मुख्यमंत्री के प्रयास से जशपुर नगर गम्हरिया मार्ग पर बांकी नदी पर उच्च स्तरीय पूल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के कार्य के लिए 4 करोड़ 59 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति जशपुर 22 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल से जशपुर से गम्हरिया मार्ग पर बाकी नदी उच्च स्तरीय पूल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 59 लाख 93 हजार रुपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सड़कों का विस्तार पूल पुलिया का निर्माण, अधोसंरचना के कार्य स्वास्थ्य सुविधाओं का…
Read MoreDay: July 22, 2025
अडानी भगाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ : कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन के अंतर्गत जशपुर के कांसाबेल में NH-43 पर हुई आर्थिक नाकेबंदी और किया गया चक्का जाम…
जशपुर, 22 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ की राजनीति सोमवार को एक बड़े मोड़ पर पहुंच गई, जब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में “अडानी भगाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ” अभियान के तहत आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम का आयोजन किया गया। जशपुर जिले में भी यह आंदोलन कांसाबेल मुख्य मार्ग में किया गया, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पूरी तरह ठप कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सीधे संदेश देते हुए नारेबाज़ी की — “जल-जंगल-जमीन की…
Read Moreकांग्रेस की कथित आर्थिक नाकेबंदी को भाजपा ने ‘राजनीतिक नौटंकी’ करार दिया : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भूपेश बघेल पर लगाया अपने बेटे को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए पूरी पार्टी को मोहरा बनाने का आरोप – कांग्रेस पर परिवारवाद और सत्ता का दुरुपयोग करने के संगीन आरोप भी लगाए ; प्रेस वार्ता में शराब घोटाले, नंदकुमार बघेल के श्रीराम विरोधी बयानों और जनता के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस की कथित नाकेबंदी सुपर फ्लॉप, जनता ने ही भूपेशजी को दे दिया करारा जवाब – अरुण साव छत्तीसगढ़ को बदनाम करने का कृत्य किया है बघेल ने, किसी भ्रष्टाचारी और अपराधी के पक्ष में छत्तीसगढ़ की जनता कभी नहीं आती – अरुण साव सरकार में रहते आर्थिक अपराध कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने वालों की विपक्ष में रहते आर्थिक नाकेबंदी की साजिश विफल हुई : अरुण साव कांग्रेस केवल शहजादों के लिए प्रदर्शन करती है, अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं का कोई मोल नहीं:अरुण साव पहले धन मोह…
Read Moreऑपरेशन मुस्कान में खुलासा : शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया उड़ीसा, पुलिस ने 72 घंटे में की बरामदगी, झूठे प्यार का जाल में नाबालिग हुई अगवा, झारसुगड़ा से बरामद, आरोपी राहुल सतनामी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में रिमांड पर भेजा गया जेल.
थाना घरघोड़ा में गुम इंसान क्रमांक 30/2025 और अपराध क्रमांक 186/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई, विवेचना के उपरांत प्रकरण में धारा 87,64(1),65(1) बी.एन.एस. 4, 6 पाक्सो एक्ट की गई विस्तारित. रायगढ़. 22 जुलाई 2025 : “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत घरघोड़ा थाना पुलिस ने एक बार फिर अपने तीव्र और सतर्क कार्रवाई से एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों की खोई मुस्कान लौटा दी। 16 जुलाई को घर से गायब हुई नाबालिग को झारसुगड़ा (उड़ीसा) जिले से खोज निकाला गया। आरोपी…
Read Moreजनपद पंचायतों की समीक्षा बैठक में जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा – स्वच्छता, ऋण वितरण और योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में घरेलू कचरे के संग्रहण की आदतों के विकास हेतु करें प्रयास – कलेक्टर ग्रामीण सचिवालयों के नियमित निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए निर्देश जशपुर, 22 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में सभी जनपद पंचायतों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अप्रारम्भ कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण सचिवालयों की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी नोडल अधिकारियों को…
Read Moreलंबित नामांतरण, सीमांकन और भू-अर्जन मामलों पर जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास का एक्शन मोड, अधिकारियों को 31 जुलाई तक डेडलाइन
स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण हेतु धरती आबा ग्रामों में विशेष अभियान चलाने जशपुर कलेक्टर ने दिए निर्देश राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का करें त्वरित निराकरण – कलेक्टर राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन जशपुर, 22 जुलाई 2025/ राजस्व विभाग की समीक्षा हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए इनके त्वरित…
Read Moreकुनकुरी में सबसे ज़्यादा बारिश, जिले में मानसून की रफ्तार तेज़ – अब तक 2217.3 मिमी बारिश दर्ज
जशपुर, 22 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 5517.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 22 जुलाई तक की स्थिति में 3873.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 56.3 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 583.1 मिमी, मनोरा में 707.3 मिमी, कुनकुरी में 768.4 मिमी, दुलदुला में 363.1 मिमी, फरसाबहार में 454.8 मिमी, बगीचा में 581.9 मिमी, कांसाबेल में 548.1 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreडूबने से गई दो जानें, जशपुर प्रशासन ने तुरंत बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ित परिवारों को मिला 8 लाख का राहत अनुदान
जशपुर, 22 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम बछरांव निवासी स्व. मतियस लकड़ा का नाला डेम के पानी में डूबने से 02 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी जुलेता हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार फरसाबहार तहसील के ग्राम हाथीबेड़ निवासी स्व. सुबल सिदार…
Read Moreलूट, गोली और हत्या का मास्टर प्लान, कट्टे की नोक पर बैंक लूट और वृद्धा की हत्या का दोषी मास्टरमाइंड रवि उरांव आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई बार दे चुका था चकमा, रांची से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.
मास्टर माइंड रवि उरांव, अपने साथियों के साथ लूट के इरादे से गया था, ग्राहक सेवा केंद्र, गोली कांड के दौरान एक वृद्ध महिला की हो गई थी मौत, पुलिस मामले में तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल, आरोपी रवि उरांव घटना दिनांक से था फरार, पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में. आरोपी रवि उरांव है आदतन अपराधी, पूर्व में मनोरा में बैंक लूट को दे चुका है अंजाम, गुमला में भी है, इसके विरुद्ध चोरी के कई प्रकरण…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवलीन को बधाई – कहा, छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग
राज्य सरकार प्रतिबद्ध है प्रदेश के हर खिलाड़ी को अवसर, संसाधन और मंच देने के लिए : मुख्यमंत्री महासमुंद की नवलीन कौर ने तीरंदाजी में नेशनल गेम्स में बनाया स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड मेडल रायपुर, 22 जुलाई 2025/ खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद…
Read More