साहू समाज का वोट लिया पर ताम्रध्वज साहू को सीएम नहीं बनाया, असम सांसद व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं ‍श्रम मंत्री रामेश्वर तेली ने कांग्रेस पर लगाया आरोप.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, खरसिया/रायपुर

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा शनिवार को खरसिया पहुंची जहां आयोजित जन सभा में असम सांसद व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं ‍श्रम मंत्री रामेश्वर तेली ने कांग्रेस के झूठ का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को सीएम बनाने के नाम पर साहू समाज का वोट लिया और जब चुनाव जीत गए तो ताम्रध्वज साहू की जगह भूपेश बघेल को सीएम बना दिया।

केंद्रीय मंत्री श्री तेली बताया कि कुछ दिन पहले वे फ्लाइट से असम के एक एमपी भुनेश्वर कलिका के साथ असम से आ रहे थे। फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। भुनेश्वर कलिका ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किया है और पिछले चुनाव में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी थे। उन्होंने श्री ताम्रध्वज साहू के सामने श्री तेली से पूछा कि क्या वे इन्हें जानते हैं? श्री तेली ने जवाब दिया कि हां,ये तो छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हैं। तब उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जब मैं प्रभारी था तो कांग्रेस ने ताम्रध्वज साहू के नाम पर साहू समाज से झूठ बोलकर वोट लिया था कि चुनाव जीतने पर ताम्रध्वज साहू को सीएम बनाएंगे। जब चुनाव जीत गए तो भूपेश बघेल को सीएम बना कर विश्वासघात किया।श्री तेली ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि यहां से आज तक कांग्रेस का विधायक बनते आया है लेकिन मैं आज यह कहता हूं कि इस बार यहां से भाजपा का विधायक साहू समाज से महेश साहू चुना जाएगा।

उन्होंने बताया कि उसका परिवार छत्तीसगढ़ के रहवासी हैं और मजदूरी करने असम आ गए थे। यहां रामेश्वर 18 साल की उम्र में असम चाय बगान वालों का लीडर बन गया। 25 साल की उम्र में उसने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की और 26 साल की उम्र में 2001 में वह 25 साल तक कांग्रेस की विधायक को हराकर विधायक बन गए। इस तरह वे दो बार विधायक चुने गए। उन्होंने पांच बार चुनाव लड़ा और दो बार विधायक और दो बार सांसद चुनाव जीता और एक बार का चुनाव वह हार गए थे। आज वे मोदी सरकार में पेट्रोलियम और श्रम मंत्री है। सासंद चुनाव में उन्होंने 25 साल तक सांसद रहे कांग्रेस के प्रत्याशी को 1 लाख 82 हजार वोटों के अंतर से हराया।

श्री तेली ने कहा कि कांग्रेस को तो अपने डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव पर ही भरोसा नहीं रहा। डिप्टी सीएम श्री सिंहदेव कह रहे हैं कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ सरकार को पूरा सहयोग कर रही है। कुल मिलाकर कांग्रेस ने भरोसा खो दिया है।

सभा में पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ठगवा, लबरा भूपेश की सरकार चल रही है। यहां के लोगों से वादा खिलाफी कर केवल भ्रष्टाचार करने में लगी है। घोटाले पर घोटाला करती जा रही है। ऐसी सरकार को जनता बदलने का संकल्प लेने में  लगी है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा में उमड़ रही भीड़ है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने कहा कि देशभर में भ्रष्टाचार करने में भूपेश सरकार नंबर वन बन गई है। छत्तीसगढ़ को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस का एटीएम बना दिया है। प्रदेश में हर दिन नित नये किस्म के अपराध हो रहे हैं। प्रदेश में करप्सन और कमीशन का खेल चल रहा है। कोयला घोटाला, राशन घोटाला,शराब घोटला, पीएससी में घोटाला, व्यापमं में घोटला, गोबर खरीदी में घोटला,गोठान में घोटाला, जमीन – आसमान में घोटाला। ये सरकार घोटालों की सरकार है। छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बना दिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!