घर घर जाकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य जाँच पहुँचविहीन ग्राम बोरगुड़ा के 127 लोगों का हुआ निःशुल्क उपचार रायपुर 6 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के सर्वांगीण विकास के लिए नियद नेल्लानार योजना की शुरूआत की थी। योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचविहीन इलाकों में घर घर जाकर स्वास्थ्य जांच कर रही है। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत सुकमा जिले के सभी पहुँचविहीन और जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में…
Read MoreDay: January 6, 2025
राज्य में 4 लाख 45 हजार 897 नागरिकों का ऑनलाईन प्रकृति परीक्षण किया गया, छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन बिहार, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, उत्तराखण्ड जैसे राज्यों से रहा बेहतर
रायपुर 6 जनवरी 2025/ भारत सरकार आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में 29 अक्टूबर 2024 को नवम् राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “देश का प्रकृति परीक्षण” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का प्रथम चरण संविधान दिवस दिनांक 26 नवम्बर 2024 से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर 2024 तक संपन्न हुआ। ऑनलाईन अभियान के अंतर्गत मोबाईल एप्लीकेशन के द्वारा देश के एक करोड़ नागरिकों के आयुर्वेदीय सिद्धांत अनुसार प्रकृति (वात-पित्त-कफ) परीक्षण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।…
Read Moreलखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में होगी शामिल, राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन के लिए देश भर से 10 लखपति दीदियों का चयन
बिहान की बदौलत फल-फूल रहा मेरा घर : लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद सालाना आय 4 लाख रूपए से अधिक, प्रतिमाह लगभग 33 हजार रूपए की हो रही आय रायपुर, 06 जनवरी 2025/ राजनांदगांव जिले के ग्राम कुसमी की लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल होंगी तथा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु उन्हें सम्मानित करेंगी। लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने विपरीत और संघर्षपूर्ण स्थिति में भी हार नहीं मानी और राष्ट्रीय…
Read Moreदुर्गा महाविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित : थर्ड जेंडर के मुद्दे पर गहन चर्चा…मनोविज्ञान परिषद का गठन…थर्ड जेंडर के अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका पर जोर.
मनोविज्ञान विभाग और एनसीसी एयर विंग, दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में “जेंडर सेंसिटाइजेशन” कार्यशाला एवं मनोविज्ञान परिषद का हुआ गठन. कार्यक्रम ने समाज में जेंडर समानता और थर्ड जेंडर के प्रति जागरूकता बढ़ाने में दिया एक महत्वपूर्ण संदेश. रायपुर : दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर के मनोविज्ञान विभाग और एनसीसी एयर विंग के संयुक्त प्रयास से जेंडर सेंसिटाइजेशन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर मनोविज्ञान परिषद का गठन भी किया गया। मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शकुंतला दुल्हानी ने परिषद के पदाधिकारियों को नामित किया। उपस्थित…
Read Moreजशपुर: जनदर्शन में कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी 56 समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश!
जशपुर, 06 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को जिला कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जनदर्शन में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इनमें जनदर्शन में आर्थिक सहायता, पीएम आवास निर्माण, मुआवजा, नामांतरण, सीमांकन, भूमि-विवाद, भू-अभिलेख सुधार सहित अन्य आवेदन शामिल हैं।
Read Moreजशपुर : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल अंबिकापुर, प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी तक!
जशपुर 06 जनवरी 2025/ सत्र 2025-26 में सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन एनटीए की वेबसाईट https://exams.nta.ac.in/AISSEE// पर 13 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे तक भरे जाएंगे। परीक्षा की तिथि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अधिकारिक वेबसाईट पर बाद में घोषणा की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु बालक एवं बालिका की आयु 31 मार्च 2025 की स्थिति में 10 से…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर भालू हमले से घायल किसान को मिली ₹2 लाख की क्षतिपूर्ति राशि!
जशपुर 06 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दुलदुला विकासखण्ड के पंचायत जामटोली निवासी बालबच्चन सिंह को भालू के हमले में घायल होने पर क्षतिपूर्ति की राशि स्वीकृत की गई है। जानकारी के अनुसार बच्चन सिंह सुबह लगभग 7 बजे गांव में अपने खेत की तरफ जा रहे थे। उस दौरान अचानक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया गया। इस हमले से उनको गहरी चोटें आई थी। गंभीर रूप से घायल बालबच्चन सिंह पिता गोवर्धन सिंह का इलाज कुनकुरी के होलीक्रास हॉस्पिटल में चला। मुख्यमंत्री…
Read Moreजशपुर: खड़गमा डैम बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, कलेक्टर ने कोतबा क्षेत्र के विकास कार्यों का किया निरीक्षण!
असूरवन तालाब, सती घाट, पुष्पवाटिका, मुक्तिधाम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण जशपुर, 06 जनवरी 2025/ नगर पंचायत कोतबा में नगरीय क्षेत्र के विकास हेतु सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम कोतबा के सबसे पुराने असूरवन तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों से चर्चा की। यहां पर तालाब में गहरीकरण, पिचिंग, पाथवे आदि के निर्माण हेतु प्रस्ताव कराने के निर्देश दिए। कोतबा बस स्टैण्ड पहुंच उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया, जिसका उन्होंने जीर्णोद्धार करवाने के साथ बस स्टैण्ड के पास नाली सुधार के निर्देश…
Read Moreजशपुर में ‘राजस्व मितान’ का असर: टोल फ्री नंबर से 20 से अधिक आवेदकों की समस्याओं का समाधान, सीमांकन और नामांतरण हुआ आसान!
जारी टोल फ्री नंबर 07763-299077 पर अब तक 20 से अधिक लोगों को मिला लाभ मुख्यमंत्री श्री साय ने सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह के अवसर पर राजस्व मितान का किया था शुभारंभ जशपुर, 06 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह के अवसर पर जशपुर जिले में राजस्व से संबंधित समस्या और शिकायत के निवारण के लिए राजस्व मितान का शुभारंभ किया था। इसके तहत आवेदकों की सुविधा के लिए…
Read Moreअवैध शराब बिक्री के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस की सख्त कार्यवाही : गेरवानी और अमरजीत ढाबा में छापेमारी…दो गिरफ्तार…आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज.
शराब रेड कार्यवाही में आरोपियों से 10.44 लीटर महुआ और 30 पाव अंग्रेजी शराब बरामद कर की गई जप्त. रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कल प्रशिक्षु आईपीएस श्री हर्षित मेहर के नेतृत्व में पूंजीपथरा क्षेत्र में निरीक्षक राकेश मिश्रा और पूंजीपथरा थाने की टीम ने गेरवानी में दो स्थानों पर शराब रेड कार्यवाही की। ग्राम गेरवानी के लोहरापारा और अमरजीत ढाबा में छापेमारी करते हुए 10.44 लीटर महुआ शराब और 30 पाव अंग्रेजी शराब…
Read More