सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 जुलाई 2025/ लोकसभा रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया के पहल पर जिले के सरिया, बरमकेला, सारंगढ़, कनकबीरा और बिलाईगढ़ में शिविर के बाद नगर पंचायत सरसीवा में दिव्यांगजनों तथा वृद्धजनों को जीवन सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। जिले के समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा भारत सरकार सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की संस्था भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से यह शिविर किया गया। शिविर में व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र, वाकर, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, छड़ी आदि हेतु दिव्यांगजनों और…
Read MoreDay: July 5, 2025
ऑपरेशन आघात : घर में छुपाकर रखी थी अंग्रेजी शराब की बोतलें, जशपुर में महिला बेच रही थी अवैध शराब, पुलिस ने छापेमारी कर 6,750/- रुपये की शराब की जब्त, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
आरोपिया राखी सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी अंकिरा थाना तुमला, जिला जशपुर (छग) के विरुद्ध थाना तुमला में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध. मामला थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम अंकिरा का. जशपुर. 05 जुलाई 2025 : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम अंकिरा में राखी सिंह नामक महिला के घर से 20 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। आरोपी महिला घर में शराब छिपाकर बिक्री कर रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला…
Read Moreएनसीडीसी की कार्यशाला : सहकारी समितियों के प्रबंधकों और ऑपरेटरों को मिला योजनाओं का प्रशिक्षण
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) रायपुर के अधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सहकारी समितियों के प्रबंधकों और ऑपरेटरों के साथ प्रशिक्षण बैठक किया गया।अधिकारियों ने एनसीडीसी की इस कार्यशाला का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही योजनाओं के अंतर्गत युवा सहकार, कृषि संरचना निधि योजना (एआइएफ), ,किसान उत्पाद संगठन (एफपीओ), एग्रीकल्चर मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (एएमआई), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएमएफएमई), पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (एएचआईडीएफ), राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) के बारे मे जानकारी दी गई और उपयुक्त प्रस्ताव…
Read Moreखरगा की पूनम को मिली दिशा — जब शिक्षक पहुँचे गाँव तक, युक्तियुक्तकरण से स्कूल नहीं रहा अब एकल शिक्षकीय, सुनहरे भविष्य के सपने अब होंगे पूरे
बिलासपुर, 05 जुलाई 2025/कोटा ब्लॉक का ग्राम खरगा एक छोटा सा गांव, लेकिन मेहनती लोगों का गाँव है। यहाँ के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली बच्ची पूनम धृतलहरे की आंखों में सुनहरे भविष्य की उम्मीद साफ देखी जा सकती है। वो कल की कल्पना चावला, अंतरिक्ष यात्री शुभ्रांशु शुक्ला या किसी भी अन्य क्षेत्र में अपनी कामयाबी का लोहा मनवा सकती है। उसकी मुस्कान में आत्मविश्वास झलकता है। पूनम एक ग्रामीण परिवार से आने वाली होशियार छात्रा है,शुरू से पढ़ाई में आगे थी । लेकिन एकल शिक्षकीय इस स्कूल…
Read Moreतेज बारिश में अब नहीं थमेगा सफर! बिलासपुर मंडल के रेलवे अंडरपास में 24×7 निगरानी और हाईटेक जलनिकासी सिस्टम
बिलासपुर, 05 जुलाई 2025 : बिलासपुर मंडल प्रशासन द्वारा वर्तमान वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या से निपटने हेतु विशेष निगरानी एवं आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा लगातार निरीक्षण कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस क्रम में मंडल के 18 चिन्हित रेलवे अंडरपास में निगरानी हेतु कर्मचारी तैनात किये गए हैं जिनके द्वारा 24 घंटे नियमित रूप से पानी के लेवल की…
Read Moreबगीचा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्साह से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
जशपुर 5 जुलाई 2025/ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य अतिथि में बगीचा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूम धाम से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया इस अवसर पर सरस्वती सायकल वितरण एवं स्कूल गणवेश व पुस्तक वितरण किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि हम सभी बहुत गरीबी में पढ़े हैं। आप लोगों को बहुत अच्छा अवसर प्राप्त हुआ है आप अपने जीवन को तभी संवार सकते हैं जब आप मन लगाकर पड़ेंगे। पढ़ाई के साथ साथ खेल संस्कार अपने देश की संस्कृति एवं इतिहास…
Read Moreसूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आम नागरिकों की जिंदगी में ला रहा बड़ा बदलाव, कुनकुरी के डॉ. फूलचंद कुजूर ने अपने घर की छत पर 10 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कर ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की पेश की प्रेरणादायी मिसाल
सोलर पैनल के कुल लागत लगभग 4.80 लाख में से डॉ. कुजूर को 78 हजार की मिली सब्सिडी जशपुर, 5 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्त्वाकांक्षी योजना “सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” विकास और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। अब ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों की ज़िंदगी में बड़ा बदलाव ला रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी डॉ. फूलचंद कुजूर ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 10 किलोवाट क्षमता का…
Read Moreअंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अंतर्गत जशपुर जिले के 24 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम
जशपुर 5 जुलाई 2025/ सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्ययोजना अनुसार 5 जुलाई को जिले के 24 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के 40 उपार्जन केंद्रों में 100-100 नग कुल 4000 नग पौधों का रोपण किया गया तथा प्रधानमंत्री जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहायक आयुक्त सहकारिता जिला जशपुर द्वारा नारायणपुर समिति में पौधारोपण किया गया तथा सभी समितियों को ना केवल पौधारोपण करने अपितु रोपित पौधों का उचित तरीके से…
Read Moreमजाक बना खूनी संघर्ष तलवार से हमला कर वृद्ध की हत्या : छट्ठी कार्यक्रम में कहासुनी के बाद युवक ने तलवार से की बुजुर्ग की हत्या, खरसिया पुलिस ने मौके से दबोचा, आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और आर्म्स एक्ट में भेजा जेल !
थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 366/2025 धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध किया गया पँजीबद्ध रायगढ़. 5 जुलाई 2025 : खरसिया क्षेत्र के ग्राम तुरेकेला में छट्ठी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कार्यक्रम में शामिल अर्जुन खड़िया नामक युवक ने 65 वर्षीय केन्दाराम खड़िया की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। घटना 3 जुलाई 2025 की रात की है, जिसके बाद खरसिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में…
Read Moreकलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ : मरीजों को मिलेगा निःशुल्क सेवा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में राज्य में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार की जा रही है। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर कलेक्टर संजय कन्नौजे के द्वारा सिकलसेल प्रबंधन सह उपचार एवं परामर्श केन्द्र का शुभारंभ जिला चिकित्सालय सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ के सभाकक्ष में किया गया। कलेक्टर ने समस्त डॉक्टर्स एवं स्टॉफ को डॉक्टर्स डे की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पास जो मानव संसाधन व सुविधा उपलब्ध है उसी के माध्यम से…
Read More