प्राकृतिक आपदा राहत: ढोढ़ीडांड़ निवासी मंजित कुजूर की मौत, परिजनों को 4 लाख की आर्थिक मदद

जशपुर, 03 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम ढोढ़ीडांड़, निवासी स्व. मंजित कुजूर का कुआं के पानी में डूबने से 11 नवम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी वंदना कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में आसमान ने खोला पानी का खजाना! मानसून ने बरसाए 8924.9 मिमी, सबसे ज्यादा बारिश कुनकुरी में

जशपुर, 03 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 8924.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 03 सितम्बर तक की स्थिति में 8579.9 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 212.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1029.5 मिमी, मनोरा में 1081.9 मिमी, कुनकुरी में 1249.7 मिमी, दुलदुला में 565.9 मिमी, फरसाबहार में 714.9 मिमी, बगीचा में 972.3 मिमी, कांसाबेल में 834.5 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट: अमित शाह ने वीर जवानों को किया सम्मानित, बोले– 2026 तक देश होगा नक्सल मुक्त

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों ने शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाया, सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप…

Read More

बगीचा हादसे ने दहला दिया जशपुर! बोलेरो चालक ने गणेश विसर्जन जुलूस को कुचला, तीन की मौत – आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त, घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसएसपी

ग्राम जुरूडांड़ (थाना बगीचा) में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई एक्सीडेंट की घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसएसपी, घायलों की उचित ईलाज हेतु निर्देशित किया गया है, घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यू हो गई है, आरोपी चालक सुखसागर वैष्णव के विरूद्ध BNS की धारा 281, 125(A), 105 का अपराध दर्ज एवं घटना कारित बोलेरो वाहन जप्त। आरोपी का नाम:- चालक सुखसागर वैष्णव, उम्र 40 वर्ष निवासी कुदमुरा थाना बगीचा। मृतकों के नाम:- 1.अरविंद केरकेट्टा, उम्र 19 वर्ष, 2.विपिन प्रजापति, उम्र 17 वर्ष, 3.खिरोवती यादव, उम्र…

Read More

Breaking जशपुर बगीचा हादसा: गणेश विसर्जन में तीन की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक और घोषित की आर्थिक सहायता

मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि का ऐलान, घायलों के समुचित इलाज के लिए दिए निर्देश जशपुर, 03 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु तथा कई अन्य के घायल होने की दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़…

Read More

जशपुर को मिली बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्यटन सड़कों के लिए 6 करोड़ 54 लाख की मंजूरी, महादेवश्वर पहाड़ और मयाली डेम तक आसान सफर

जशपुर, 3 सितंबर 2025 : क्षेत्र के विकास को गति देने और पर्यटन स्थलों तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात के रूप में नई सड़क निर्माण की मंजूरी दी गई है। लोक निर्माण विभाग संभाग-जशपुर के अंतर्गत कुनकुरी क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही इन कार्यों की शुरुआत होगी।जिले के जोकारी से मधेश्वर पहाड़ तक पहुँच मार्ग लंबाई 3 किमी के निर्माण पर 3 करोड़ 69 लाख रुपये,एनएच-43 से मयाली डेम तक पहुँच मार्ग…

Read More