जशपुर की भूमि पर रामप्रताप सिंह का पहला दौरा बना गौरव का क्षण : रामप्रताप सिंह के जशपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत, श्रमिक कल्याण की दिशा में नये युग की शुरुआत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश.

रामप्रताप सिंह जी के प्रथम जशपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत जशपुर. 6 अप्रैल 2025 : जशपुर की राजनीतिक और सामाजिक धरती एक बार फिर उत्साह और सम्मान के अद्भुत संगम की साक्षी बनी, जब पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश, आत्मीयता और सम्मान की झलक साफ़ दिखाई दी, जो यह दर्शाता है कि श्री…

Read More

‘कजरी – द बैटल फॉर फ्रीडम’ : मानव तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की क्रांतिकारी फिल्म, मुख्यमंत्री निवास में हुआ प्रथम प्रदर्शन, SSP शशिमोहन सिंह की बहुआयामी प्रतिभा से सजी समाज को झकझोरने वाली प्रस्तुति

जशपुर पुलिस द्वारा मानव तस्करी पर निर्मित लघु फिल्म ‘कजरी – द बैटल फ़ॉर फ्रीडम’ की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा जशपुर, 06 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष आज उनके बगिया स्थित निज निवास में जशपुर पुलिस के द्वारा सामाजिक सरोकार पर बनी लघु फ़िल्म ‘कजरी – द बैटल फ़ॉर फ्रीडम’ का प्रथम प्रदर्शन किया गया। फिल्म का आरम्भ मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रही। फ़िल्म का लेखन एवं निर्देशन करने के साथ ही जशपुर के…

Read More

“नवीकरणीय ऊर्जा से बदलेगा प्रदेश का भविष्य” — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौर ऊर्जा से संचालित ई-रिक्शा और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का किया लोकार्पण रायपुर 06 अप्रैल 2025// अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए लक्ष्य तय किए गए हैं और इसे पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, कहा – अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

रायपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री सवन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म सुहाग का ट्रेलर किया लॉन्च, कहा- पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है हमारा छत्तीसगढ़

रायपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रामनवमी के शुभ अवसर पर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म सुहाग का ट्रेलर लॉन्च किया। उन्होंने फिल्म के अभिनेता, विधायक और पद्मश्री से सम्मानित अनुज शर्मा सहित पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक पारिवारिक फिल्म दर्शकों के बीच आ रही है, जो परिवार, संस्कृति, परंपरा और रिश्तों की भावनात्मक गहराइयों को अभिव्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हमारी पारंपरिक जीवनशैली और मूल्यों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों की मुलाकात, जिम्मेदारियों के प्रति मिला मार्गदर्शन

रायपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त निगम-मंडलों के अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी पर श्रीराम मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर, 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर स्थित अंजनी माता और बाल हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरित हो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे कार्य मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी…

Read More

मुख्यमंत्री अपनी धर्म पत्नी के साथ बगिया निवास में माँ दुर्गा की शरण में, कन्याओं से लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-शांति की प्रार्थना

जशपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में अपनी धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय और अपने पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा माता की पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने नन्हीं नव कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

Read More

जांजगीर में फिट इंडिया रैली बनी प्रेरणा : 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ने साइकिलिंग से दी सेहत की सीख, फोर्स फिट तो समाज हिट, जांजगीर पुलिस की साइकिल रैली में उमड़ा जोश और जागरूकता.

जिला पुलिस जांजगीर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के मार्गदर्शन में हाई स्कूल मैदान जांजगीर से स्वास्थ्य जागरूकता हेतु निकाली गई साइकिल रैली. “फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज” की थीम पर निकली गई साइकिल रैली, फिट इंडिया मिशन में the sunday on cycle. साइकिल रैली में जिला बल व नगर सेना के अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मिलित. केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित अभियान में “खेलो इंडिया योजना” के “फिट इंडिया पहल” के तहत और फिटनेस को हमारी दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश से माननीय केंद्रीय युवा मामले एवं…

Read More

राम नवमी पर राम भक्तों से गूंजा गरियादोहर : बजरंग बली मंदिर में पूजन, नदी तट तक कलश यात्रा और अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन में शुरू हुआ हरे कृष्ण हरे राम का अखंड जाप.

कांसाबेल ब्लॉक के गरियादोहर में राम नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब : झूम उठे हजारों श्रद्धालु, अष्ट प्रहरी कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण, 8 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं नगर भ्रमण के साथ किया जाएगा महाप्रसाद ग्रहण. विधायक गोमती साय ने किया सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि-पूजन, झारखंड-ओडिशा की मंडलियों संग गरियादोहर में गूंजा हरे राम-हरे कृष्ण का जयकारा. विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित जुटे हजारों श्रद्धालु भक्तगण. कुनकुरी. 6 अप्रैल 2025 : श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत गरियादोहर गांव…

Read More