10 छात्रों ने क्वालीफाई किया SET 2024, नवसंकल्प संस्थान बना सफलता की राह जशपुर, 5 जून 2025 : जिले के नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 10 छात्रों ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET 2024) में शानदार सफलता हासिल की है। यह परीक्षा उच्च शिक्षण संस्थानों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए आवश्यक होती है। जिले में संचालित इस संस्थान की सफलता से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि जिला कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संभव हो पाई…
Read MoreDay: June 5, 2025
जशपुर में सिकल सेल रोगियों के लिए विशेष परामर्श शिविर, 33 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार
जशपुर, 5 जून 2025। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज एवं यूनिसेफ के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल संगवारी टीम द्वारा सिकल सेल रोगियों के लिए विशेष परामर्श एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 33 सिकल सेल रोगियों ने उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इस अवसर पर डीसी देवेश सिंह, एडीसी बिक्रम प्रमाणिक, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन भगत, डॉ. साक्षी, लैब तकनीशियन कौशल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। चिकित्सा केंद्र में इलेक्ट्रोफोरेसिस जांच की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें रोगियों…
Read Moreजशपुर : प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा परिणाम घोषित
नाम एवं रोल नम्बर मिलाने में त्रुटि होने की दशा में 10 जून तक कर सकते हैं दावा आपत्ति जशपुर 05 जून 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों में 20 अप्रैल 2025 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। राज्य कार्यालय द्वारा प्राक्चयन परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए, जिलेवार सूची विभागीय वेबसाईट WWW.eklavya.cg.nic.in पर 04 जून 2025 अपलोड की गई है। मेरिट सूची का प्रकाशन पृथक से किया जाएगा। आवेदक वेबसाईट पर दर्शित परीक्षा परिणाम में अपना…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के तहत सन्ना क्षेत्र के भादुरोड ढ़कनीपानी और पडरापाठ से सेन्दवार तक के सड़क निर्माण का अवलोकन किया, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को केन्द्र और राज्य शासन की सभी योजना का लाभ देना है जशपुर 5 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को सन्ना तहसील क्षेत्र के ग्राम भादुरोड ढ़कनीपानी तक पीएम जनमन योजना के चिन्हांकित सड़क का अवलोकन किया जिसकी लम्बाई 2.90 किलोमीटर तक है निर्माण कार्य स्थिति जीएसटी स्तर और निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया जाना है। उन्होंने पंडरापाठ से सेन्दवार तक के निर्माण सड़क का अवलोकन किया जिसकी लम्बाई 6.00…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने पंडरापाठ के पीएम जनमन योजना के लाभान्वित हितग्राही बुचू राम के भवन का अवलोकन किया, बिजली और शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
बुचूराम अपना खुद का मकान पाकर खुश जशपुर 5 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को बगीचा विकास खंड के ग्राम पंडरापाठ में पीएम जनमन योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही बुचूराम के प्रधानमंत्री आवास योजना के भवन का अवलोकन किया और हितग्राहियों से अन्य योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बुचूराम के भवन में पानी , बिजली और शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हितग्राही बुचूराम अपना खुद का मकान पाकर बहुत खुश दिखे उन्होंने कहा कि पहले कच्चा मकान में परिवार के साथ रहने…
Read Moreरायगढ़ पुलिस का बदमाशों पर शिकंजा : दुष्कर्म आरोपी सहित 102 संदिग्धों को पुलिस ने धर दबोचा, अवैध शराब के साथ 5 आरोपियों और फरार 6 वारंटियों की घेराबंदी कर गिरफ्तारी, नाबालिग भी मिले.
कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्र में पुलिस की ताबड़तोड़ कॉबिंग गश्त, रायगढ़ में बदमाशों की धरपकड़, 102 संदिग्ध, फरार आरोपी और वारंटी गिरफ्तार. रायगढ़ 05 जून, 2025 : रायगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कॉबिंग गश्त अभियान चलाकर 102 संदिग्धों सहित 6 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यापक छापेमारी में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी समेत अवैध शराब के पांच कारोबारी भी पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने…
Read Moreजंगलों में आग, पानी की कमी और प्लास्टिक का जहर! जशपुर प्रशासन ने दिखाया उपाय—हर घर लगाए 10 पेड़, बोले अधिकारी
प्रकृति का संरक्षण सब अपनी जिम्मेदारी मानकर चले, वनों को आग से बचाएंः विधायक श्रीमती रायमुनी भगत पौधारोपण और सामूहिक श्रमदान कर पर्यटन स्थल की साफ-सफाई की गई जशपुर, 05 जून 2025/ आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण और सामूहिक श्रमदान कर पर्यटन स्थल की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर विधायक एवं अधिकारियों ने पलास्टिक के उपयोग के दुष्परिणामों को इंगित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर किया। इस दौरान प्लास्टिक…
Read Moreसंरक्षित समाज की 15 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला, आरोपी विश्वनाथ राम गिरफ्तार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी विश्वनाथ राम उम्र 19 साल के विरुद्ध थाना तुमला में 137(2), 64(2)(एम), 65(1) बी.एन.एस. एवं 4, 6 पाॅक्सो एक्ट के तहत् अपराध दर्ज। जशपुर, 5 जून 2025 : थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थीया ने दिनांक 03.06.2025 को थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की दिनांक 26.05.2025 को घर में बिना किसी को बताये कहीं चली गई। परिजनों द्वारा उसका आस-पास रिष्तेदारी में पता-तलाश किया गया पता नहीं चला, रिपोर्ट पर 137(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की…
Read Moreजशपुर में प्रेम विवाह न करने पर युवती ने कीटनाशक निगलकर की आत्महत्या, आरोपी विवेकानंद साय को पुलिस ने दबोचा, मर्ग जांच में खुलासा
आरोपी के प्रेम संबंध में शादी नहीं करने पर नाराज युवती ने आर्गेनो फास्फोरस कीटनाशक का सेवन कर ली, थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम तेलाईन मेन रोड की घटना, आरोपी विवेकानंद साय उर्फ विवेक उम्र 22 साल निवासी तेलाईन थाना तुमला के विरूद्ध धारा 108 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज। जशपुर, 5 जून 2025 : थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का प्रार्थी ने दिनांक 16.01.2025 को परिजनों के साथ आकर थाना में सूचना दिया कि इसके परिवार की एक लड़की दिनांक 15.01.2025 को दिन के लगभग 10 बजे खाता में केवाईसी…
Read Moreखरसिया में पेट्रोलिंग के दौरान बवाल : “मेरी गाड़ी को कैसे रोक दिए “— पुलिस से उलझे चारों नथानी गिरफ्तार, शासकीय कार्य में बाधा का बना मामला, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर फंसे चार युवक, भेजे गए जेल.
आरोपियों अमन नथानी, मिथलेश नथानी, कुशल नथानी और मनोज नथानी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 303/2025 के अंतर्गत धारा 221, 121(1), 132, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध किया गया पंजीबद्ध. रायगढ़. 4 जून 2025 : रायगढ़ जिले के खरसिया में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में खरसिया चौकी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस से अभद्रता करने और धक्का–मुक्की करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह घटना…
Read More