जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके तहत् पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के दीवानुपर निवासी  स्व. युवराज पिता राजकुमार की मृत्यु 04 मार्च 2021 को हो जाने पर मृतक परिजन पिता श्री राजकुमार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार पत्थलगांव तहसील के ग्राम कोतबा निवासी स्व. पुरस्तम पैंकरा पिता  सुलोचन पैंकरा की मृत्यु 31 मार्च 2021 को कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक की पत्नी श्रीमती धनेवश्वरी पैंकरा हेतु 4 लाख एवं सन्ना तहसील के ग्राम महनई  निवासी मृतक स्व. ननकेश्वर राम पिता विजय लाल की मृत्यु 27 जुलाई 2020 को कुंआ के पानी डूबने से हो जाने पर मृतक की पत्नी श्रीमती कुन्ती  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts