छत्तीसगढ़ के हर नागरिक तक पहुंचे सुशासन का लाभ, हमारी सरकार का है यही प्रयास – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 20 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों से किए गए वायदे के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। हमारे छत्तीसगढ़ में बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर करती है लेकिन ऐसे लोग भी हैं जिनके पास कृषि भूमि भी नहीं है और वे कृषि मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए हमने भूमिहीन कृषि मजदूर भाई-बहनों से भी एक वादा किया था।…
Read MoreDay: January 20, 2025
क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : चाकू दिखाकर प्रार्थी को कर रहा था भयभीत… विधि से संघर्षरत् नाबालिग के कब्जे से चाकू किया गया बरामद.
थाना-सरकंडा जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 91/2025, धारा – 296,115(2),351(2), 118 बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट. नाबालिग ने प्रार्थी को धक्का देने से मना करने पर प्रार्थी के साथ किया जबरन विवाद, विधि से संघर्षरत् नाबालिग के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही. बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शत्रुहन निर्मलकर पिता स्व. कुंवर सिंह निर्मलकर उम्र 50 वर्ष निवासी लिंगियाडीह ने दिनांक 18 जनवरी 2025 के रात्रि में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह रात्रि…
Read Moreजशपुर में भू-माफिया का खेल : 33 लाख की ठगी, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार!
किसी दूसरे की जमीन दिखाकर रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट से 33 लाख रुपए से अधिक की किए थे ठगी मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत, आरोपियों के विरुद्ध 420 भा द वि के तहत् अपराध पंजीबद्ध मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए जशपुर पुलिस ने एक आरोपी अंकित ताम्रकार पिता राजकिशोर ताम्रकार उम्र 27 वर्ष निवासी सन्ना रोड जशपुर को किया गिरफ्तार मामले में फरार दूसरे आरोपी की पुलिस कर रही तलाश। जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.01.25 को फिलिप तिर्की पिता स्व जोश तिर्की उम्र…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव हादसे पर जताया शोक, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
रायपुर/ कोंडागांव में स्कूल बस और ट्रक के बीच हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में बस चालक और एक शिक्षक की मृत्यु हो गई, जबकि कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायल बच्चों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए और…
Read Moreमुख्यमंत्री ने अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन
रायपुर 20 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंदसिंह को याद करते हुए कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था। शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता आज, नगरपालिकाओं और पंचायत चुनाव 2025 कार्यक्रम की होगी घोषणा
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज, 20 जनवरी 2025 को नगरपालिकाओं और विस्तारवादी पंचायतों के आम और उपचुनाव 2025 के कार्यक्रम की घोषणा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। यह आयोजन रायपुर स्थित निर्वाचन भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के मीटिंग हॉल में अपराह्न 3:00 बजे शुरू होगा। इस प्रेस वार्ता का उद्देश्य आगामी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों और कार्यक्रमों को साझा करना है। आयोग ने मीडियाकर्मियों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम स्थल पर समय से पहले पहुंचकर 2:45 बजे तक अपनी सीट…
Read Moreजल जीवन मिशन: जशपुर में गुणवत्ता पूर्वक कार्य सुनिश्चित, प्रमुख अभियंता ने किया निरीक्षण
जशपुर 20 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार अनुसार और उप मुख्यमंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन में जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता टी डी शांडिल एवं अधीक्षण अभियंता के द्वारा जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम बगिया , चराईडाड़ सोन क्यारी, लोरो, खमखेड़ा में प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक कार्य पूर्ण करने एवं जलप्रदाय शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम में…
Read More