जशपुर जिले में जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कुएं के पानी में डूबने से विकासखंड फरसाबहार के ग्राम खारीबहार निवासी श्री जयराम तिर्की  पिता श्री थोयूं तिर्की की मृत्यु 17 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती कतरीना तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सर्पदंश के कारण फरसाबहार तहसील के ग्राम औरीजोर निवासी कुमारी असरिता मांझी की मृत्यु 23 जून 2021 हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री शनि राम मांझी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts