रायपुर, 28 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने FIDE महिला शतरंज विश्व कप–2025 में भारत की बेटियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर हर्ष और गर्व व्यक्त करते हुए विजेता दिव्या देशमुख और उपविजेता कोनेरू हम्पी को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि यह भारत की बेटियों की शक्ति, संकल्प और सामर्थ्य की एक प्रतीकात्मक तस्वीर थी। जब विश्व कप के फाइनल में दो भारतीय बेटियाँ आमने-सामने हों, तो वह पल भारत के लिए गौरव का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास…
Read MoreDay: July 28, 2025
ऊर्जा क्रांति की ओर कदम : धरदेही में 400 केवी का मेगा ग्रिड चार्ज, बिजली ढांचे को नई मजबूती, छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था को नई रफ्तार, 400 केवी ग्रिड धरदेही से होगा पूरे राज्य को लाभ.
धरदेही में प्रदेश का पांचवां 400 केवी ग्रिड उपकेंद्र ऊर्जीकृत, समग्र बिजली प्रणाली की सुदृढ़ता में बड़ा योगदान, उपकेन्द्र व लाइन की लागत 176 करोड़ रूपये. रायपुर. 28 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा प्रदेश का पाँचवां 400 केवी ग्रिड उपकेंद्र धरदेही (जिला मुंगेली) में ऊर्जीकृत किया गया। लगभग 176 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक एवं तकनीकी रूप से उन्नत सबस्टेशन से अब बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निर्बाध, उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व…
Read Moreमहिलाओं के अपमान पर चुप है सपा,कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पाण्डेय डिंपल यादव के अपमान पर अखिलेश, राहुल, प्रियंका की चुप्पी पर हुईं हमलावर
रायपुर, 28 जुलाई 2025 : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा है कि आज जिस तरह की टिप्पणी समाजवादी पार्टी की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर की गई है, जो अमर्यादित बयान उन पर किया गया है, उससे भारत की करोड़ों महिलाओं को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। श्रीमती पाण्डेय ने इस बात पर हैरानी जताई कि इस मामले में पूरा विपक्ष तो मौन है ही, समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष व…
Read Moreमानव तस्करी जैसे गंभीर मामले में गांधी परिवार दिल्ली से कैसे आरोपियों को क्लीन चिट दे रहा है? – अमित चिमनानी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपने प्रदेश की बेटियों की जगह अपने आकाओं का साथ दे रही है: अमित चिमनानी रायपुर, 28 जुलाई 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा है कि बच्चियों की तस्करी और मतांतरण कराने के मामले में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी का विरोध करके कांग्रेस तुष्टीकरण की शर्मनाक राजनीति कर रही है। श्री चिमनानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की तस्करी का जिन पर आरोप है, उनके पक्ष में कांग्रेसी खड़े हो रहे हैं! भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री चिमनानी ने…
Read Moreस्कूल में पुलिस का अनोखा मिशन : सूरजपुर पुलिस ने सिखाए साइबर अपराध और ट्रैफिक से बचने के उपाय, बच्चों को दी साइबर ठगी से बचाव की ट्रेनिंग, सिखाया ट्रैफिक अनुशासन.
सूरजपुर पुलिस की छात्रों से अपील, अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी से कराए अवगत और सुरक्षित चलने के लिए करें प्रेरित. बच्चों के द्वारा साइबर, यातायात और नशे के विरूद्ध विषयों पर अपनी प्रश्नों को सामने रखा जिसका एसडीओपी व चौकी प्रभारी के द्वारा समाधान किया गया. सूरजपुर. 28 जुलाई 2025 : जिले के दुरस्थ अंचल मोहरसोप स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार 28 जुलाई 2025 को चौकी मोहरसोप एवं चौकी लटोरी पुलिस के द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल गंगापुर में छात्रों को न सिर्फ साइबर क्राईम, यातायात नियमों…
Read Moreननों की गिरफ्तारी मामले में बड़ा बयान – भूपेश बघेल बोले, भाजपा का मकसद अल्पसंख्यकों को डराना
आदिवासी युवतियों के साथ दो ननों को गिरफ़्तार करने के मामले में जांच करनी चाहिए थी रायपुर/28 जुलाई 2025। दुर्ग में दो ननों सहित तीन लोगों को गिरफ़्तार कर मानव तस्करी व धर्मांतरण का आरोप लगाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राज में पूरे देश में अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा है कि बहुसंख्यकों का ध्रुवीकरण करने के लिए भाजपा ऐसा षडयंत्र करती है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने कहा है कि क़ानून यह…
Read Moreनकल रोकने में असफल व्यापम परीक्षार्थियों को परेशान की, व्यापम की गलतियों का नुकसान परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों को हुआ – धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर/28 जुलाई 2025। यूपीएससी की तर्ज पर राज्य में भर्ती परीक्षायें आयोजित करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार सुचारू रूप से एक भी परीक्षा आयोजित नहीं कर पा रही है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल हो रही थी अब व्यापम की गलतियों की वजह से सैकड़ो परीक्षार्थी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। व्यापम नकल रोकने में असफल साबित हो गई है और अपनी असफलताओं का गुस्सा वह परीक्षार्थियों…
Read Moreगौठान बंद, गायें मारी जा रही, किसान परेशान – सुरेंद्र वर्मा का सरकार पर करारा हमला, चेताया आंदोलन की चेतावनी
सरकार की उपेक्षा और बदइंतजामी से रोज बे-मौत मारी जा रही है गायें, गौठान बंद करने का दुष्परिणाम सड़को पर दिख रहा है – सुरेंद्र वर्मा रायपुर/ 28 जुलाई 2025। मस्तूरी-रायपुर नेशनल हाईवे पर एक साथ 25 गायों के कुचल कर मारे जाने की घटना को सरकार की लापरवाही और उपेक्षा का परिणाम बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा गाय के नाम पर केवल राजनीति करती है, असलियत यह है कि विगत डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ में गौवंशी पशुओं की संख्या…
Read Moreदीपक बैज का हमला: ननों पर हमले से उजागर हुआ भाजपा सरकार का ‘अतिवादी चेहरा’, बोले – धर्मांतरण बहाना, सियासत निशाना
आरएसएस, भाजपा अपने राजनैतिक एजेंडे के लिए अल्पसंख्यकों को परेशान कर रही है भाजपा के लिए धर्मांतरण केवल राजनैतिक हथियार, वह नहीं चाहती निदान हो डबल इंजन की सरकार धर्मांतरण पर कानून क्यों नहीं बनाती? रायपुर/28 जुलाई 2025। भारतीय जनता पार्टी के राज में प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग अल्पसंख्यकों को टार्गेट कर रहे तथा सरकार अपनी ताकत का दुरुपयोग कर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित कर रही है। दुर्ग में दो ननों के साथ आरएसएस भाजपा के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागपंचमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा – नागपंचमी पर्व प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व और करुणा का प्रतीक
रायपुर, 28 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नागपंचमी (29 जुलाई 2025) के पावन अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति की गहराई, लोक आस्था की ऊर्जा और प्रकृति के साथ समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों द्वारा रचित वह परंपरा है, जो जीव-जगत के साथ सम्मानपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नागपंचमी का पर्व पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी…
Read More