जशपुर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय आयुष विभाग की समीक्षा बैठक : समन्वय कर बेहतर आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने व्यापक प्रचार प्रसार करेनें दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयुर्वेद चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए सुझाव मांगा। उन्होंने आयुर्वेद क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सकों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए तथा मरीजों को आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा।बैठक में आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक डॉक्टर्स उपस्थित थे।

कलेक्टर ने आयुर्वेद के तहत किए जा रहे मरीजों के उपचार एवं लाभान्वित मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने आयुर्वेदिक अधिकारियों को कहा कि जिस उद्देश्य के लिए आपकी पदस्थापना की गई है, उन उद्देश्यों की पूर्ति अवश्य करें जिससे लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा सेवा का लाभ मिल सके।  उन्होंने आयुर्वेद ग्राम में उपलब्ध चिकित्सा सेवा, पंचकर्म चिकित्सा पद्धति एवं यूनानी चिकित्सा, आयुर्वेदिक चिकित्सालय की सेवाओं के विषय में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों का उद्देश्य बीमार व्यक्तियों का उपचार कर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। शासन का उद्देश्य भी यही है। जटिल रोगों के उपचार में आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से किया जा रहा है  इसका बेहतर प्रचार-प्रसार करने और पीड़ित व्यक्ति का बेहतर इलाज करने कहा। कलेक्टर ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों को समर्पित भाव से कार्य करने कहा। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में आयुर्वेदिक चिकित्सकों की सेवा को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी को जिम्मेदारी एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने प्रेरित किया। कलेक्टर ने आयुर्वेद पंचकर्म का ट्रेनिंग व्यवस्था करने, होम्योपैथिक हेतु सेमिनार एवं हाट बाजार में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाने के लिए शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा जिससे बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!