जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत नदी पानी में डूबने से पत्थलगांव जनपद के ग्राम कटंगतराई निवासी धनी बाई पति स्वत्र जोसेफ किस्पोट्टा की मृत्य 23 सितम्बर 2019 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र बिसुन किस्पोट्टा हेतु 4 लाख रुपए एवं कुएं के पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम सुरेषपुर निवासी बिंदुलाल पिता स्व. देवसाय की मृत्यु 28 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटमत वारिस मृतक की माता श्रीमती सुरजो बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत की गई है।

Related posts