प्रेम संबंध बना जानलेवा : युवक की हत्या, युवक की हत्या कर फरार हुए भाई,  रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमार की घटना, पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध क्रमांक 85/2025 दर्ज. रायगढ़. 2 अप्रैल 2025 : धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमार में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आज थाना धरमजयगढ़ में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी और थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम द्वारा प्रेस कांफ्रेस कर घटना और आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई,…

Read More

कुनकुरी डेम सफाई घोटाला! 97 लाख की योजना पर सवाल, फाइलें गायब – कौन है जिम्मेदार? नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने भ्रष्टाचार का किया खुलासा, पारदर्शिता की कमी पर उठाए गंभीर सवाल, सीएम विष्णुदेव साय से की हस्तक्षेप की मांग….पढ़ें पूरी खबर….देखें विडिओ…!!

बिना जलशोधन संयंत्र लगाए सफाई का दिखावा, अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही घोटालेबाजी! कुनकुरी, 2 अप्रैल 2025 : नगर पंचायत कुनकुरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कुनकुरी डेम की सफाई में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कार्य जनता के पैसे की बर्बादी है और इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। डेम सफाई में अनियमितताओं का आरोपविनयशील ने बताया…

Read More

जशपुर : बरसात में टपकती छत से पक्के घर तक का सफर! पहाड़ी कोरवा बस्ती में पहुंची विकास की रोशनी, कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बस्ती छतौरी पहुंचे

परिजनों से मुलाकात करके पानी, बिजली , बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों और स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी 16 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला पक्का आवास जगतपाल बिलासपुर में प्रधानमंत्री से भी कर चुका है मुलाकात जशपुर 2 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के ग्राम पंचायत करदना ग्राम छतौरी में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत बनाए गए प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया और पहाड़ी कोरवा परिवारों से शासन…

Read More

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने फिर दिखाया असर, ग्राम हस्तिनापुर में बदला ट्रांसफार्मर, बिजली संकट खत्म

जशपुर, 02 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हस्तिनापुर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया। विकासखंड कुनकुरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि सहायक ग्राम हस्तिनापुर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई…

Read More

जशपुर की वंदना मिंज का मिनी गोल्फ में जलवा! नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद कलेक्टर से मिलीं सम्मान

कलेक्टर ने उनकी उपलब्धि की सराहना की, दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं जशपुर, 02 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास से मंगलवार को सिल्वर मेडल विजेता वंदना मिंज ने सौजन्य मुलाकात की। वंदना गोवा में आयोजित 37 वें नेशनल गेम में मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत चुकी है। कलेक्टर श्री व्यास ने उनकी उपलब्धि की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना भी दी। वंदना मिंज को विगत दिवस 21 मार्च को मुख्यमंत्री निवास में नेशनल गेम के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए आयोजित…

Read More

जशपुर में नगर निकायों की समीक्षा बैठक: कलेक्टर ने विकास योजनाओं की प्रगति परखते हुए नगरपालिकाओं को दिए अहम निर्देश

वार्ड डेवलपमेंट प्लान पर भी कलेक्टर की सख्ती: जशपुर जिले में हर वार्ड में होगा समग्र विकास, जनसुविधाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश जशपुर, 02 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने विगत दिवस मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रगतिशील कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, गृह निर्माण मंडल, जल संसाधन विभाग, सीजीएमएससी, एमएमजीएसवाई, आदिम जाति कल्याण…

Read More

100 रुपये की बचत से आत्मनिर्भरता तक: जशपुर की स्व सहायता समूह की महिलाएँ बनीं प्रेरणा, अब लाखों की कर रही कमाई

जशपुर 2 अप्रैल 2025/ जिले में बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी क्रम में कांसाबेल विकासखंड की रीमा स्व सहायता समूह इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। लगभग आठ वर्षों से सक्रिय यह समूह शुरुआती दौर में मात्र 100-100 रुपये की मासिक बचत से शुरू हुआ था, लेकिन आज यह 35 शासकीय स्कूलों को मध्यान्ह भोजन के लिए राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान ने बताया कि इस…

Read More

गौ तस्करी पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार : ऑपरेशन शंखनाद के अंतर्गत एक फरार आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त कर बचाए गए थे 11 गौ-वंश. आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

आरोपी तस्कर पिक-अप वाहन से कर रहा था गौ-वंश की तस्करी, पुलिस की नाकेबंदी के दौरान, पिक-अप वाहन को छोड़ भाग गया था आरोपी तस्कर, मामला चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत का आरोपी मो.आरिफ हुसैन उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम साईं टांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छग)के विरुद्ध चौकी दोकड़ा में 4.6.10 छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध जशपुर. 02 अप्रैल 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12 सितंबर 2024 को दोकड़ा पुलिस को…

Read More

जशपुर में महिला सरपंच की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी जेठ को किया गिरफ्तार….हत्या के पीछे अंधविश्वास और पारिवारिक रंजिश का बड़ा कारण आया सामने….पढ़ें पूरी खबर!

थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम डोंगादरहा का मामला, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का कुल्हाड़ी जप्त आरोपी पुस्तम सिंह सिदार उम्र 42 साल निवासी डोंगादरहा चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला जिला जशपुर (छ.ग.) के विरुद्ध थाना तुमला चौकी कोल्हेनझरिया में बी.एन.एस. की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध। नाम मृतिका-  श्रीमती प्रभावती बाई उम्र 38 साल निवासी डोंगादरहा चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला जिला जशपुर (छ.ग)। जशपुर, 2 अप्रैल 2025/ जशपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया, जिसमें एक महिला सरपंच की निर्मम हत्या कर दी…

Read More

डॉ. रमन सिंह की पहल पर राजनांदगांव की सिंचाई व्यवस्था को मिली मजबूती : राजनांदगांव के किसानों को बड़ी राहत, शिवनाथ नहर परियोजना के लिए ₹114.63 करोड़ मंजूर, 10,352 एकड़ भूमि को मिलेगा लाभ.

जिले के किसानों को बड़ी सौगात, राजनांदगांववासियों ने डॉ. रमन सिंह जी का जताया आभार शिवनाथ के नहर लाइनिंग कार्य को स्वीकृति मिलने से अब 20 गांव को सीधा लाभ मिलेगा, इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार – वि.स. अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर. 01 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी के अथक प्रयासों से राजनांदगांव जिले की शिवनाथ व्यपवर्तन मुख्य नहर शाखा नहर लाइनिंग कार्य हेतु राज्य शासन द्वारा ₹114.63 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।…

Read More