धर्मांतरण की आग में सुलग रहा कुनकुरी! अब आर-पार की लड़ाई को तैयार बजरंग दल और विहिप, 10 अप्रैल को प्रचंड प्रदर्शन की चेतावनी – ये कोई साधारण प्रदर्शन नहीं—यह एक संकल्प है! – विजय आदित्य सिंह जूदेव

हॉली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज में छात्रा से जबरन धर्मांतरण का आरोप, प्रदर्शन में उमड़ेगा सनातन समाज कुनकुरी, 9 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित हॉली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज, कुनकुरी एक बार फिर धर्मांतरण के गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। कॉलेज की प्राचार्य विंसी जोसेफ पर हिंदू छात्रा को जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए मानसिक प्रताड़ना देने और परीक्षा से वंचित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले ने धार्मिक और सामाजिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघ दी हैं, जिससे पूरे जिले में गहरा आक्रोश…

Read More

कांग्रेस का ईवीएम ड्रामा एक्सपोज़ : चुनाव में हार तो ईवीएम दोषी, जीत पर मौन, कांग्रेस की चालाकी अब नहीं चलेगी – किरण सिंह देव

भाजपा अध्यक्ष ने कहा “अब ढोंग नहीं चलेगा”,ईवीएम को लेकर कांग्रेस दोहरे मापदंड रखती है, यह ढोंग अब खत्म हो चुका – किरण सिंह देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर करारा कटाक्ष, साथ ही संगठनात्मक बैठकों की जानकारी भी की गई साझा रायपुर. 9 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए ईवीएम को लेकर उनके दोहरे रवैये की पोल खोली है, साथ ही भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में आगामी रणनीतियों पर…

Read More

उपचार की विजयगाथा, नन्हें योद्धा हर्ष की प्रेरक यात्रा : अम्बेडकर अस्पताल में संघर्ष से सफलता की प्रेरणादायक कहानी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अगुवाई में बेहतर हो रहीं है स्वास्थ्य सुविधाएं रायपुर. 09 अप्रैल 2025.  हर्ष, 8 वर्षीय एक बालक, बचपन से ही एक जुझारू योद्धा रहा है। उसकी चिकित्सकीय यात्रा महज दो वर्ष की आयु में शुरू हुई, जब उसे हिर्शस्प्रंग डिजीज के संदेह में डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल, रायपुर में भर्ती किया गया। हालांकि, बायोप्सी रिपोर्ट में यह बीमारी नहीं पाई गई। मेगाकोलन के कारण उसकी कोलोस्टॉमी की गई और फिर उसे छुट्टी दे दी गई। समय बीतता…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग का व्यापक जमीनी प्रशिक्षण कार्यक्रम तेज़ी पकड़ रहा है : पश्चिम बंगाल के 217 बीएलओ, 2 डीईओ और 12 ईआरओ का प्रशिक्षण IIIDEM में प्रारंभ

मीडिया और सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों एवं जिला पीआरओ के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न रायपुर 9 अप्रैल 2025/ IIIDEM (इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट) में पश्चिम बंगाल से आए 2 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs), 12 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs) और 217 बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यह पहल, आयोग द्वारा 4 मार्च को IIIDEM में आयोजित सीईओ सम्मेलन में परिकल्पित जमीनी चुनाव अधिकारियों की क्षमता वृद्धि के व्यापक प्रशिक्षण योजना का हिस्सा है। इसके अतिरिक्त, मीडिया नोडल…

Read More

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दोकड़ा में प्रवेश प्रारंभ, शिक्षक गांव-गांव जाकर कर रहे अपील…..!

कुनकुरी. 9 अप्रैल 2025 : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दोकड़ा में कक्षा 1 से 12 तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक शुरू हो चुकी है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षक टीम ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने बच्चों का नामांकन कराएं। इस बार, शिक्षक गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण का कार्य कर रहे हैं और सीधे अभिभावकों से मिलकर उन्हें बच्चों को प्रवेश कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका उद्देश्य बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली…

Read More

प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार के दूसरे दिन भी लोगों का दिखा उत्साह : गांव-गांव, शहर-शहर में लोग समाधान पेटियों में जमा कर रहे आवेदन

8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदन रायपुर, 09 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ 08 अप्रैल से हो गया है। तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा। प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं। सुशासन…

Read More

आधार सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान

बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट के लिए मिला गौरव चिप्स की उल्लेखनीय भूमिका रायपुर, 09 अप्रैल 2025/ आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बायोमैट्रिक आधार अपडेट की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित आधार संवाद कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर…

Read More

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

डी.बी.टी. के जरिये 44 हजार 940 श्रमिको को 15.37 करोड़ रूपये की राशि अंतरित रायपुर 09 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित बीओसी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 44 हजार 940 श्रमिको को 15.37 करोड़ रूपये डी.बी.टी. के जरिये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऊंची उड़ान : मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर नवा रायपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना

सेमीकंडक्टर, ईव्ही उद्योग को मिलेगा बढ़ावा युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे रायपुर, 9 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर के अंतर्गत एक अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम कर रहे उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर…

Read More

छत्तीसगढ़ का सामाजिक सशक्तिकरण मॉडल हुआ पेश : सामाजिक न्याय हर व्यक्ति तक पहुँचा- श्रीमती राजवाड़े

रायपुर, 9 अप्रैल 2025/ समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने देहरादून में आयोजित दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 2025‘ में छत्तीसगढ़ सरकार के सामाजिक सशक्तिकरण मॉडल को प्रस्तुत किया। इस शिविर में उन्होंने समाज के हर वर्ग एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ में किए जा रहे नवाचारों और कल्याकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होेंने  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, उभयलिंगी समुदाय, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं तथा बौने व्यक्तियों के समग्र पुनर्वास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए…

Read More