शांति, विकास और विश्वास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा बस्तर : मुख्यमंत्री साय बोले—हिंसा छोड़ने वालों के लिए पुनर्वास, हथियार उठाने वालों के लिए कठोर कार्रवाई

हिंसा से मुक्त और सुरक्षित–समृद्ध बस्तर हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर को हिंसा से मुक्त कर शांति, विकास और विश्वास के मार्ग पर आगे बढ़ाना राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा  कि जिला सुकमा के गोंदीगुड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा की गई सटीक, साहसिक और सफल कार्रवाई ने माओवादी नेटवर्क को करारा झटका दिया है। यह कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बस्तर…

Read More

राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का सम्मान : मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने द्वितीय राज्य स्तरीय सम्मेलन में जिलों, परिवार न्यायालयों व पैरा लीगल वॉलंटियर्स को किया सम्मानित

“माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया” जशपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रदर्शन एवं मूल्यांकन पर द्वितीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन 18 दिसम्बर, 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में अत्यंत गरिमामय रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य राज्य में राष्ट्रीय लोक अदालत प्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु उपलब्धियों की…

Read More

सेतगंगा धाम में गुरु घासीदास जयंती समारोह : CM साय बोले—समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश आज भी प्रासंगिक

गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। बाबा के विचार आज भी सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के खैरा-सेतगंगा धाम में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जैतखंभ में विधिवत पूजा-अर्चना कर पालो चढ़ाया तथा…

Read More

अब वास्तविक बाजार मूल्य के करीब गाइडलाइन दरें : 2025-26 के लिए नई कलेक्टर दरें लागू, शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में समानता

राज्य में नई गाइडलाइन दरें लागू : वैज्ञानिक युक्तिकरण से बाजार मूल्य के अनुरूप निर्धारण रायपुर : केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड, छत्तीसगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के विभिन्न जिलों की नवीन गाइडलाइन दरों को अनुमोदन प्रदान किया गया है। यह गाइडलाइन व्यापक सर्वेक्षण, क्षेत्रीय अध्ययन तथा वैज्ञानिक, निष्पक्ष और तर्कसंगत आधार पर तैयार की गई है। नई दरें 20 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में प्रभावशील हैं। शासन का उद्देश्य भूमि के वास्तविक बाजार मूल्य को प्रतिबिंबित करना, वर्षों से चली आ रही विसंगतियों को समाप्त करना तथा भूमि…

Read More

नई गाइडलाइन दरों से संपत्ति बाजार में संतुलन : रायपुर में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों की दरों का व्यापक पुनरीक्षण, असमानताएं हुईं समाप्त

राज्य में गाइडलाइन दरों का समग्र पुनरीक्षण, दूर की गई वर्षों पुरानी विसंगतियां रायपुर : राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में स्थावर संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित नई गाइडलाइन दरें 20 नवंबर 2025 से लागू कर दी हैं। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने वर्ष 2025-26 की गाइडलाइन दरों को अनुमोदित किया है। इसी क्रम में रायपुर जिले में वर्ष 2017-18 के बाद पहली बार गाइडलाइन दरों का व्यापक, तार्किक और युक्तियुक्त पुनरीक्षण किया गया है। लंबे समय से पुनरीक्षण नहीं होने के कारण नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों के…

Read More

मामूली विवाद में उग्र हुए युवक, सीसीटीवी फुटेज बना हथियार ! बस स्टैंड पर मारपीट के बाद चढ़े पुलिस के हत्थे, मणिपुर मारपीट कांड में दो नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गये न्यायिक रिमाण्ड पर.

थाना मणिपुर एवं साइबर सेल अंबिकापुर की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपियों को. थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक– 329/2025, धारा– 296, 351(3), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 331(8), 127(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर प्रारंभ की गई विवेचना. अंबिकापुर : मणिपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब बस स्टैंड पर खड़े युवकों के साथ मारपीट की घटना सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मणिपुर पुलिस और साइबर सेल अंबिकापुर की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों सहित कुल सात…

Read More

सत्य, समानता और मानवता से होगा छत्तीसगढ़ का विकास : लालपुर धाम में गुरु घासीदास जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, विकास योजनाओं की घोषणाएं

बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लालपुर में महाविद्यालय की घोषणा सहित विकास कार्यों की सौगात सरकार प्रत्येक पात्र किसान से धान खरीदी के लिए पूर्णतः संकल्पित मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना लालपुर धाम में गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलकर ही छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : डेम में मिले दो युवकों के शव, हत्या की आशंका, तुमला थाना क्षेत्र के सेरमाटोली निवासी थे दोनों, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

कोल्हेनझरिया कागजपुड़ा डेम में दो युवकों की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से हड़कंप जशपुर : थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत चौकी कोल्हेनझरिया के ग्राम सेरमाटोली निवासी दो व्यक्तियों—विलियम कुजूर एवं दिलीप खड़िया—की लाशें कोल्हेनझरिया कागजपुड़ा डेम में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों युवक बीते 12 दिसंबर 2025 से लापता थे, जिनकी लगातार तलाश परिजन और पुलिस कर रही थी। डेम में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। प्रथम दृष्टया यह…

Read More

सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश के साथ मनाई गई गुरु घासीदास जयंती : कुनकुरी के बेंदरभदरा वार्ड में सामाजिक सौहार्द्र का प्रेरक आयोजन

श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई सतगुरु बाबा गुरू घासीदास जयंती कुनकुरी : नगर के बेंदरभदरा वार्ड में सतगुरु बाबा गुरू घासीदास की जयंती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में किया गया। यह कार्यक्रम बेंदरभदरा निवासी श्रीमती समुद्री बंजारे के निवास पर आयोजित हुआ, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः बाबा गुरू घासीदास के चित्र के समक्ष विधिवत पूजा-पाठ और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सामूहिक आरती का…

Read More

पुलिस की बड़ी सफलता : मृत को जिंदा करने का झांसा पड़ा भारी ! तंत्र-मंत्र फेल हुआ तो निर्दोष महिला बनी शिकार, जशपुर पुलिस ने महिला पर टोनही का आरोप लगाने वाले फरार बैगाओं को गिरफ्तारकर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल.

किया था मृत को जिंदा करने का दावा, जिंदा नहीं कर पाने पर लगा दिया था एक महिला पर टोनही का आरोप, मृतिका के परिजनों ने की थी बैगाओ की बात में आकर महिला से मारपीट, मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंजपुर का महिला की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में में दर्ज है बीएनएस की धारा 296,351(2),115(2),333,190,191(2) व टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4,5 के अंतर्गत अपराध. पुलिस पूर्व में मामले से जुड़े दो बैगाओं सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल. गिरफ्तार फरार बैगाओ का…

Read More