जशपुर में गूंजा संविधान का स्वर! विधायक रायमुनी भगत ने दिलाई ऐतिहासिक शपथ, सभी सरकारी विभाग एक सुर में बोले– ‘हम भारतीय…’

संविधान दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय सहित सभी शासकीय विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ जिला पंचायत कार्यालय में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने दिलाई संविधान की शपथ जशपुर : भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत कार्यालय में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वहां मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत,…

Read More

एकलव्य विद्यालय में ‘मिनी पंचायत’! छात्राओं ने संभाला पूरा ग्राम प्रशासन, सरपंच से लेकर सचिव तक की भूमिकाएं निभाकर सबको किया प्रभावित

छात्राओं ने ग्राम पंचायत की भूमिकाएं निभाकर जनभागीदारी का परिचय देते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किए जशपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में ग्राम विकास को नई दिशा देने और युवा छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आदर्श युवा ग्रामसभा का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में मंगलवार को आदर्श युवा ग्राम सभा का उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। ग्राम विकास की वास्तविक प्रक्रिया को समझाने और छात्रों…

Read More

जशपुर जिले में बड़ा आयोजन : नारायणपुर में 27 नवंबर को होगा किसान–महतारी सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

किसान-महतारी सम्मेलन का आयोजन 27 नवम्बर को नारायणपुर में, मुख्यमंत्री श्री साय सम्मेलन के होगें मुख्य अतिथि जशपुर : जिले के कुनकुरी विकासखण्ड अंतर्गत हाई स्कूल मैदान नारायणपुर में 27 नवम्बर 2025 को किसान महतारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें। वहीं विशिष्ट के रूप में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधारी, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद राधेश्याम राठिया, पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष…

Read More

जशपुर कलेक्टोरेट में गूँजी संविधान की प्रस्तावना! सैकड़ों कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रीय एकता व समता का ऐतिहासिक संकल्प

अपर कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्त्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये, तथा उन सब में…

Read More

आकाशीय बिजली और डबरी में डूबने से दो महिलाओं की मौत—जशपुर प्रशासन ने परिजनों को 8 लाख रुपए की बड़ी राहत दी

जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम केन्दापानी निवासी स्व. भगवती बाई का डबरी के पानी में डूबने से 29 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता द्वारिका सिंह हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बगीचा अंतर्गत ग्राम बम्बा निवासी स्व. मीरा बाई का आकाशीय…

Read More

वर्षों की मांग पूरी: जशपुर में दो अहम मार्गों के लिए 41 करोड़ 30 लाख स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरी की ग्रामीणों की सालों पुरानी मांग दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए 41 करोड़ 30 लाख की बड़ी सौगात क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले का विकास नई गति पकड़ रहा है। जिले में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में लगातार मिल रही स्वीकृतियां ग्रामीण अंचल के विकास की नई पहचान बन रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए दो…

Read More

संविधान के 75 वर्ष : रायपुर में छायाचित्र प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ

अम्बेडकर चौक में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे शासकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का होगा वाचन रायपुर : भारतीय संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा भारतीय संविधान पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। छायाचित्र प्रदर्शनी और संगोष्ठी…

Read More

बस्तर में शांति की ओर बड़ा कदम : नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता ! 28 माओवादी कैडरों ने छोड़ी बंदूक, अपनाया ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ का रास्ता, 89 लाख के इनामी माओवादी भी शांति की राह पर—बस्तर में 512 से अधिक कैडर 50 दिनों में सरेंडर.

“पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति, बढ़ते विश्वास और व्यापक परिवर्तन का आधार बनती जा रही है। नारायणपुर : नारायणपुर जिले में “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल को बड़ी सफलता मिली है, जहाँ 28 माओवादी कैडरों—जिनमें ₹89 लाख के इनामी 19 महिला माओवादी भी शामिल हैं—ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। यह उपलब्धि बस्तर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई है, जो क्षेत्र में स्थायी शांति, विश्वास और विकास का…

Read More

सड़कों–पुलों से बदलेंगे ग्रामीण हालात: विजय शर्मा ने दो गांवों में करोड़ों की परियोजनाओं की दी शुरुआत

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 1.98 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन गांव-गांव तक विकास पहुँचाना सरकार की पहली प्राथमिकता– उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा पुल–पुलिया और सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों का होगा विकास रायपुर : कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा द्वारा विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति दिलाकर उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सारी…

Read More

सर्जरी में इतिहास रच दिया! सिम्स के डॉक्टरों ने 10 सेमी खतरनाक हाइडेटिड सिस्ट को बिना खून बहाए निकाला

सिम्स में हाइडेटिड सिस्ट का पाँचवाँ सफल दूरबीन ऑपरेशन लैप्रोस्कोपी से बनी बड़ी सर्जरी भी सुरक्षित, मरीज हुई जल्द स्वस्थ बिलासपुर : छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर ने जटिल सर्जरी के क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी दर्ज की है। सर्जरी विभाग की टीम ने दूरबीन (लैप्रोस्कोपिक) तकनीक का उपयोग करते हुए लिवर में मौजूद 10 सेंटीमीटर के हाइडेटिड सिस्ट को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। यह सिम्स में इस तरह की पाँचवीं सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी है। मुंगेली की 20 वर्षीय तीजन नेताम पेट में भारीपन, भूख कम लगना और…

Read More