सुशासन तिहार में बगीचा नगर पंचायत बना जनसेवा का केंद्र जनसमस्या निवारण शिविर में सड़क सुरक्षा और स्वच्छता की दिलाई गई सामूहिक शपथ जशपुर : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज नगर पंचायत बगीचा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ-साथ जनजागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभात…
Read MoreMonth: May 2026
सुशासन तिहार में कोतबा बना स्वच्छता का मॉडल, जनप्रतिनिधियों और महिलाओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छ नगर का संदेश
सुशासन तिहार अंतर्गत कोतबा में चला स्वच्छता श्रमदान अभियान, नगर में किया गया व्यापक साफ-सफाई कार्य जशपुर : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत कोतबा में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जो कि जनसेवा के साथ-साथ स्वच्छता जनजागरूकता का प्रभावी मंच बनकर सामने आया। शिविर के दौरान स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाकर नगर के विभिन्न स्थानों में व्यापक साफ-सफाई कार्य किया गया। स्वच्छता श्रमदान में जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों, सड़कों,…
Read Moreपुलिस की त्वरित कार्रवाई : रिश्तों को किया शर्मसार ! परिचित रिश्तेदार ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पति को बहाने से घर से भेजा बाहर, फिर महिला के साथ की दरिंदगी…कापू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल.
महिला से दुष्कर्म के मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई—आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर. परिचित रिश्तेदार ने घर में अकेला पाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में. रायगढ़ : रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिचित रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ किए गए दुष्कर्म की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी…
Read Moreरायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर कसा शिकंजा : बर्तन दुकान के अंदर चल रहा था करोड़ों के खेल का कनेक्शन ! “मोबाइल बना सट्टे का अड्डा !” गेरवानी में पुलिस रेड से मचा हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार-खाईवाल फरार.
बर्तन दुकान में मोबाइल के जरिए चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, नगदी 18,400/- रूपये और 4 मोबाइल जब्त. पूंजीपथरा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त दबिश, दो सट्टा खाईवाल गिरफ्तार एवं फरार खाईवाल की तलाश जारी. एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश—“ऑनलाइन जुआ-सट्टा के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, सभी क्षेत्रों में पुलिस के मुखबीर सक्रिय हैं.” रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन अंकुश” अब ऑनलाइन सट्टेबाजों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। गेरवानी में बर्तन दुकान की आड़ में मोबाइल फोन के…
Read Moreजशपुर में नशे के साम्राज्य पर पुलिस का सबसे बड़ा हमला : आम की ट्रे में छिपाकर यूपी ले जाए जा रहे 2 क्विंटल गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से ज्यादा की जप्ती से मचा हड़कंप
मामला थाना कांसाबेल अंतर्गत चौकी दोकड़ा का आरोपी के विरुद्ध चौकी दोकड़ा में एन डी पी एस की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध आरोपी पिकअप से उड़ीसा से लेकर ला रहा था गांजा को पुलिस को गुमराह करने आम से भरे, ट्रे में छिपाकर रखा था अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 207 पैकेट में,207 किलो गांजा, व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक UP –70-RT –6633 व एक मोबाइल फोन को भी किया जप्त पुलिस के द्वारा कुल 01 करोड़ 13 लाख,60 हजार…
Read Moreछत्तीसगढ़ गठन के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में बड़ी भर्ती, 21 सहायक संचालकों के चयन से युवाओं को मिला सुनहरा अवसर
छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती लोक सेवा आयोग ने जारी किया अंतिम चयन परिणाम वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा – युवा प्रतिभाओं को मिलेगा प्रदेश के नियोजित विकास में योगदान का अवसर रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आवास एवं पर्यावरण विभाग अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब टाउन एंड…
Read Moreपुलिस का सख्त संदेश : अब नहीं बचेगा लापरवाह चालक ! सड़क हादसे में सीधे लगेगी गंभीर धारा, पुसौर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक ! दो युवकों की दर्दनाक मौत के बाद रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, भेजा गया जेल.
सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई. पुसौर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की हुई थी मौत, पुसौर पुलिस ने ट्रक चालक को आपराधिक मानव-वध की धारा में गिरफ्तार कर भेजा जेल. दुर्घटना की विवेचना में ट्रक ड्रायवर बिना वैध लाइसेंस भारी वाहन चलाने के मिले सबूत, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान से केस को मिली और मजबूती. “बिना वैध लाइसेंस वाहन चलाना अपराध है, ऐसी घातक दुर्घटना करने वाले चालकों पर अब सीधे दर्ज…
Read Moreकुनकुरी कोर्ट से गूंजी न्याय की सबसे बड़ी धमक : छात्रा की अस्मत लूटने वाले दरिंदे को ‘आखिरी सांस तक’ उम्रकैद, फैसले ने पूरे इलाके में मचा दी सनसनी
महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को कड़ा संदेश, कोर्ट बोला – “बलात्कार केवल शारीरिक नहीं, मानसिक हिंसा भी है” कुनकुरी | सागर जोशी – संपादक | विशेष समाचार “न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखना भी चाहिए” — इस सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित द्वितीय अपर सत्र न्यायालय ने एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाते हुए बलात्कार के दोषी को ‘आखिरी सांस तक’ उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले ने न केवल पीड़िता को न्याय दिलाने का…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा संदेश : ईंधन बचत को बनाएं जन-आंदोलन, सरकारी वाहन होंगे चरणबद्ध तरीके से ईवी में परिवर्तित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान ऊर्जा संरक्षण की दिशा में उठाया गया हर कदम राष्ट्रनिर्माण में योगदान है – मुख्यमंत्री श्री साय सरकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से ईवी में बदलने की दिशा में होगी कार्रवाई राष्ट्रहित में ईंधन बचत को जन-आंदोलन बनाने की अपील रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किए गए आह्वान का समर्थन करते हुए कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट और…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : सुशासन तिहार 2026 के शिविरों की तिथियों में बड़ा बदलाव, कुनकुरी सहित कई क्लस्टरों का नया कार्यक्रम जारी
जनपद पंचायत जशपुर के जामटोली, बड़ाकरौंजा एवं बोकी क्लस्टर की तिथियों में किया गया बदलाव नगर पंचायत कुनकुरी में 16 मई तथा मनोरा जनपद के टेम्पू क्लस्टर में 30 मई को आयोजित होगा शिविर जशपुर : सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने, शासन और प्रशासन को आम नागरिकों के द्वार तक ले जाने, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनहितकारी प्रशासन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं…
Read More