथ राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024 का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024 में कक्षा तीसरी, छठवीं और नवमी की 3409 स्कूल से 81 हजार 179 विद्यार्थियों की दक्षताओं का समग्र मूल्यांकन किया गया।  इस परख सर्वेक्षण का उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ शिक्षकों, स्कूलों और पूरी शिक्षा प्रणाली…

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला : सरगुजा पुलिस ने च्वाइस सेंटर संचालक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों के जरिये कर किया था विवाह… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में सम्मिलित आरोपी च्वाइस सेंटर संचालक को किया गया गिरफ्तार. आरोपी द्वारा अपने च्वाइस सेंटर के माध्यम से नाबालिग बालिका के आधार कार्ड में जन्मतिथि परिवर्तित कर कारित की गई थी घटना. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लैपटॉप, प्रिंटर, आयरिश थम्ब मशीन एवं कैमरा किया गया जप्त. नाबालिग सम्बन्धी मामलों में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्ती से कार्यवाही. आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 87,  64(2) (एम), 55, 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की…

Read More

शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय में दिखेगी ब्रिटिशकालीन जनजातीय विद्रोह का वास्तविक झांकी : बस्तर, कोलकाता और फिल्म सिटी मुम्बई के आर्टिस्ट म्यूजियम को दे रहे वास्तविक स्वरूप

छत्तीसगढ़ के जनजातीय जीवन शैलियों और संस्कारों से रूबरू होंगे लोग  नवा रायपुर में 10 एकड़ में बन रहा है शहीद वीरनारायण सिह संग्रहालय रायपुर 5 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में निर्माणाधीन शहीद वीरनारायण सिंह संग्रहालय परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य में ब्रिटिशकाल में हुए जनजातीय विद्रोह की झांकी को वास्तविक स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। ब्रिटिशकाल के दौर में अपनी अस्मिता और संस्कृति को बचाने के लिए हुए जनजातीय विद्रोह के दौरान छत्तीसगढ़ के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। झांकी के माध्यम से…

Read More

छत्तीसगढ़ में अब तक 29.22 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी : धान खरीदी के एवज में 6.15 लाख किसानों को 6727.93 करोड़ रूपए का भुगतान

शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 रायपुर, 05 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 29.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 6.15 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था…

Read More

उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा से प्रसन्न है किसान : राकेश कुर्रे को अब नहीं लगाने पड़ते बैंको के चक्कर

रायपुर 5 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की सुगम व्यवस्था से किसानों को न सिर्फ धान बेचना आसान हो गया है बल्कि किसानों के लिए धान बेचने के बाद पैसा निकालना भी आसान हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य के किसानों को प्रति क्विंटल धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जहां किसानों को एक क्विंटल धान का सर्वाधिक 3100 रूपए मूल्य प्राप्त हो रहा है। धान…

Read More

नारी शक्ति का हुआ सम्मान महतारी वंदन ने बढ़ाया मान : महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित विष्णु देव सरकार

हितग्राही महिलाओं को अब तक 6530.41 करोड़ रूपए की मदद रायपुर 5 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा के उद्देश्य से विष्णु देव सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना से हितग्राही महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। महिलाएं इस मदद की राशि से अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अतिरिक्त आय उपार्जन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने लगी है। श्रीमती बिंदिया प्रजापति को जब से महतारी वंदन योजना के तहत हर महिने एक-एक हजार रूपए मिल रहे…

Read More

नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 : राज्य में आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करें – राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित रायपुर दिनांक 05.12.2024/ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु शासन स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग,नगरीय प्रशासनएवं पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारिओं की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग…

Read More

सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : शराब के लिए पैसे न देने पर दामाद ने ससुर को जलाया…पुलिस ने किया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही. आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही. घटना-स्थल से घटना में प्रयुक्त माचिस का डब्बा एवं कपड़े का जला हुआ टुकड़ा किया गया बरामद. अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी गंगा गिरी साकिन दोरना लुन्ड्रा द्वारा दिनांक 04 दिसंबर 2024 को थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आज दिनांक को प्रार्थी अपने घर…

Read More

जशपुर : कलेक्टर ने नगर पंचायत क्षेत्र पत्थलगांव में पुष्प वाटिका, बस स्टैंड, धान खरीदी केंद्र, सूता तालाब, छठ घाट आदि का किया निरीक्षण

साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण कार्य, लाइटिंग व्यवस्था, स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्वक करने के दिए निर्देश जशपुर 05 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज नगर पंचायत पत्थलगांव का निरीक्षण कर नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने, सौंदर्यीकरण कार्य, लाइटिंग व्यवस्था, सार्वजनिक प्याऊ, शौचालयों की सफाई व्यवस्था और स्वीकृत विकास कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए‌। नगरीय क्षेत्र में पुष्प वाटिका का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री व्यास ने यहां पर स्वीकृत सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द पूरा करने और वाटिका में अटल परिसर बनाए जाने के…

Read More