गांजा तस्करी के सरगना को पकड़ने के बाद खुल रहे तस्करी करने के कई तरीके, कैप्सूल वाहन में 78 किलो गांजा तस्करी करते वाहन चालक गिरफ्तार, सिंगरैली गांजा पहूंचाने पर मिलने वाला था तस्करी का पैसा, वाहन राजसात करने हो रही कार्यवाही

Advertisements
Advertisements

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जशपुर. पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी पुलिस थाना एवं चौकी क्षेत्र में गांजा तस्करी एवं गांजा विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिनों पत्थलगांव नगर में हुई घटना के बाद गांजा तस्करी के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया गया। गांजा तस्करी के मुख्य सरगना द्वारा तस्कारी करने के कई तारीकों से पुलिस को अवगत कराया गया। इसी क्रम में कैप्सूल वाहनों से भी अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने के बारे में बताया गया। जिसके बाद सीमाओं पर इन वाहनों पर भी नज़र रखा जाने लगा। जिसके बाद एक वाहन में गांजा बरामद कर कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना पत्थलगांव के गांजा तस्करी प्रकरण का मुख्य सरगना पिंटू उर्फ कष्णकांत वैष्य द्वारा गांजा तस्करी के साधन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई थी। मिली सूचना के आधार पर एलुमिना के साथ अवैध रूप से कैप्सूल वाहन में मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर ले जा रहे आरोपी ट्रक चालक बालिस्टर जायसवाल से पूछताछ की गई। प्रारंभ में इंकार करने के बाद चालक के केबिन में छिपाकर गांजा रखने की बात स्वीकार की।

78 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा सुन्दरगढ़ से सिंगरौली ले जाया जा रहा था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिस्टर जायसवाल को करमडीह में मादक पदार्थ गांजा की खेप दी गई। कैप्सुल वाहन क्रमांक यू पी 64 ए टी 4883 में उक्त गांजा सुंदरगढ़, तलसरा, तपकरा, पत्थलगांव, सीतापुर, रघुनाथपुर, अंबिकापुर, सिंगरौली होकर जाने का था।

कैप्सुल वाहन ओड़िसा से एलुमिना पावडर लेकर एल्युमिनियम प्लांट में रैनूकूट उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। आरोपी ट्रक चालक बालिस्टर जायसवाल को 78 किलोग्राम गांजा परिवहन के एवज में 50 हजार रूपये नगद मिलने वाला था। इससे पूर्व भी आरोपी बालिस्टर जायसवाल द्वारा मादक पदार्थ गांजा का परिहवन कैप्सूल वाहन से किया जा चुका है।

कैप्सूल वाहन की कीमत 30 लाख रूपये है, एलुमिना पावडर का वजन लगभग 29.230 टन कीमती 8,29,346 रूपये है। सुन्दरगढ़ जशपुर बार्डर में एम्बुलेंस, यात्री वाहन, मालवाहक गाड़ी से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की जाती है। गांजा तस्करी में जप्त वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है।   

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!