रायपुर, 15 जुलाई 2025/ विधानसभा में 16 जुलाई को शाम 6 बजे ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री रमेन डेका ‘‘उत्कृष्ट विधायक’’, ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार’’ एवं ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर’’ अलंकरण प्रदान करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास मंहत और संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह के पश्चात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
Read MoreDay: July 15, 2025
हादसे के बाद हमला : रायगढ़ में कार टक्कर के बाद ड्राइवर को पीटने वाला आरोपी प्रकाश पटनायक गिरफ्तार, हाईवे पर मारपीट और धमकी, तमनार पुलिस ने पकड़ा मुख्य आरोपी, ईंट-डंडे से हमला करने वाले अन्य आरोपी फरार.
थाना तमनार में अपराध क्रमांक 141/2025, धारा 281, 125(a), 296, 115(2), 351(2), 3(5), 119(2) बीएनएस के तहत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 15 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना के बाद हिंसक झड़प का मामला तूल पकड़ गया है। तमनार पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रकाश पटनायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना 13 जुलाई को उस समय हुई जब इलाहाबाद से लौट रहे परिवार की कार को तेज रफ्तार स्वीफ्ट वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद…
Read Moreबस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के बच्चों से की आत्मीय मुलाकात रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले की सुदूरवर्ती पाँच ग्राम पंचायतों के बच्चों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में…
Read Moreआस्था ने पार किया संकल्प का लक्ष्य: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ से 22,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या दर्शन
अद्वितीय आस्था और सरकार की प्रतिबद्धता ने पार किया 20 हज़ार श्रद्धालुओं के लक्ष्य का आंकड़ा रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ अंतर्गत रायपुर से विशेष ट्रेन हुई रवाना श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रायपुर से 850 श्रद्धालुओं का तीर्थयात्रा हेतु प्रस्थान — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं रायपुर, 15 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशवासियों की आस्था और श्रद्धा को मूर्त रूप देने हेतु प्रारंभ की गई ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से…
Read Moreऑपरेशन सिन्दूर : भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण- मुख्यमंत्री श्री साय
ऑपरेशन सिन्दूर पर छत्तीसगढ़ की जनता को गर्व: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया प्रधानमंत्री के प्रति आभार रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और नेतृत्व क्षमता को पूरे देश ने देखा है। यह केवल एक मिशन नहीं था, बल्कि भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का जीवंत प्रमाण है। श्री साय आज विधानसभा में ऑपरेशन सिन्दूर के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने समस्त…
Read Moreदेश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई
रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि, गगनयान मिशन की ओर बढ़ते भारत के आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक कदमों का प्रतीक है। शुभांशु की यह…
Read Moreबच्चों के भविष्य की रूपरेखा अब पालक-शिक्षक मिलकर तय करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल से हर स्कूल में तीन वार्षिक बैठकें अनिवार्य
पालक और शिक्षक मिलकर संवारेंगे बच्चों का भविष्य — वर्ष में तीन बार अनिवार्य बैठक रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के सभी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के दौरान वर्ष में तीन बार पालक-शिक्षक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। पहली बैठक अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जबकि द्वितीय एवं तृतीय बैठकें तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं के 10 दिवस के भीतर संपन्न होंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों एवं…
Read Moreकुनकुरी में बिजली ने निगल ली ज़िंदगी : बक्सा फैक्ट्री में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा – मालिक पर लापरवाही का आरोप!
कुनकुरी, 15 जुलाई 2025: थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत नगर की एक बक्सा फैक्ट्री में काम करने के दौरान बिजली का करेंट लगने से एक युवक की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। मृतक का नाम इरफान आलम 32 वर्ष निवासी डुगडुगिया कुनकुरी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी कुनकुरी पुलिस को देने के उपरांत अस्पताल एवं परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर अग्रीम कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इरफान आलम नगर के बालक शाला के समीप दिनेश…
Read Moreनोनी रक्षा टीम की स्कूलों में धमाकेदार एंट्री : जशपुर के प्रयास विद्यालय में छात्रों को दी साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा की पूरी ट्रेनिंग, ऑनलाइन ठगी से लेकर टोन्ही प्रताड़ना तक, नोनी रक्षा टीम ने छात्राओं को दी जरूरी कानूनी जानकारी.
उपस्थित विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, सायबर अपराध, यातायात नियमों, सोशल मीडिया के संबंध में दी गई जानकारी. महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित बालिकाओं को गुडटच-बैडटच, अभिव्यक्ति एप्प, महिला विरुद्ध अपराध एवं कानून के संबंध में विस्तार से दी गई जानकारी. महिला सुरक्षा हेतु नोनी रक्षा दल जशपुर ने मोबाईल नम्बर 94791-28400 पुनः किया सार्वजानिक. जशपुर. 15 जुलाई 2025 : महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध जशपुर पुलिस की नोनी रक्षा टीम ने 13 जुलाई को जशपुरनगर स्थित प्रयास विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों…
Read Moreजशपुर एकलव्य अकादमी पर फैलाई गई अफवाहें बेबुनियाद, प्रशासन ने दिया तथ्यों के साथ जवाब
खेल अकादमी का संचालन किया जा रहा है पूर्ववत जशपुर 15 जुलाई 2025/ खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार समाचार पत्र में दिनांक 15.07.2025 को प्रकाशित खबर शीर्षक “एकलव्य अकादमी पर लटका ताला,के संबंध में कार्यालय कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर के पत्र के माध्यम से 03.07.2025 द्वारा अवगत कराया गया है कि एकलव्य खेल परिसर जशपुर के निरीक्षण में भवन की स्थिति जर्जर पाई गई है, भवन में सीपेज की समस्या है, शौचालय की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण जीर्णोद्धार की आवश्यकता का उल्लेख किया…
Read More