जशपुर जिले के सभी पंचायतों में 9 और 10 नवम्बर को किया जाएगा धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का होगा पुतला दहन – भाजपा

भाजपा नेता विजय शर्मा पर भूपेश सरकार के द्वारा की गई एक तरफा कार्यवाही के विरोध में भाजपा का आंदोलन जशपुर जिले में अब हुआ तेज

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. भाजपा नेता विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर कवर्धा मामले में भूपेश सरकार पर एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाते हुवे भाजपा ने विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए आंदोलन तेज कर दिया है। इस क्रम में जशपुर जिले में भी आंदोलन किया जाना है। जिसके लिए रूपरेखा भी तैयार किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन भी किया जाना है।

इस विषय में जानकारी देते हुवे भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश सिंहा ने बताया कि जशपुर जिले के प्रत्येक पंचायत स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता भूपेश सरकार के विरुद्ध धरने पर बैठेंगे। प्रदेश भाजपा संगठन से मिले निर्देश पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन का सूचना दे दी गई है। जिसके अन्तर्गत बनी रणनीति का अनिवार्य रूप से पालन करने भी निर्देशित किया गया है।

श्री सिन्हा ने बताया की भूपेश सरकार के द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही करते हुवे भाजपा नेता विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के ऊपर कार्यवाही किया गया। जिसकी कठोर शब्दों में निंदा की जाती है। कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वेषपूर्ण भाव से कार्य कर भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में डालने का कुकृत्य कर रही है। जिसके विरोध में 9 और 10 नवम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन होना है, साथ ही इसी दिन को भाजपा पंचायत स्तर से विरोध कर धरना प्रदर्शन भी करेगी।

Related posts