जशपुर, 30 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सत्येन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता बघेल के द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित बालक छात्रावास जशपुर एवं प्रयास बालक आवासीय विद्यालय जशपुर में 26 जून को नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नालसा की ‘डॉन योजना’ के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन…
Read MoreMonth: June 2025
आपदा में मौत, परिजनों को राहत: जशपुर कलेक्टर ने स्वीकृत की 4 लाख की सहायता राशि, ग्राम मयूरनाचा निवासी को मिलेगा संबल
जशपुर, 30 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम मयूरनाचा निवासी भागल राम के कुएं में डूबने से 19 फरवरी 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस पुत्र भारत साय एवं पुत्री हरावती, कलावती, लीलावती के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
जशपुर 30 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्राप्त आवेदनों का निराकरण होने पर उसकी सूचना संबंधित व्यक्ति को अवश्य देने को कहा। जनदर्शन में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें मुख्य रूप से शाला में प्रवेश, राजस्व संबंधी मामले, भूमि विवाद, आपदा…
Read Moreगांव की साधारण महिला बनी डिजिटल लेनदेन की सशक्त प्रतिनिधि : जानिए बेबी गुप्ता की संघर्ष से सफलता तक की कहानी, हर महीने 35 लाख का ट्रांजेक्शन, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बनीं बेबी गुप्ता.
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से बेबी गुप्ता के जीवन में आया साकारात्मक परिवर्तन समूह से जुड़कर बेबी गुप्ता आर्थिक रूप से हुई मजबूत, बैकिंग ट्रांजेक्शन कार्य से प्रतिमाह कमा रही 11 हजार रूपए. जशपुर. 30 जून 2025 : ‘बिहान’ छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीब महिलाओं को स्व सहायता समूह के रूप में संगठित कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करके स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। आज महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होते हुए…
Read Moreजशपुर में 03 जुलाई से शिक्षकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला प्रारंभ, गुणवत्ता उन्नयन के यशस्वी अभियान को मिलेगा नया आयाम
उन्मुखीकरण कार्यशाला में बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी , प्राचार्य , व्याख्याता, प्रधान पाठक, छात्रावास अधीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक और संकुल समन्वयक होंगे सम्मिलित जशपुर 30 जून 2025/ ज़िला कलेक्टर रोहित व्यास और ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में गुणवत्ता उन्नयन हेतु यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी, प्राचार्य , प्रधानपाठक, सीएससी , प्रयोगशाला सहायक, ग्रंथपाल ,छात्रावास अधीक्षक एवं कक्षा 10वीं व 12वीं में पढ़ाने वाले विषय शिक्षकों के लिए आगामी 03 जुलाई से 18 अगस्त तक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जा रही…
Read Moreछत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की सेवा अवधि में तीन माह का विस्तार, शासन प्रशासन में अनुभव और नेतृत्व को मिली मजबूती
रायपुर, 30 जून 2025: छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन (बैच 1989) की सेवा अवधि में तीन माह की वृद्धि की गई है। यह निर्णय AIS (DCRB) Rules, 1958 के नियम 16(1) के तहत भारत सरकार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली की सहमति के पश्चात लिया गया है। श्री जैन की सेवा अवधि 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा…
Read Moreमंत्रिपरिषद ने दी छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मंजूरी, वेयरहाउसिंग से लेकर मल्टीमोडल हब तक निवेश को मिलेगा जबरदस्त प्रोत्साहन
रायपुर, 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मंजूरी दे दी गई। इस नई नीति के तहत राज्य सरकार लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए 140 करोड़ रुपये तक की अनुदान राशि और अन्य कई रियायतें देगी। लॉजिस्टिक हब, ड्राइ पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो, एयर कार्गाे टर्मिनल और गति-शक्ति कार्गाे टर्मिनल जैसे अधोसंरचना लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 140 करोड़ रुपये होगी।…
Read Moreमुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में 23 वर्षों तक सेवा देने वाले जनसंपर्क उपसंचालक आनंद प्रकाश सोलंकी को दी गई भावभीनी विदाई, 31 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान
रायपुर, 30 जून 2025/ जनसंपर्क विभाग में 31 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले उप संचालक श्री आनंद प्रकाश सोलंकी के सेवानिवृत्ति अवसर पर 30 जून सोमवार को जनसंपर्क संचालनालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर संचालक श्री जे एल दरियो, अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा एवं अपर संचालक श्री संजीव तिवारी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री सोलंकी की सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा के युवाओं को दी प्रेरणा: खूब पढ़ो, आगे बढ़ो, सरकार आपके साथ है – राजधानी रायपुर में आत्मीय मुलाकात से नक्सल प्रभावित युवाओं में जागा नया उत्साह
मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के खिले चेहरे रायपुर 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया छत्तीसगढ़ सचिवालय के पंचम तल पर बने 13.90 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक सभागार का लोकार्पण, तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल अब सरकारी बैठकों का नया केंद्र
रायपुर 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के सेक्रेटरी ब्लॉक के पंचम तल पर निर्मित नवीन सभागार का लोकार्पण किया। 13.90 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित यह भव्य सभागार सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। 6450 वर्गफुट क्षेत्र में बने इस कॉन्फ्रेंस हॉल की बैठक क्षमता 185 सीटों की है। सभागार आंतरिक विद्युतीकरण, अग्निशमन व्यवस्था, वातानुकूलन, ऑडियो-विजुअल प्रणाली, आंतरिक साज-सज्जा तथा फर्नीचर सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा,…
Read More