मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार, कुनकुरी और मनोरा में पोषण पुनर्वास केंद्रों का किया शुभारंभ सीएचसी फरसाबहार में निर्माणाधीन श्री सत्य साईं मातृत्व-शिशु चिकित्सालय का भी किया अवलोकन जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार परिसर से फरसाबहार के साथ-साथ कुनकुरी एवं मनोरा विकासखंडों में स्थापित किए गए पोषण पुनर्वास केंद्रों (NRC) का शुभारंभ किया। इन सभी पुनर्वास केंद्रों को 10-10 बिस्तरों की सुविधा के साथ प्रारंभ किया गया है।…
Read MoreMonth: December 2025
तहसीलदार बनकर रचाई साजिश ! बात बंद हुई तो बदनामी का खेल, महिला की फोटो-नंबर वायरल करने वाला आरोपी साइबर अपराध में गिरफ्तार हो कर सरकण्डा पुलिस द्वारा भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.
फेसबुक के माध्यम से आरोपी ने स्वयं को तहसीलदार बताकर पीड़िता से की दोस्ती. पीड़िता द्वारा बातचीत करने से मना करने पर बातचीत करने के लिए देता था दबाव. पीड़िता द्वारा बातीचीत बंद करने से क्षुब्ध होकर आरोपी ने फर्जी आईडी बना.कर पीड़िता का फोटो एवं मोबाईल नंबर करने लगा वायरल, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल किया गया जप्त. थाना-सरकंडा जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक -1786/2025 धारा-74, 79, 351(2), 204 बीएनएस 67, 67(ए), 66(सी), आईटी एक्ट में अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी – आशुतोष उपाध्याय पिता नरेन्द्र उपाध्याय…
Read Moreसरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राधा-कृष्ण मंदिर दर्शन, छत्तीसगढ़ की खुशहाली हेतु की विशेष पूजा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पमशाला में राधा कृष्ण मंदिर का किया दर्शन प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पमशाला में सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन में शामिल होने के पश्चात कार्यक्रम स्थल परिसर में स्थित राधा कृष्ण मंदिर का दर्शन लाभ लिया। उन्होंने इस दौरान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित पेंशनर संघ के सदस्यों, जनप्रतिनिधि एवं आम…
Read Moreचेतना अभियान में छलका पुलिस का सामाजिक सरोकार : सिर्फ कानून नहीं, संवेदना भी ! बेलगहना में पुलिस बनी सहारा, बैगा जनजाति के बीच ‘सियान चेतना सम्मान’ की गूंज.
ग्रामीणों को किया गया जागरूक,बैगा परिवारों को कंबल, शॉल, स्वेटर एवं बच्चों को स्कूल बैग किया गया वितरित. बिलासपुर : बिलासपुर जिले में पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकार और जनजागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संचालित ‘चेतना’ जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत चौकी बेलगहना क्षेत्र के संरक्षित जनजाति बैगा बहुल्य ग्राम दारसागर–कुपाबांधा झरना में ‘सियान चेतना सम्मान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के…
Read Moreइतिहास रचा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने—पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने पेंशनर सम्मेलन में की शिरकत, वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित
शासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन में पेंशनर सदस्यों का शासकीय अनुभव महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन में हुए शामिल वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ग्राम पमशाला कंवरधाम (तपकरा) में आयोजित सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर संभाग के विभिन्न जिलों से आए लगभग एक हजार पेंशनर्स की उपस्थिति से कार्यक्रम भावनात्मक एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने मंच में आते ही बड़ी आत्मीयता के साथ…
Read Moreफरसाबहार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पगुरा बहार हेलीपेड पर हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत—जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फरसाबहार विकास खंड के पगुरा बहार हेलीपेड में हुआ आत्मीय स्वागत जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय आज पगुरा बहार विकासखंड फरसाबहार पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, आईजी श्री दीपक कुमार झा, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह वनमंडला अधिकारी श्री शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
Read Moreसुशासन के दो साल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: सौर सुजला योजना से जशपुर के 755 किसानों को मिली स्थायी सिंचाई, बदली खेती की दिशा और किस्मत
सुशासन के दो साल:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, सौर सुजला योजना से जिले के 755 किसानों के जीवन में आई नई रोशनी. जशपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में निरंतर लिए जा रहे फैसलों का सकारात्मक असर अब गांव–गांव तक दिखाई देने लगा है। सौर सुजला योजना मुख्यमंत्री की ऐसी ही एक दूरदर्शी सौगात है, जिसने जशपुर जिले के किसानों की खेती और किस्मत—दोनों बदलने का काम किया है। दो वर्षो में जिले के 755 किसानों…
Read Moreमहामहिम राष्ट्रपति आगमन से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद : NH-43 पूरी तरह बंद, वैकल्पिक रास्तों से चलेगा ट्रैफिक, 30 दिसंबर को बदलेगा जशपुर का ट्रैफिक मैप, नियम न मानने पर हो सकती है कार्रवाई.
दिनांक 30 दिसंबर 2025 को महामहिम राष्ट्रपति भारत देश श्रीमति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर व झारखंड प्रवास प्रस्तावित सुरक्षा व्यवस्था व सुगम यातायात व्यवस्था हेतु जशपुर पुलिस ने जारी किया सभी प्रकार के वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था. जशपुर से माँझाटोली मुख्य हाइवे मार्ग एन एच 43 पर उक्त दिनांक को सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध. रायगढ़ से रांची की ओर जाने वाली समस्त वाहन, बालाछापर चौक से डायवर्ट होकर, आरा, सकरडेगा , कोंडरा, मुकरा, सुरसांग से होते हुए, निकलेंगी माझाटोली. जशपुर से रांची की ओर जाने वाली…
Read Moreपत्थलगांव में खौफनाक वारदात : आधी रात नकाबपोशों का कहर ! शिक्षक के घर घुसकर चाकू से हमला, जेवर-मोबाइल लूटे, बच्चों के सामने परिवार पर हमला कर बदमाश फरार,पुलिस जुटी जाँच में.
आरोपियों तक पहुंचने हेतु पुलिस द्वारा ली जा रही है डॉग स्कॉड व साइबर सेल की टीम की मदद. जशपुर : जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में बीती रात नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक शिक्षक के घर में घुसकर लूटपाट और चाकू से हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फुलैता चौक के करमीटीकरा निवासी शिक्षक गुलाब सिंह जगत के निजी मकान में बदमाशों ने देर रात पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और परिवार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय घर में शिक्षक,…
Read Moreशराब के लिए पैसे मांगने वाले बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, मदनपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की सख्ती से बदमाश पहुंचे जेल
थाना रतनपुर द्वारा थाना क्षेत्र के बदमाशों पर की जा रही लगातार कार्यवाही. थाना रतनपुर जिला बिलासपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध किया गया पंजीबद्ध. नाम आरोपी – 1. विकास ऊर्फ विक्कू रावत पिता राजेन्द्र रावत उम्र 22 वर्ष निवासी करैहापारा रतनपुर, 2. हिरेन्द्र कुमार कश्यप पिता स्व. कृष्ण कुमार कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी करैहापारा रतनपुर थाना रतनपुर. बिलासपुर : बिलासपुर जिले में अपराध और बदमाशों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत थाना रतनपुर पुलिस ने एक और प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया है। शराब पीने के…
Read More