विवाहिता के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को अपराध कायमी के 24 घंटे के अंदर फरसाबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जशपुर, थाना क्षेत्र फरसाबहार  की 21 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 25.09.2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 03.09.2021 को इसका पति किसी कार्य से अंबिकापुर गया था, यह घर में अपने सास-ससुर के साथ थी। प्रार्थिया रात्रि 9 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सो रही थी उसी दौरान गांव का पूर्व परिचित संतोष नायक प्रार्थिया के कमरे में अचानक आकर प्रार्थिया के हाथ, पैर को पकड़ते हुये गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। प्रार्थिया के चिल्लाने पर संतोष नायक उसके मुंह को बंद कर दिया, प्रार्थिया द्वारा जोर से धक्का देने पर संतोष नायक वहां से भाग गया। प्रार्थिया द्वारा अपने पति को संतोष नायक के डर से घटना के संबंध में जानकारी नहीं दी थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में धारा 354, 457 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर एवं महिला संबंधी गंभीर अपराध होने पर थाना फरसाबहार द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी के निवास ग्राम घांसीबस्ती पण्डरीपानी जाकर आरोपी के घर का घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी संतोष नायक को हिरासत में थाना फरसाबहार लाया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी संतोष नायक उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम घांसीबस्ती पण्डरीपानी थाना फरसाबहार जिला जशपुर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् दिनांक 26.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना फरसाबहार प्रभारी उ.नि. प्रदीप कुमार सिदार, आर. 601 सुरेश एक्का, आर. 545 नीरज कुमार तिर्की, आर. 764 शैलेन्द्र प्रधान का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts