– रायपुर से कुरूद रेलवे लाइन में आ रही बाधा दूर – अपने संसाधन और कर्मियों की दक्षता से पूरा किया काम – रेलवे- एनटीपीसी की परियोजनाओं को मिलेगी गति रायपुर, 17 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश के विकास के लिए जरूरी चार बड़े और बहुप्रतीक्षित कार्यों को पूरा करने में सफलता हासिल की है। ये चारों कार्य काफी चुनौतीपूर्ण थे और इनके पूरा होने से प्रदेश में रेलवे और एनटीपीसी के लिए भी आधारभूत संरचना विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इन…
Read MoreDay: July 17, 2025
7 सेंटीमीटर तक चेहरे में घुसा औजार, घायल बालक को जान के जोखिम से बाहर लाया, ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान
चेहरे के अंदर लार ग्रंथि में घुसे लोहे के तीरनुमा औजार को निकाला बिना नस को क्षति पहुँचाए, ईएनटी के डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन रायपुर, 17 जुलाई 2025/ पंडित नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के ईएनटी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने एक बार फ़िर अत्यंत जटिल और दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। कोरबा जिले के ग्राम मधुनारा से आए 14 वर्षीय बालक के चेहरे की दाईं ओर एक लोहे का तीरनुमा औजार दुर्घटनावश घुस गया, जो मांसपेशियों को चीरता हुआ मुख्य…
Read Moreरायगढ़ श्री श्याम मंदिर चोरी : निरीक्षण पर पहुंचे रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला का मंदिर स्थल पर मुआयना, विशेष टीम को सटीक जांच के दिए दिशा-निर्देश.
रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने श्री श्याम मंदिर चोरी स्थल का किया निरीक्षण, विशेष टीम को दिए आवश्यक निर्देश. रायगढ़. 17 जुलाई 2025 : रायगढ़ के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में 13-14 जुलाई की रात हुई चोरी की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस गंभीर मामले की तफ्तीश को और तेज करते हुए बिलासपुर रेंज के IG डॉ. संजीव शुक्ला ने स्वयं मंदिर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर मंडल पदाधिकारियों से चर्चा की और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल से जांच की अब…
Read Moreछत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047 जनता को समर्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं, संकल्प है, दिशा है, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है
रायपुर, 17 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047” दस्तावेज को प्रदेश की जनता को समर्पित किया। नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, नीति आयोग भारत सरकार, विषय विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दस्तावेज केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का एक ठोस संकल्प और स्पष्ट दिशा है। उन्होंने कहा कि…
Read Moreउद्योग मंत्री श्री देवांगन ने नागपुर-झारसुगुड़ा नेचुरल गैस पाइपलाइन के काम को तेजी से पूर्ण कराने का किया आग्रह, छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों को मिलेगा लाभ
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन छत्तीसगढ़ में चल रहे विभिन्न परियोजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा रायपुर, 17 जुलाई 2025/ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी की अध्यक्षता में हुई आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में राज्यों के उद्योग मंत्रियों के साथ ऊर्जा वार्ता बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी ने प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…
Read Moreआवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी की बड़ी घोषणा : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता — 139.47 करोड़ रुपए की 920 संपत्तियों का हुआ विक्रय
60% प्री–बुकिंग मिलने पर ही होगी निर्माण प्रक्रिया शुरू — गृह निर्माण मंडल अब हुआ पूर्णत: ऋणमुक्त रायपुर, 17 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने राज्य शासन द्वारा संचालित वन टाइम सेटलमेंट योजना (OTS-2) की अभूतपूर्व सफलता की जानकारी दी। मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि OTS-2 योजना की शुरुआत 1 मार्च 2025 से की गई थी। इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा पूर्व में निर्मित रिक्त संपत्तियों को विशेष छूट के साथ आम नागरिकों को सुलभ कराना है।…
Read Moreबस्तर का हर गांव अब बनेगा ‘आपका अच्छा गांव’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के युवाओं को दिया विकास का भरोसा, तकनीक, शिक्षा और आत्मविश्वास को बताया बस्तर की नई पहचान
बस्तर का हर गांव बनेगा आपका अच्छा गांव- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने बीजापुर के युवा ग्रेजुएट पंच का बढ़ाया हौसला बीजापुर जिले के युवाओं से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय मुलाकात रायपुर 17 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत राजधानी रायपुर के भ्रमण पर आए बीजापुर जिले युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय इन युवाओं से बहुत आत्मीयता से मिले और उनसे राजधानी रायपुर भ्रमण के अनुभवों को जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर का…
Read Moreपॉवर कंपनी ने रचा उदाहरण : बिजली कर्मचारियों की सेहत का रखा जा रहा है ख्याल, निःशुल्क मेडिकल शिविर में उमड़ा उत्साह, ऑर्थो, कार्डियो, गैस्ट्रो और किडनी के विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे.
विद्युत कर्मियों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ, पचास से अधिक कर्मचारी हुए लाभान्वित. रायपुर. 17 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी अपने विद्युत कर्मियों की सेहत को लेकर सजग है। इसी कड़ी में डंगनिया औषधालय में एक निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन तीनों कंपनियों के कर्मियों ने कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक और गैस्ट्रो संबंधित विषयों में विशेषज्ञों से परामर्श लिया। डॉ. एच. एल. पंचारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कर्मियों को गंभीर…
Read Moreकुशल नेतृत्व और जनभागीदारी की मिसाल बना जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में स्वच्छता के क्षेत्र में रचा गया इतिहास, जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों ने दिखाई अभूतपूर्व प्रगति
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में जशपुर जिले के नगरीय इलाकों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में स्वच्छता दीदीयों और अधिकारियों ने कृतसंकल्प के साथ किया कार्य जशपुर नगर ने लगाई लंबी छलांग, स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में मिला 10 वां रैंक कुनकुरी को 13 वां, पत्थलगांव को 30 वां, बगीचा को 51 वां और कोतबा को मिला 64 वां स्थान जशपुर, 17 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक कृतसंकल्प के साथ काम किया गया।…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अनोखा वृक्षारोपण अभियान : बिजली बिल भरने आए और पौधा साथ ले गए, राज्य की बिजली कंपनी ने उठाया हरियाली का बीड़ा, 10 अगस्त तक लगाए जाएंगे 50,000 पौधे.
पॉवर कंपनी के वृक्षारोपण महोत्सव में उपभोक्ता भी बन रहे भागीदार, अधिकारी-कर्मचारी अपने आवास और आसपास लगाने ले जा रहे पौधे प्रदेशभर के तीन हजार बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में लगाए जा रहे पौधे. रायपुर. 17 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ द्वारा चलाए जा रहे 50 हजार वृक्षारोपण महोत्सव में अब उपभोक्ता भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रदेशभर के तीन हजार से अधिक बिजली कार्यालयों, विद्युत उपकेंद्रों और उत्पादन संयंत्रों में फलदार और छायादार पौधों का रोपण हो रहा है। अधिकारी-कर्मचारी न केवल कार्यस्थल पर…
Read More