क्रेडा अध्यक्ष सवन्नी की कमीशनखोरी सुशासन का आईना, सरकार के सभी विभागों में कमीशन फिक्स पूरा सिस्टम भ्रष्ट हो चुका है – दीपक बैज

रायपुर/29 जुलाई 2025। क्रेडा में काम करने वाले ठेकेदारों और वेंडरों ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को उजागर किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्रेडा के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी द्वारा हर काम में 3 प्रतिशत कमीशन उगाही का आरोप लगाया है तथा कमीशन नहीं देने पर ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है। क्रेडा के ठेकेदारों का यह आरोप छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के सुशासन की असली तस्वीर है। प्रदेश के हर…

Read More

राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री श्री साय की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिली सराहना और शुभकामनाएं

रायपुर, 29 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता अन्नू देवी कुंवर, दीप्ति साहू तथा कांस्य पदक विजेता संजना कन्नौजिया और हर्षा सेन शामिल थीं।…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : मुख्यमंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय प्रदेश है, कानून अपना कार्य कर रहा है

रायपुर, 29 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय, महानदी भवन में केरल एवं ओडिशा के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद चलाकुडी से श्री बेनी बेहनन, कोट्टायम से श्री के. फ्रांसिस जॉर्ज, कोल्लम से श्री एन. के. प्रेमचंद्रन, कोरापुट से श्री सप्तगिरि उल्का, और केरल विधानसभा सदस्य श्रीमती रोजी एम. जॉन शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से राज्य में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय और समरसता में…

Read More

बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस अब नौरोजाबाद और रूपोंद स्टेशनों पर भी रुकेगी – यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

बिलासपुर, 29 जुलाई 2025 : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का मंडल के नौरोजाबाद एवं रूपोंद स्टेशनों में ठहराव की सुविधा 30 जुलाई 2025 से उपलब्ध कराई जा रही है | दिनाँक 29 जुलाई 2025 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस नौरोजाबाद स्टेशन 02:53 बजे पहुंचेगी व 02:55 बजे रवाना होगी एवं रूपोंद स्टेशन 03:41 बजे पहुंचेगी व 03:43 बजे छूटेगी | इसी प्रकार दिनाँक 30 जुलाई 2025…

Read More

डिजिटल जस्टिस की ओर बड़ा कदम : सरगुजा में ई-समंस तामिली के लिए आरक्षकों को किया गया प्रशिक्षित, अब तामिली होगी ऑनलाइन, कोर्ट से थाने और मौके से फोटो तक,ई-समंस सिस्टम लागू करने की पूरी तैयारी.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में जिले के समस्त थाना/चौकी के समंस वारंट मददगार आरक्षक हुए शामिल. कार्यशाला में मददगार आरक्षकों को ई-समंस की तामिली के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी. समंस वारंट मददगार, CCTNS आपरेटर एवं कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक को आपस में समन्वय बनाकर ई-समंस की समय पर शत प्रतिशत तामिली करने दी गई हिदायत. अंबिकापुर 29 जुलाई 2025 : भारतीय क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को डिजिटल रूप देने की दिशा में एक अहम कदम के रूप में सरगुजा पुलिस द्वारा ई-समंस की शत-प्रतिशत…

Read More

देश की ऊर्जा और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला में अग्रणी भूमिका निभा रहा है दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

“माल भाड़ा राजस्व अर्जन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि” बिलासपुर, 29 जुलाई 2025 : देश के कोयला आधारित पावर प्लांट्स, उद्योगों और विभिन्न कारखानों को आवश्यक कच्चे माल जैसे कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट, उर्वरक और मैगनीज की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । इस ज़िम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए देश की ऊर्जा ज़रूरतों और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला की धुरी बन चुका दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल भाड़ा राजस्व अर्जन में कीर्तिमान स्थापित किया है…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी सना माचू का भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयन, विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

बिलासपुर, 29 जुलाई 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि बिलासपुर मंडल में कार्यरत महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी सुश्री सना माचू, जो वर्तमान में सीसीटीसी के पद पर पदस्थ हैं, का चयन भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम में हुआ है । यह टीम 4 से 14 सितंबर, 2025 तक लिवरपूल, इंग्लैंड में आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप (World Boxing Championship) में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी । सना माचू ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त…

Read More

आपदा प्रबंधन में नया युग! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की हाई-अलर्ट गाइडबुक, जानिए क्या है खास

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में साप्ताहिक संरक्षा बैठक का आयोजन, महाप्रबंधक द्वारा क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन योजना (भाग-2) का किया विमोचन बिलासपुर, 29 जुलाई 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को क्षेत्रीय मुख्यालय बिलासपुर में साप्ताहिक संरक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन योजना (भाग-2) का विधिवत विमोचन किया गया। बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक सहित सभी विभागों के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष, प्रमुख अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित…

Read More

अब प्लास्टिक बोतल डालो, इनाम पाओ! बिलासपुर रेलवे स्टेशन की अनोखी पहल ने मचाई धूम

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में की गई है पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट पहल | 06 बॉटल क्रशर मशीनों से प्लास्टिक कचरे का हो बेहतरीन निष्पादन | यात्रियों को मिल रहे रिवार्ड्स | बिलासपुर, 29 जुलाई 2025 : रेल यात्रा के दौरान बड़ी मात्रा में बोतलबंद पानी का उपयोग किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप खाली प्लास्टिक बोतलें प्लेटफॉर्म, ट्रेन कोच, और सार्वजनिक स्थानों पर फेंक दी जाती थी। जिससे न केवल स्वच्छता प्रभावित हो रही थी बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुँचने कि संभावनाए बन रही थी…

Read More

यात्री सुविधा में बड़ा सुधार: बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में पहली बार लगेगा एसी-2 टियर कोच, सफर होगा और भी आरामदायक

बिलासपुर, 29 जुलाई 2025 : यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। यात्रियों के लिए खुशखबरी यह है कि गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में पहली बार स्थायी रूप से एक वातानुकूलित (एसी-2) श्रेणी के कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस नई सुविधा के साथ अब यात्री इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी में सुखद व अधिक आरामदायक यात्रा कर सकेंगे | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में  बिलासपुर से दिनांक…

Read More