रक्षाबंधन पर जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी, दिया भाईचारे और प्रेम का संदेश

कलेक्टर ने सभी को रक्षाबंधन की दी हार्दिक शुभकामनाएं जशपुर, 08 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास को शुक्रवार को कलेक्टर कक्ष में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सदभावना भवन बिजली टोली जशपुर की ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बांधकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। बहनों ने कलेक्टर को स्मृति चिन्ह भेंट भी किया। कलेक्टर ने बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर को ब्रह्माकुमारी नीलम बहन, रूक्मणी बहन, ममता बहन, कुमारी श्यामा ने राखी बांधी इस अवसर पर सूरज भाई भी उपस्थित थे।

Read More

नवजात की सांसें टूट रही थीं, वजन महज़ 940 ग्राम… फिर भी डॉक्टरों ने नहीं मानी हार – पढ़िए जशपुर जिला अस्पताल की अद्भुत सफलता

जशपुर, 08 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिला चिकित्सालय के विशेष नवजात शिशु देखभाल ईकाई एस.एन.सी.यु. के प्रभारी व शिशु रोग विषेषज्ञ डॉक्टर गौरव सिंह व उनकी टीम के द्वारा बीमार नवजात शिशुओं को ना सिर्फ अति आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है वरन बीमार नवजात शिशुओं की जान बचाकर उनके परिवार में नयी उम्मीद और खुशियां दी जा रही है। माह अक्टूबर 2024 मे जिला चिकित्सालय जशपुर में भर्ती कांसाबेल के ग्राम-खुटीटोली…

Read More

कलयुग की पराकाष्ठा : बेटे ने मां को मार डाला टांगी से, खुद स्वीकारा जुर्म – जानें जशपुर की इस दिल दहला देने वाली घटना की पूरी कहानी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी किया जप्त आरोपी कमल राम, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गारीघाट, थाना फरसाबहार, जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना तुमला में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 08 अगस्त 2025 : दिनांक 06.08.25 को प्रार्थी सुबरन राम, उम्र 70 वर्ष निवासी फ़रदबहार, थाना तुमला, जिला जशपुर ( छ ग) ने थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बहन मृतिका दशमती बाई व उसका भांजा आरोपी कमल राम जो…

Read More

सोलर पैनल लगाइए और बिजली बिल से छुटकारा पाइए! पीएम सूर्य घर योजना में मिल रही ₹1.08 लाख तक की भारी सब्सिडी, पत्थलगांव और कुनकुरी में लगे शिविरों में योजना की दी गई जानकारी

जशपुर, 08 अगस्त 2025/ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित पत्थलगांव एवं कुनकुरी में शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें विद्युत वितरण कंपनी के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों, वाहन मालिकों ने भाग लिया। वितरण कंपनी पत्थलगांव के शिविर में कार्यपालन यंत्री एस पी मरकाम के द्वारा सभी को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया ।उनके द्वारा सभी को सोलर पैनल लगाने हेतु प्रेरित किया गया, एवं मिलने वाला सब्सिडी के बारे में…

Read More

दो से अधिक बार शराब तस्करी पर होगी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने विभागीय योजनाओं और नवाचारों की समीक्षा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शीघ्र शुरू हो ओपीडी –उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने कॉम्प्लेक्स निर्माण का सुझाव, मक्का व मिलेट्स किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन मनरेगा, पीएम आवास, महतारी वंदन से लेकर जल जीवन मिशन तक सभी योजनाओं की गहन समीक्षा रायपुर, 7 अगस्त, 2025-उपमुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जगदलपुर स्थित जिला कार्यालय के प्रेरणा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा…

Read More

रक्षाबंधन पर दंतेवाड़ा और सुकमा में एक नया इतिहास रचेंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ की कमांडो बाँधेंगी राखी

रायपुर, 7 अगस्त, 2025-राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाला आयोजन इस रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा इस दिन दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के दौरे पर रहेंगे, जहां आत्मसमर्पण कर चुकी नक्सली महिलाएं और दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो उन्हें राखी बांधेंगी। दंतेवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा उन आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं से मुलाकात करेंगे, जो अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर कार्य कर रही हैं।…

Read More

छह जिलों में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी करने वाला आदतन ठग साबास खान गिरफ्तार, खुद को मंत्रालय का बाबू बताकर करता था शिकार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

दुर्ग, 7 अगस्त 2025 : प्रार्थी ढालसिंह वर्मा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.03.2020 को आरोपी साबास खान के साथ प्रार्थी का परिचय हुआ था जो अपने आपको मंत्रालय में बाबू होना बताकर प्रार्थी एवं उनके साथीयो को अपने विश्वास में लेकर मंत्रालय रायपुर एवं पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी लगने के नाम पर नगद एवं बैंक के माध्यम से 3094000 हजार रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी किए जाने की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 910/2025 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की…

Read More

कोतवाली पुलिस की सतर्कता से मां-बेटी का हुआ पुनर्मिलन : टॉकीज के पास भटकी मासूम बच्ची की मां भी मिली मानसिक अस्थिरता में, पुलिस ने मिलाया दोनों को, गुमशुदा महिला-बच्ची को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया, सखी सेंटर और चाइल्ड लाइन की भी रही महत्वपूर्ण भूमिका.

यदि समय रहते पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई होती तो यह मामला किसी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकता था, रायगढ़. 7 अगस्त 2025 : रायगढ़ कोतवाली पुलिस की संवेदनशील और मानवीय पहल ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। गोपी टॉकीज के पास भटक रही तीन वर्षीय बच्ची और बाद में उसी क्षेत्र में मिली उसकी मानसिक रूप से अस्थिर मां को पुलिस ने चाइल्ड लाइन और सखी सेंटर की मदद से सुरक्षित रखा और तत्परता से परिजनों तक पहुंचाया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई इस सतर्क…

Read More

8 अगस्त से छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा की क्रांति! पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए 293 शिविरों में ऑन स्पॉट पंजीयन शुरू, पहले चरण की शुरुआत डंगनिया से

रायपुर, 7 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ मेंप्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए पूरे प्रदेशभर में शिविर लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में कल 8 अगस्त को पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया में शिविर लगेगा। शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव करेंगे। इसमें उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार, पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला एवं वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर सहित निदेशक (आरएपीएम) श्री एके पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस योजना…

Read More

बोन डेंसिटी से लेकर आर्थराइटिस तक—पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर में 102 कर्मचारियों की जांच

रायपुर, 7 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ जांच शिविर का आयोजन डंगनिया मुख्यालय स्थित औषाधालय में किया गया। इस अवसर पर बोन मिनरल डेंसिटी की निःशुल्क जांच एवं मस्कुलोस्केलेटल विकारों के बारे में विद्युत कर्मियों को परामर्श, जांच एवं आवश्यक जानकारियां दी गई। पॉवर कंपनी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एल. पंचारी ने बताया कि इस शिविर में 102 लोगों को निःशुल्क परामर्श दिया गया जिससे कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी, पेंशनर्स एवं आश्रित परिवारजन लाभान्वित हुए। इस शिविर में आस्टियोपोरोसिस, आर्थराइटिस, शुगर, बीपी…

Read More