पुलिस चौकी कोरबी अंतर्गत ग्राम फुलसर में लगा चलित थाना, दी गई विधिक जानकारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

आज दिनांक 06 जून 2022  को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम फुलसर के घाटपारा में लगाया गया. जिसमें गांव के आम जनता महिला पुरुष करीबन 30-35 की संख्या में उपस्थित आए. जिनको किसी प्रकार की समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या नही होना बताये.

उपस्थित आमजन को कानूनी संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध एवं घटना के संबंध में, सायबर ठगी से सम्बंधित जानकारी, बरसात के समय मे सर्पदंश से बचाव, वनों की कटाई एवम आग से बचाने सम्बन्धी सुझाव, हांथी प्रभावित क्षेत्र होने से वन विभाग एवं शासन के गाइड लाइन का पालन कर अपने आप को सुरक्षित करने विस्तार से समझाईश, सुझाव दिया गया। चलित थाना सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!