भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे बताया भारत के खेल जगत से जुड़ा एक और स्वर्णिम अध्याय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव, खेल के क्षेत्र में नई ऊर्जा और हमारे खिलाड़ियों की लगातार बढ़ती उत्कृष्टता का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को “भारत के खेल इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय” बताया और कहा कि यह हर भारतीय…
Read MoreDay: November 26, 2025
जांजगीर-चांपा में खौफ़नाक सड़क हादसा! पाँच की मौत—CM विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुख, घायलों के इलाज के सख्त निर्देश
जांजगीर-चांपा में सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख रायपुर : जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गाँव के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की दर्दनाक मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस हृदयविदारक दुर्घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल…
Read Moreअगहन मास के पावन अवसर पर CM साय का आशीष संदेश—सलखंड में महालक्ष्मी पूजा में शामिल होकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की की कामना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बसना सलखण्ड में मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने की ग्राम सलखंड में महतारी सदन बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की दी बधाई रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखण्ड में ग्रामीणों द्वारा आयोजित महालक्ष्मी देवी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान पुजारियों द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चार किया गया,…
Read Moreजिलों में धान खरीदी पर सख्त निगरानी! प्रभारी सचिव पीएस एल्मा ने केंद्रों में नमी जांच, तौल और बारदाना व्यवस्था का किया वास्तविक परीक्षण
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी सचिव पीएस एल्मा ने धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण आंगनबाड़ी पहुंच प्रभारी सचिव ने बच्चों को सुनाई कविता रायपुर : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी सचिव एवं संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग पीएस एल्मा द्वारा आज एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति भी उपस्थित रहीं। प्रभारी सचिव श्री पीएस एल्मा ने अपने प्रवास के दौरान ग्राम खरदी के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात ग्राम एकटकन्हार धान उपार्जन केंद्र पहुंचे।…
Read Moreसुगम धान खरीदी से खुश किसान: संतराम ने मोबाइल टोकन व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन पर शासन-प्रशासन का जताया आभार
सुगम धान खरीदी से निश्चिंत किसान: संतराम ने शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद मोबाईल एप्प से टोकन की सुविधा मिलने तथा केन्द्र में की गई सुगम व्यवस्था के लिए शासन प्रशासन का जताया आभार रायपुर : बालोद जिले के धान खरीदी केन्द्र पैरी में इस वर्ष की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से किसान बेहद संतुष्ट हैं। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने पहुंचे किसान श्री संतराम साहू ने कहा कि शासन – प्रशासन द्वारा इस बार की गई तैयारियाँ पहले से कहीं अधिक बेहतर और सुविधाजनक हैं। मोबाइल तुंहर टोकन ऐप से…
Read Moreसाइबर पुलिस की बड़ी सफलता : गूगल पर लगाया जाल ! साइबर शातिर का गिरोह बेनकाब, SBI ATM कार्ड बनवाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, मास्टर साइबर फ्रॉडस्ट 24 परगना में दबिश देकर बंगाल से गिरफ्तार.
ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी पर हुई कार्यवाही गूगल एडवरटाइजमेंट कर भारतीय स्टेट बैंक एटीएम कार्ड बनाने के नाम से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी अब्दुल्ला लश्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार सभी प्रकार के साइबर फ्रॉड कारित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध की जा रही है कार्यवाही. रायपुर : रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गूगल विज्ञापन के माध्यम से SBI ATM कार्ड बनवाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ऑनलाइन…
Read Moreरायपुर में ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय शामिल—संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, प्रदर्शनी का अवलोकन
संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में हुए शामिल संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के…
Read Moreसंविधान दिवस पर बड़ा आयोजन! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबेडकर चौक में भावपूर्ण नमन, भीड़ उमड़ी सम्मान देने
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। डॉ. अंबेडकर के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के अटूट स्तंभ भी रहे हैं। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री…
Read Moreसंविधान दिवस विशेष: जशपुर में निफ्टेम और एसआईएस इंडिया का संयुक्त कार्यक्रम, डॉ. अम्बेडकर की दृष्टि और कर्तव्य पालन पर जोर
जशपुर में निफ्टेम–ग्राम गोद कार्यक्रम एवं एसआईएस इंडिया द्वारा किया गया संविधान दिवस का गरिमापूर्ण आयोजन जशपुर : संविधान दिवस के अवसर पर आज जशपुर नगर के डोड़काचौरा स्थित सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज़ (एसआईएस-इंडिया) लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में निफ्टेम–ग्राम गोद कार्यक्रम (वी.ए.पी.) की टीम तथा एसआईएस इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। हरियाणा के कुंडली स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) की ग्राम गोद कार्यक्रम टीम, जो प्रो. प्रसन्ना कुमार जी.वी. एवं श्री अभिमन्यु गौड़ के मार्गदर्शन में जशपुर…
Read Moreशहर में खौफ का अंत : पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, रायपुर पुलिस ने 256 अपराधियों को थाने में तलब कर दी कड़ी हिदायत, रायपुर में 256 चाकूबाजों की लगवाई लाईन !
256 से अधिक चाकुबाजों/बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों को तलब कर ली गई उनकी परेड एवं दी गई समझाईश. आगामी व्ही.व्ही.आई.पी/व्ही.आई.पी के रायपुर प्रवास तथा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मद्देनजर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार चाकुबाजों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान. अलग- अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत् 250 से अधिक चाकुबाजों व अपराधिक तत्वों को किया गया थाना हाजिर. 256 अपराधिक तत्वों में से 09 के विरूद्ध आर्म्स एक्ट तथा 87 के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कुल 96 आरोपियों के…
Read More