ब्रेकिंग न्यूज़ : राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने आज जशपुर विकास खंड के ग्राम आगडीह में 60 बोरा अवैध धान जप्त किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम द्वारा जिले में अवैध धान परिवहन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में जशपुर विकास खंड के ग्राम आगडीह में रात्रि 9 बजे पिकअप में लगभग 60 बोरा अवैध धान परिवहन करते हुए जप्त किया गया.  

जिले  में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है । जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। राजस्व और पुलिस विभाग  की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रो एवं बिचौलियों, कोचियों पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है। अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन करने सहित छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

Related posts