जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिहन हेतु 16 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के अन्तर्गत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सर्पदंश से पत्थलगांव तहसील के ग्राम राजाआमा निवासी रामा राम सरस्वती चौहान की मृत्यु 1 जुलाई 2021 हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री विरेन्द्र चौहान हेतु 4 लाख, पत्थलगांव तहसील के ग्राम मुड़ापारा निवासी स्व. सुकरो मिंज की मृत्यु 19 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिका के पुत्र  श्री जुहनू हेतु 4 लाख एवं बगीचा तहसील के ग्राम डुमरटोला निवासी संतोष राम की मृत्यु 23 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री पाण्डू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही आग में जलने से बगीचा तहसील के ग्राम घुघरी निवासी स्व. जुलेता लकड़ा की मृत्यु 30 जनवरी 2021 को जाने पर मृतिका के पति श्री नथनियल हेतु 4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts