सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत यातायात नियमों के तहत की गई सख्त कार्यवाही, कुल 94 प्रकरण दर्ज कर 57,550/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में कल दिनांक को यातायात पुलिस द्वारा शहर में अभियान चलाकर कार्यवाही की गई हैं।

पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरान कार्यवाही करते हुए कुल 94 प्रकरण दर्ज कर 57,550/-  रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं। कार्यवाही के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन से बात करने वाले 38 वाहन चालकों से 11,400/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले कुल 31 वाहन चालकों से 9300/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के मामलों में 01 वाहन चालक से 2000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चालन करने के मामले में 04 प्रकरण दर्ज कर 2000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, साथ ही यातयात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से कुल 17 प्रकरण दर्ज कर 31,350/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

Related posts