नक्सलियों के मारे जाने से कांग्रेस में घबराहट से पेट में मरोड़े और दस्त :संजय श्रीवास्तव ‘सवा साल में लगभग 350 नक्सलियों को सुरक्षा और पुलिस बल के जवानों ने मार गिराया, लगभग 1261 नक्सली गिरफ्तार हुए और लगभग 1150 नक्सलियों ने आत्म-समर्पण किया’ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जिस सटीक समन्वित ऱणनीति और संकल्पशक्ति का…
Read MoreDay: April 1, 2025
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता की दो टूक : शराब और आबकारी मामलों में कांग्रेस का कुछ भी कहना “सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद” की कहावत को चरितार्थ करता है
प्रदेश को शराब के दलदल में धकेलकर हजारों करोड़ का घोटाला करके कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही : भाजपा ‘कांग्रेसी आँय-बाँय घोटाला करते थे और मुख्यमंत्री श्री साय की सरकार उन्हें साँय-साँय पकड़ रही है’ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा है कि शराब और आबकारी मामलों में कांग्रेस का कुछ भी कहना “सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद” की कहावत को चरितार्थ करता है। श्री गुप्ता ने कहा कि अपने शासनकाल में प्रदेश को शराब के दलदल में धकेल देने…
Read Moreअब बस्तर अपनी मूल संस्कृति को सहेज रहा है – विजय शर्मा
बस्तर पंडुम बस्तर की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक नृत्य, गीत, लोक कला, आभूषण, परिधान और स्थानीय व्यंजनों की भव्य प्रस्तुति का माध्यम-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा रायपुर, 1 अप्रैल, 2025/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति, बस्तर पंडुम महोत्सव और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एक भी गोली चलना नहीं चाहती। न ही केंद्र सरकार और न ही…
Read Moreभाजपा सरकार पर भूपेश बघेल का करारा प्रहार – ‘हमने किया था शिलान्यास, अब दोबारा पीएम मोदी से करवाकर जनता को गुमराह कर रही सरकार!’भाजपा सरकार नक्सलवाद और शराब नीति पर फेल !
रायपुर/01 अप्रैल 2025। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पिछले दिनों भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय को अंधेरे में रखकर कोरबा में विद्युत मंडल के 660ग2=1320 मेगावाट के दो संयंत्रो का शिलान्यास करवाया। जबकि इस दोनों पावर प्लांटो का शिलान्यास हमारी सरकार के समय हमने किया था। उस समय ऊर्जा मंत्री पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना महंत सभी उपस्थित थे। हमने भूमि…
Read Moreचक्रधरनगर में लोहे की तलवार लहराकर भय फैलाने वाले युवक संजू चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही.
आरोपी के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के अतर्गत मामला दर्ज कर की गई कार्यवाही. रायगढ़. 01 अप्रैल 2025 : चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा धारदार हथियार लहरा कर लोगों को धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। घटना 31 मार्च की रात की है, जब थाना प्रभारी प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि जिला पंचायत कार्यालय के पास एक युवक हाथ…
Read Moreआम जनता को पेट्रोल में 1रु की राहत उद्योगपतियों को डीजल खरीदने में 6 रु की छूट ये कैसा न्याय है? – धनंजय सिंह ठाकुर
भाजपा सरकार को उद्योगपतियों की चिंता आम जनता से कोई लेना-देना नहीं भाजपा सरकार राहत देने में भी भेदभाव कर रही है रायपुर/01 अप्रैल 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल में 1 रुपये की राहत को ऊंट के मुंह में जीरा के समान है उन्होंने आरोप लगाया भाजपा की सरकार राहत देने में भी भेदभाव कर रही है। उद्योगपतियों को डीजल खरीदने पर 6 रु प्रति लीटर की छूट दी जा रही है उद्योगपतियों से डीजल में 17 प्रतिशत वैट लिया जा रहा…
Read Moreपुलिस हिरासत में लगातार हो रही मौत गृहमंत्री इस्तीफा दे – दीपक बैज
साय सरकार की पुलिस नाकाम तो थी ही क्रूर और हत्यारी भी बन गयी है रायपुर/01 अप्रैल 2025। साय सरकार की पुलिस नाकाम तो थी ही क्रूर और हत्यारी भी बन गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पुलिस हिरासत में पांच मौतें हो चुकी है। पुलिस कानून व्यवस्था तो संभाल नहीं पा रही, खुद कानून हाथ में लेकर हत्या करने पर उतारू हो गयी है। जशपुर में दिन दहाड़े एक महिला सरपंच की हत्या कर दिया गया, इसीदिन राज्य…
Read Moreदानवीर दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज
मुख्यमंत्री के हाथों 3 अप्रैल को रायपुर को रायपुर बनाने वाले दानदाताओं का होगा सम्मान छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज करेगा 100 समाज प्रमुखों का सम्मान रायपुर। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज दानवीर दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल की जयंती पर 3 अप्रैल और 4 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा । छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि रायपुर को रायपुर शहर की पहचान देने वाले दानदाताओ और उनके वंशजों का प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर दक्षिण…
Read Moreपालतू कुत्ते से हमला करवाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित की जांघ पर आई गंभीर चोट, आरोपी को भेजा रिमांड पर, कड़ी कार्यवाही जारी.
आरोपी कमल प्रधान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) और 118(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर शुरू की गई जांच, विवेचना के उपरांत धारा 291 और 118(2) भी जोड़ी गई. रायगढ़. 01 अप्रैल 2025 : चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो व्यक्तियों के बीच विवाद के दौरान एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते को हमले के लिए छोड़ दिया, जिससे पीड़ित की जांघ पर गहरी चोट आ गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार…
Read Moreभारत निर्वाचन आयोग का राजनीतिक दलों के साथ सबसे बड़ा सहभागिता अभियान : देश-भर में सीईओ, डीईओ और ईआरओ स्तर पर 4,719 बैठकें आयोजित, जिनमें 28,000 से अधिक दलीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया
रायपुर, 1 अप्रैल 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश भर में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ अनेक संरचनाबद्ध सहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 25 दिनों की अवधि में और 31 मार्च 2025 तक, कुल 4,719 बैठकें आयोजित की गई, जिनमें सीईओ द्वारा 40, डीईओ द्वारा 800 और ईआरओ द्वारा 3,879 बैठकों का आयोजन किया गया। इनमें देश-भर से राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। ये बैठकें मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश…
Read More