जशपुर अपडेट : प्रभावित परिवार के परिजनों को 10 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने के साथ खदान को सील करने के जशपुर कलेक्टर ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कुनकुरी मयाली के पास पत्थर खदान में हुई ब्लास्टिंग को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और संबंधित दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए हैं।   

कलेक्टर ने कहा कि प्रभावित परिवार को जिला प्रशासन हर संभव सहायता करेगा। और प्रभावित परिवार के परिजनों को 10 लाख मुआवजा दी जाएगी कलेक्टर ने खदान को सील करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

दुर्घटना ब्रेकिंग : मयाली नेचर केम्प के नजदीक पत्थर खदान में हुई ब्लास्टिंग के चपेट में आई नाबालिग की मौके पर मृत्यु, कुनकुरी पुलिस दुर्घटना स्थल रवाना

Related posts