आयुर्वेद से लेकर होम्योपैथी तक — जशपुर राज्योत्सव में आयुष विभाग की प्रदर्शनी ने मचाई धूम, स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना, जनता ने खूब सराहा

जिला स्तरीय राज्योत्सव पर आयुष विभाग द्वारा विगत 25 वर्षों में की गयी उपलब्धियां की लगाई प्रदर्शनी स्टाल आयुष चिकित्सा पद्धति से 473 रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रदान की गई औषधि जशपुर : छ.ग. राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाए जा रहे राज्योत्सव के अंतर्गत जशपुर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जिला आयुष अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टाल लगाया गया। प्रदर्शनी में आयुष…

Read More

प्रकृति, संस्कृति और रोमांच का संगम बना जशपुर जम्बुरी! नीमगांव से मधेश्वर पर्वत तक पर्यटकों ने लिया नेचर एडवेंचर, लोकसंस्कृति और शांत वादियों का अविस्मरणीय अनुभव

प्रकृति के बीच सुंदर वादियों और एडवेंचर का पर्यटक उठा रहे आनंद पर्यटकों ने नीमगांव,मयाली नेचर कैम्प, विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़,सारूडीह चाय बगान जिला संग्रहालय,सरना एथेनिक रिजॉर्ट का किया अवलोकन जशपुर : जशपुर जम्बुरी के दूसरे दिन सुबह सूरज उगने से पहले ही 120 पर्यटकों ने अपना सफर नीमगाँव से शुरू किया जहाँ प्रतिभागी शांत और मनमोहक पक्षी-दर्शन सत्र में शामिल हुए। सुनहरी धुंध से ढकी वादियों में जब पक्षियों की चहचहाहट गूंजी, तो पूरा जंगल जीवन से भर उठा। यह एक सुकूनभरी शुरुआत थी, जिसने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर को मिले चार नए पुल, 13.69 करोड़ की स्वीकृति से विकास को मिलेगी रफ्तार!

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले को विकास की नई सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर पुल निर्माण के लिए कुल 13 करोड़ 69 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अब और अधिक सुगम हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दुलदुला एल-025 से बनगांव मार्ग में पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ 60 लाख 88 हजार की मंजूरी दी गई है।चटकपुर से बकुना मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ 71…

Read More

72 घंटे में सुलझी गुत्थी, एक साल में मिला न्याय : “न्याय की जीत” — रायगढ़ में ऐतिहासिक फैसला, नई न्याय संहिता के अंतर्गत जूटमिल हत्याकांड में हत्यारे दीपक यादव को मिली आजीवन कारावास की सजा.

जूटमिल हत्याकांड में आरोपी दीपक यादव को आजीवन कारावास. मात्र एक साल एक माह में आया फैसला, न्यायालय ने दिया ऐतिहासिक निर्णय रायगढ़ : रायगढ़ के चर्चित जूटमिल हत्याकांड में मात्र एक वर्ष एक माह के भीतर न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र जैन के न्यायालय ने आरोपी दीपक यादव को नई भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पुलिस और अभियोजन की त्वरित कार्रवाई इस निर्णय का प्रमुख कारण बनी। जूटमिल निवासी रमेश…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के गांवों में किया जनसंवाद — चरडोंगरी, खड़ौदा खुर्द और रघ्घुपारा में सुनीं जनता की समस्याएँ

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा चरडोंगरी, खड़ौदा खुर्द एवं रघ्घुपारा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल रायपुर : उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ आत्मीयता पूर्वक सीधे संवाद किया। इस दौरान वे ग्राम चरडोंगरी, खड़ौदा खुर्द एवं रघ्घुपारा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। जहां उन्होंने अपने सरल सहज अंदाज में लोगों से आत्मीय भेंट की। ग्राम चरडोंगरी पहुँचकर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके हाल-चाल जाने। उन्होंने ग्रामीणों…

Read More

राजनीति में नाम कमाने का सुनहरा मौका! कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से लॉन्च किया नेशनल टैलेंट हंट, युवाओं को पार्टी प्रवक्ता बनने का अवसर

जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में प्रवक्ता बनने का अवसर, कांग्रेस का नेशनल टेलेंट हंट कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में रायपुर : कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित कर रही है। टैलेंट हंट कार्यक्रम के द्वारा प्रतिभाओं का चयन पार्टी जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता बनने का अवसर दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज टेलेंट हंट कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम…

Read More

हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं जागी सरकार, अस्पतालों में बढ़ती अव्यवस्था पर कांग्रेस ने साधा निशाना – सुरेंद्र वर्मा बोले, स्वास्थ्य विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा

रायपुर : उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार को जारी निर्देश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि न्यायालय ने कड़ी फटकार लगाते हुए इस सरकार को आईना दिखाया है, अस्पतालों में कुप्रबंधन और स्थिति में सुधार न होने पर गहरी असंतुष्टि जताई है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की गंभीर लापरवाही लगातार उजागर हो रही है। विगत दिनों राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, मेकाहारा में भी सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के…

Read More

“किताब मांगी, सज़ा मिली!” – छत्तीसगढ़ में शिक्षक के निलंबन पर कांग्रेस का हमला, धनंजय सिंह ठाकुर बोले भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर

स्कूल में पुस्तक नहीं होना सरकार की नाकामी, शिक्षक कैसे दोषी, निलंबन निरस्त किया जाये रायपुर : कुरूद ब्लाक के नारी प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक ढालू राम साहू के निलंबन रद्द करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कुरूद ब्लाक के नारी प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक ढालू राम साहू ने स्कूलों में पुस्तक नहीं होने की पीड़ा को व्यक्त किया है, यह सच्चाई है छमाही परीक्षा नजदीक है फिर बिना पुस्तक कैसे परीक्षा होगी? स्कूलों में पुस्तकों की कमी…

Read More

साइबर जागरूकता अभियान : “सावधानी ही सुरक्षा है” — सूरजपुर में गूंजा साइबर सुरक्षा संदेश, डीआईजी बोले ऑनलाइन ठगों से रहें सतर्क ! साइबर फ्रॉड पीड़ितों ने सुनाई आपबीती, सूरजपुर पुलिस ने दी चेतावनी – एक क्लिक में हो सकता है नुकसान !

डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने साइबर फ्रॉड व ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय, बोले – सजगता ही सुरक्षा है. साइबर फ्रॉड पीड़ित ने खुद के साथ हुए फ्राड से कराया अवगत, सावधानी बरतने दी समझाईश. सूरजपुर : साइबर सुरक्षा संवाद अभियान के अंतर्गत सूरजपुर पुलिस द्वारा जरही में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी और एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए और कहा कि “सजगता ही सुरक्षा है।” कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड पीड़ितों ने अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों को…

Read More

“बेटी बचाओ” का नारा हुआ फेल! – रायपुर में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर, दरिंदों के हौसले भाजपा राज में बेकाबू – वंदना राजपूत

अपराधों के मामले में राजधानी रायपुर प्रदेश में सबसे आगे प्रतिदिन 9 से 10 महिलाएं हवस का शिकार हो रही है पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करवाने में भी संघर्ष करना पड़ता है रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धरसीवा के अंतर्गत फार्म हाउस में एक महिला के साथ गैंगरेप जैसे घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। सरकार की नीतियों से दरिंदों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के…

Read More