थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। आरोपियों द्वारा ताँबे के पाइप (25 फिट एवं 28 फिट) को तोड़कर किया गया था चोरी। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी कर छुपा कर रखा गया ताँबे का पाइप किया गया जप्त। चोरी के मामलो में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। अम्बिकापुर : प्रार्थी द्वारा दिनांक 08/11/25 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट मे लगा ताम्बा का पाइप कुल 28 फ़ीट को अज्ञात चोर…
Read MoreMonth: November 2025
देर रात ऊंची आवाज में डीजे का धमाल, लेकिन पुलिस ने बजा दी ‘कानून’ की सीटी—साउंड बॉक्स जब्त, FIR दर्ज!
देर रात तक बजा रहे थे तेज आवाज में साउण्ड सिस्टम, सूरजपुर पुलिस ने जब्त किया साउण्ड बाक्स व एम्पलीफायर, साउण्ड सिस्टम संचालक व तेज आवाज में साउण्ड सिस्टम बजाने वाले पर हुई कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई। डीजे, लाउड स्पीकर व साउण्ड बाक्स में तय मानकों का उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई। बिना अनुमति व तय वक्त के बाद तेज ध्वनि से डीजे बजाने की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम को दे। सूरजपुर : जिले में देर रात तक तेज ध्वनि में डीजे और साउण्ड बाक्स बजाने की सूचना पर…
Read Moreअबूझमाड़ में विकास की नई दस्तक: नारायणपुर पुलिस ने धोबे में खोला 17वां सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप
नक्सल मुक्त अबूझमाड़ की दिशा में एक साल के भीतर 17वां कैम्प ग्राम धोबे में, नारायणपुर पुलिस सड़क और मोबाईल नेटवर्क के माध्यम से लोगों को जोड़ रही है वैश्विक सोसाइटी से माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत ग्राम धोबे में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप। नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी 44वीं बटालियन ने खोला धोबे में जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प। नारायणपुर : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल…
Read Moreअखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का जलवा: 150 मेडल के साथ फिर बना चैंपियन, रचा नया इतिहास
छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में फिर बना चैम्पियन, रचा इतिहास छत्तीसगढ़ 150 मेडल और 578 अंक के साथ पहले स्थान पर छत्तीसगढ़ को लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर : छत्तीसगढ़ ने अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। देहरादून में हुई 28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 150…
Read Moreफेक न्यूज़ के दौर में मीडिया की असली ताकत उजागर! राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘विश्वसनीयता’ बनी मुख्य मुद्दा
विश्वसनीयता मीडिया की सबसे बड़ी ताकत : जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन रायपुर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर आज जनसंपर्क संचालनालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में संपादकों, वरिष्ठ पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ संपादक जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि कुछ लोग अपने हितों को सुरक्षित रखने के लिए भ्रामक सूचनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ एक ही तरह की भ्रामक सामग्री को भेजते हैं, जिससे उसका एल्गोरिदम…
Read Moreधान माफियाओं पर छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार! 19,320 क्विंटल अवैध धान जब्त—सीमाओं पर हाई अलर्ट
राज्य में अवैध परिवहन किए जा रहे 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त मार्कफेड ने जारी किए 1 से 16 नवंबर तक के आंकड़े रायपुर : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर तक लगभग 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले धान को रोकने…
Read Moreनशे में धुत हाइवे पेट्रोलिंग चालक की मौत जैसी लापरवाही! स्कूटी सवार की टांग घुटने से अलग— आरक्षक विकास टोप्पो गिरफ्तार, एसएसपी ने तुरंत किया निलंबित
हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफ आई आर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक विकाश टोप्पो को निलंबित आरोपी आरक्षक विकास टोप्पो को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही है विधि सम्मत कार्यवाही जशपुर : विगत दिनांक 15.11.25 को लोरो घाट जशपुर के पास हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक विकास टोप्पो के द्वारा एक स्कूटी चालक व्यक्ति से दुर्घटना कारीत किया गया था। मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी आरक्षक के खिलाफ थाना दुलदुला में बी एन एस…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने डेडियापाड़ा में जनजातीय गौरव दिवस पर अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सराहना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ का कर रहे है कायाकल्प- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी निष्ठा से कार्यरत — मुख्यमंत्री रायपुर : गुजरात के डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन के दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की विशेष रूप से प्रशंसा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में जनजातीय समाज की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व भारत…
Read Moreजशपुर : नाबालिक छात्रा से अमर्यादित व्यवहार के आरोप में व्याख्याता गिरधारी राम यादव निलंबित, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
जशपुर : शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने प्रतिवेदन के आधार पर श्री गिरधारी राम यादव, व्याख्याता को किया निलंबित विभाग से मिली जानकारी अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत नाबालिक छात्रा के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय कृत्य किया गया है, जिसके कारण श्री यादव के विरूद्ध पुलिस थाना जशपुर जिला जशपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा, 74, 75 64(2) (m), 65(1), 6, 8 के तहत प्रथम सूचना दर्ज किया गया है। श्री यादव का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965…
Read Moreजशपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास परियोजना को मिली नई रफ्तार, योग मित्रों को दिया गया उन्नत प्रशिक्षण
गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष योगाभ्यास परियोजना में कार्यरत योग मित्रों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योग कार्यक्रम से मिल रहे सकारात्मक परिणाम जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से जशपुर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ योग आयोग, यूनिसेफ तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में क्रियान्वित हो रहा है। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु…
Read More