मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात “ 192 करोड़ 8 लाख 69 हजार रूपए के विकास कार्यों का करेंगें लोकार्पण एवं भूमिपूजन

कुल 35 करोड़ 56 लाख 78 हजार रूपए के 121 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 156 करोड़ 51 लाख 91हजार रूपए के 121 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को सौंपेंगे चाबी, पीएम जनमन आदर्श पंचायत के तहत 2 गांवों करेंगे सम्मान बलौदाबाजार-भाटापारा,9 दिसंबर  2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिसंबर को शहीद वीरनारायण सिंह जी के जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस दौरान वह जिले के 192 करोड़ 8 लाख 69 हजार रूपए के 242 विकास कार्यों का लोकार्पण…

Read More

सरकार गठन क़े एक वर्ष पूर्ण होने पर विभागों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन, नगरीय निकायों में निकाली गई स्वच्छता रैली

बलौदाबाजार-भाटापारा, 9 दिसम्बर 2024/ सरकार गठन क़े एक वर्ष पूर्ण होने क़े उपलक्ष्य में विभागों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 9 से 20 दिसम्बर क़े मध्य किया जाएगा। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री दीपक सोनी क़े मार्गदर्शन में सोमवार को जिले क़े सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता सायकिल रैली निकाली गई जिसमें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग क़े अधिकारी -कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदी शामिल हुए। आगामी दिनों में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा सफाई वाहनो से जिंगल का प्रसारण, सफाई पखवाड़ा का आयोजन, स्वच्छता दीदियों का सम्मलेन, सभी नगरीय क्षेत्रों में…

Read More

नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए हुई राज्य स्तरीय प्रशिक्षण बैठक

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ में नगरपालिका आम निर्वाचन के मद्देनजर सोमवार को दोपहर 2.30 बजे राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर एस के टंडन, तहसीलदार कोमल साहू, मनीष सूर्यवंशी, सांख्यिकी अधिकारी एस के सिंह, सहायक अधीक्षक स्थानीय निर्वाचन के के स्वर्णकार सहित मास्टर ट्रेनर जे आर बंजारे, एस आर अजय, भगवान दास बसंत आदि उपस्थित थे। प्रशिक्षण बैठक में प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) की भूमिका,  मतदाता सूची की प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन को राजनीतिक दल को उपलब्ध…

Read More

कलेक्टर ने सभी विभाग को 10 दिसम्बर तक एम्पलाई डाटाबेस अपडेट करने के निर्देश दिए, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्यवाही

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 दिसंबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सभी विभाग को त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरपालिका आम निर्वाचन 2024-25 हेतु कर्मचारी डाटाबेस अपडेट करने के संबंध में पत्र जारी किया है। कलेक्टर ने पत्र में लेख किया है कि कर्मचारी डाटाबेस अपडेट करने हेतु गूगलशीट उपलब्ध कराया गया है, जिसमें पूर्व में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति मृत्यु हो जाने से डाटाबेस से विलोपित कर नये अधिकारी, कर्मचारियों का अद्यतन कर सूची 10 दिसम्बर को शाम 4 बजे तक निर्वाचन…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को टीबी और कुष्ठ मुक्त बनाने के लिए सर्वे व जांच अभियान प्रारंभ

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 दिसंबर 2024/ सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला के मुख्य आतिथ्य में बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पवनी से सर्वे टीम ने टीबी, कुष्ठ, बीपी, शुगर आदि की जांच प्रारंभ किया है। जिले में टीबी और कुष्ठ की स्थिति हाइइंडिमिक है, वहीं प्रदेश में निक्षय निरामय अभियान जारी है, जिसका उद्देश्य बीमारी विहीन देश का निर्माण और भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक टीबी का उन्नमूलन करने का निर्णय लिया है। अब इसके लिए मात्र 13 महीने का समय बचा है। इस कारण 100 दिन टीबी के लिए जागरूकता…

Read More

70 से अधिक उम्र के बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड बनवाएं और केवाईसी कराएं – कलेक्टर धर्मेश साहू

आयुष्मान वय वंदना योजना से मिलेगी 5 लाख की अतिरिक्त मुफ्त इलाज की सुविधा सारंगढ़ बिलाईगढ़ 9 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर जिले में आयुष्मान वय वंदना योजना अंतर्गत 41 हजार 589 लोगो की 5 लाख की अतिरिक्त मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस निशुल्क इलाज की सुविधा उन्हें किसी भी राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी चैनल्ड हॉस्पिटल एवं शासकीय अस्पतालों में मिलेगी। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत 70 से अधिक उम्र के बुजुर्गो से आग्रह किया…

Read More

मसाला व्यापार को बढ़ावा देने के लिए क्रेता-विक्रेता बैठक में शामिल हुए जशपुर जिले के किसान

मसालों की सीधी खरीद के लिए सार्थक आदान-प्रदान और सहयोग को मिलेगा बढ़ावा मिल जशपुर। मसाला बोर्ड भारत, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ओडिशा राज्य की राजधानी भुबनेश्वर में मसालों की खेती को बढ़ावा देने और निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य मसाला व्यापार में वृद्धि को बढ़ावा देना और विभिन्न राज्यों के किसानों और निर्यातकों के बीच सहयोग को मजबूत करना था।जिसमें जशपुर जिले के पांच किसान शामिल हुए । इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न…

Read More

हम खुश है कि हम और हमारे बच्चे पक्के आवास में रहेंगे: बिरहोर श्यामलाल और सुनीता को मिला पीएम आवास

रायपुर 9 दिसम्बर 2024/ कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के अंतर्गत डूमरकछार निवासी पीवीटीजी श्यामलाल बिरहोर का कहना है कि हम पांच पीढ़ी से यहां रह रहे हैं। गरीबी इतनी थी कि कभी इतना पैसा भी नहीं जोड़ पाये कि अपने कच्चे घर को पक्का बना लें। मिट्टी का ही घर था, और इसी घर में हमारी कई पीढ़ी आई और चली गई। हम लोग भी बचपन से लेकर अभी तक इस कच्चे मकान में रह रहे हैं। बारिश के समय तो कच्चे घरों में मानों मुसीबत का पहाड़ ही…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  ”गाय – धर्म और विज्ञान”  पुस्तक का किया विमोचन

राज्य सरकार गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 9 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा प्रकाशित ”गाय – धर्म और विज्ञान” पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय को इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस पुस्तक में गाय के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व को बताया गया है। पूरे देश में 4 जनवरी 2025 को गौ-विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के…

Read More

जशपुर : कलेक्टर जनदर्शन का हुआ आयोजन, लोगों की समस्याओं को जान कलेक्टर ने अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

जशपुर, 09 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया। जहां उन्होंने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। जनदर्शन में जिले के नागरिकों के द्वारा राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के संबंध में आवेदन लाये गए थे। कलेक्टर ने सभी के आवेदनों पर संवेदनशीलतापूर्वक उनकी समस्याओं को जानते हुए अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए।…

Read More