सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कोसला धाम माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचकर माता कौशल्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय के मंदिर परिसर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर सेवा समिति एवं ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। …
Read MoreMonth: May 2026
नारायणपुर पुलिस का मेगा अभियान : “विग्रह से विश्वास” के संदेश ने जीता ग्रामीणों का दिल ! अबूझमाड़ के युवाओं का बड़ा कदम, भारी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पहुंचे आवेदन !
नारायणपुर पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “माड़ मैत्री” अभियान के तहत विशाल ड्राइविंग लाइसेंस एवं यातायात जागरूकता शिविर का सफल आयोजन. नारायणपुर : नारायणपुर में “माड़ मैत्री” अभियान एक बार फिर जनविश्वास और सामुदायिक पुलिसिंग का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आया। पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित विशाल ड्राइविंग लाइसेंस एवं यातायात जागरूकता शिविर में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर शासन की योजनाओं से जुड़ने की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाया। जागरूकता, सुरक्षा और जनसहभागिता के इस अभियान ने…
Read Moreछत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: IPS अरुण देव गौतम बने पूर्णकालिक DGP, राज्य सरकार ने सौंपा पुलिस बल का स्थायी नेतृत्व
रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी श्री अरुण देव गौतम को आधिकारिक तौर पर छत्तीसगढ़ का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP – पुलिस बल प्रमुख) नियुक्त कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय महानदी भवन द्वारा आज, 16 मई 2026 को इस संबंध में एक महत्वपूर्ण और विस्तृत आदेश जारी किया गया है। यूपीएससी पैनल की अनुशंसा पर लगी मुहर जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC),…
Read MoreBREAKING : जशपुर में खाकी पर सबसे बड़ा दाग! महिला से दुष्कर्म, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का आरोपी आरक्षक फरार, गिरफ्तारी के लिए डीआईजी व एसएसपी जशपुर ने घोषित किया नकद इनाम
जशपुर : जिले में कानून के रखवाले पर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। कांसाबेल थाने में पदस्थ एक आरक्षक (कांस्टेबल) पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने, आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का संगीन आरोप लगा है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी आरक्षक गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है। अब इस मामले में जशपुर पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए फरार आरोपी की सूचना देने वाले को नकद…
Read Moreकुनकुरी में क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज! आखिरी ओवर तक चले रोमांच में RCB ने SRH को 5 रन से हराया, वहीं कैश के 9 गगनचुंबी छक्कों से DC ने KKR पर बरपाया कहर… KPL चैप्टर 4 में हर दिन बन रहा नया इतिहास!
कुनकुरी : नगर इन दिनों पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंग चुका है। गली-चौराहों से लेकर खेल मैदान तक हर जगह सिर्फ KPL चैप्टर 4 की चर्चा सुनाई दे रही है। शाम होते ही कुनकुरी खेल मैदान में उमड़ रही भारी भीड़ इस बात का सबूत बन रही है कि KPL अब सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि पूरे नगर का क्रिकेट महोत्सव बन चुका है। गुरुवार को खेले गए लीग मुकाबलों में दर्शकों को ऐसा रोमांच देखने को मिला जिसने मैदान का माहौल पूरी तरह जोश और उत्साह से…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल द्वारा मनेन्द्रगढ़ में आयोजित आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल में ट्रेन कोच में बम विस्फोट, डिरेलमेंट और आगजनी जैसी गंभीर स्थिति पर NDRF एवं रेलवे आपदा राहत टीमों ने दिखाया वास्तविक जैसी त्वरित प्रतिक्रिया, डॉग स्क्वाड से लेकर ART/ARME, फायर ब्रिगेड और मेडिकल रेस्पॉन्स तक पूरे रेस्क्यू सिस्टम का किया गया प्रभावशाली प्रदर्शन
मंडल रेल आपदा प्रबंधन टीम एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का प्रदर्शन मनेन्द्रगढ़ स्टेशन यार्ड में ट्रेन दुर्घटना के दौरान की जाने वाली राहत व बचाव कार्य का अभ्यास एनडीआरएफ एवं रेलवे टीम के लिए आपदा के समय अनुभव तथा विशेषज्ञता आदान-प्रदान करने और हमेशा सतर्क रहने के लिए किया जाता है यह मॉक ड्रिल बिलासपुर : आपदा के समय फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम एवं स्थानीय नागरिक ही बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी संदर्भ में रेलवे द्वारा…
Read Moreआंजन टोल प्लाजा के खिलाफ फूटा व्यापारियों का गुस्सा : तीन घंटे तक जाम में फंसी सैकड़ों गाड़ियां ! “मनमानी नहीं चलेगी” के नारों से गूंजा गुमला, चेतावनी के बाद टोल एजेंसी और प्रशासन से मिला लिखित आश्वासन.
प्रदर्शनकारियों ने टोल से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग. प्रशासन एवं टोल एजेंसी की ओर से दो दिनों के भीतर लिखित आश्वासन मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया. चेंबर पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर निर्धारित समय में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा. गुमला : गुमला में आंजन टोल प्लाजा के खिलाफ व्यापारियों और स्थानीय लोगों का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा। चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों…
Read Moreजनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा : 18 से 25 मई तक चलेगा “जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 18 से 25 मई 2026 तक “जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) के 1544 तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के 6691 गांवों में संचालित होगा। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार रायपुर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पोषण और पेयजल जैसी योजनाओं का…
Read Moreदेश के लिए मिसाल बना छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल : भारत सरकार ने सराहा डिजिटल नवाचार, राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की तैयारी तेज
छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण दो माह में भारत सरकार के अधिकारियों का तीसरा दौरा, सचिव ने की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की नीति पर होगा विचार रायपुर : छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल अब देशभर के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर उभरा है। भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग (Department of Land Resources) के सचिव श्री नरेंद्र भूषण ने राज्य के पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा किए गए तकनीकी नवाचारों और नागरिक-केंद्रित सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का…
Read Moreशांति से विकास की ओर बढ़ता बस्तर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली हाईलेवल समीक्षा बैठक, मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक को लेकर प्रशासन अलर्ट
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। यह महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक के…
Read More