फरार वारंटियों पर बिलासपुर पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन बाज के तहत हिर्री पुलिस की कार्रवाई! श्यामनगर लिंगियाडीह निवासी स्थाई वारंटी सौरभ देवांगन को पकड़कर न्यायालय भेजा

ऑपरेशन बाज के तहत एक और हिर्री पुलिस की कार्यवाही

फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गया तामील

वारंटी को किया गया न्यायालय पेश

बिलासपुर : आपरेशन बाज के तहत सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उसी तारतम्य में एक स्थाई वारंटी की बिलासपुर में लुक छीपकर रहने की सूचना मिलने पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी से आवशयक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, के नेतृत्व में टीम तैयार कर स्थाई वारंटी की पता तलाश कर वारंटी अभियुक्त सौरभ देवांगन पिता ललित देवांगन उम्र 19 साल साकिन श्यामनगर लिंगियाडीह प्रभात चौक थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. को तामील कर न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, आर. 36 सुनील सिंह, आर. 1215 दयालू नेताम, आर.क्र. 1383 जितेन्द्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।

Related posts