जशपुर जिले में किसानों से धान खरीदी के लिए केन्द्रों में की गई है बेहतर व्यवस्था, समिति में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है बारदाना

Advertisements
Advertisements

किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका रखा जा रहा है विशेष ध्यान -किसान बसंत कुमार बेक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिले के 35 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर 1 दिसम्बर 2021 से धान खरीदी की जा रही है। किसानों में धान विक्रय को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसका तत्परता के साथ क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे किसानों को उपार्जन केन्द्रों में किसी तरह की समस्या नहीं हो रही है और वे आसनी से अपना धान विक्रय कर पा रहे है।

जिले के किसान प्रदेश सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किए गए व्यवस्थाओं की सरहना कर रहे है। किसानों का कहना है कि उन्हें धान के विक्रय में हर संभव सुविधा प्रशासन के माध्यम किया गया है। इसी तारतम्य में जिले के विकासखंड कुनकुरी के ग्राम बांसनताला के किसान श्री बसंत कुमार बेक अपने क्षेत्रांतर्गत स्थित धान उपार्जन केन्द्र कुनकुरी में धान विक्रय के लिए पहुंचे। जहां किसान बंसत ने बहुत सरलता के साथ ही धान को विक्रय किया। किसान ने बताया कि वे 18 क्विंटल धान विक्रय करने के लिए केन्द्र में पहुंचे थे। केन्द्र में विभागीय अधिकारियों के द्वारा उनके टोकन को लेकर उन्हें संपूर्ण सुविधा के साथ तत्काल धान की खरीदी की गई। 

बसंत ने बताया कि समिति के माध्यम से उन्हें बारदाना भी आसानी से प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि समिति में ही पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध होने से किसानों को बारदाने के लिए भी अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़ रहा है। किसान बसंत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी मेहनत एवं उपज का वाजिब दाम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर दिया जा रहा है। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से बोनस की राशि भी किसानों को प्रदान की जाती है। उन्होंने शासन के द्वारा किसानों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।  साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में बेहतर कार्य कर रही है। जिसका उन्हें लाभ भी मिल रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!