जशपुर : मुख्यमंत्री सायकल, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार व किट सहायता योजना के पंजीकृत श्रमिकों को मिला लाभ

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : श्रम विभाग के अंतर्गत् छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सुरक्षा मंडल अंतर्गत् संचालित मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार किट सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत् जिले के पंजीकृत महिला एवं पुरूष श्रमिकों को लाभांवित किया जा रहा है।

इसी कड़ी श्रम विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत् 90 पंजीकृत श्रमिक को 3 लाख 33 हजार 432 रूपए, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत् 08 पंजीकृत श्रमिक को 63 हजार 200 रूपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार कीट सहायता योजना के तहत् 11 पंजीकृत श्रमिक को 39 हजार 842 रूपए एवं मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत् 193 पंजीकृत श्रमिकों को 6 लाख 65 हजार 657 रूपए का लाभ दिया गया है। इस तरह योजना के तहत् कुल 302 पंजीकृत महिला एवं पुरूष श्रमिकों को 11 लाख 7 हजार 374 रूपए आर.टी.जी.एस के माध्यम से हस्तांतरित किया गया है।

श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु श्रम विभाग व लोक सेवा केन्द्र तथा व्हीएलई के माध्यम से दस्तावेजों के साथ पंजीयन करा सकते हैं। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानवन्त पाण्डेय मोबाईल नम्बर 7999257119 एवं कल्याण निरीक्षक श्री अभिषेक यादव मोबाइल नम्बर 9111122448 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!