प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत नहर के पानी में डुबने से जषपुर तहसील के ग्राम बाधरकोना निवासी  परमेष्वर राम पिता भोन्दूराम की मृत्यु 10 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सुमित्रा बाई  हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार आकाषीय गाज के कारण विकासखंड बगीचा के ग्राम रेंगोला निवासी रेषमा टोप्पो की मृत्यु 23 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री कुलदीप टोप्पो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts