जशपुर जिले के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों का किया जा रहा टीकाकरण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के 35 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है और खरीदी केन्द्रों में ही धान बेचने आले वाले किसानों को प्रथम  और द्वितीय डोज का टीका लगाया जा रहा है।

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र के नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधक और स्वास्थ्य अमला को निर्देश देते हुए कहा है कि केन्द्र में किसानों का शत् प्रतिशत टीकाकरण करें। कोई भी किसान छूटने न पाए इसका विशेष ध्यान रखें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!