धृतराष्ट्र के राज में जगह जगह दुश्शासन घूम रहे- केदार कश्यप

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भाजपा प्रदेश महामंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ के मौजूदा हालात के मद्देनजर कहा कि राज्य में अहिंसा और अन्याय चरम सीमा पर है। महिलायें लगातार इसका शिकार हो रही हैं, चाहे वो आम जन हों या सरकारी अफसर। ऐसी ही एक घटना रायपुर की है, जहां उद्योग विभाग की महिला अफसर ने उद्योग विभाग के ही एडिशनल डायरेक्टर  के खिलाफ़ छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्यवाही करने के बजाय इस मामले को एक महीने तक लटकाए रखा। जैसे-तैसे इस मामले पर कार्यवाही होते हुए एडिशनल डायरेक्टर   के ट्रांसफर की फ़ाइल मंत्री कवासी लखमा के पास पहुंची, लेकिन आज तक संवेदनहीन उद्योग मंत्री ने महिला अफसर को न्याय दिलाना उचित नहीं समझा। इससे आहत महिला अफसर की आज ऐसी मनः स्थिति है कि वो खुदखुशी करने जैसा मन बना चुकी हैं। 

 भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अभी तक हम सभी ने कांग्रेस सरकार में गुंडाराज, माफियाराज चरम सीमा पार करते देखा ही था, पर महिला अस्मिता के साथ इस तरह का खेल, खेलकर भूपेश सरकार किस तरह की न्याय व्यवस्था स्थापित करना चाहती है, यह छत्तीसगढ़ की हर महिला और महतारी पूछ रही है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के राज में फूल जैसी कोमल बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक से अनाचार हो रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में बांधकर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ दुष्कर्म हो जाता है। उद्योग विभाग का अफसर महिला अफसर से छेड़छाड़ करता है और विभागीय मंत्री उसे संरक्षण देता है। कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं  हैं। भाजपा ने महतारी हुंकार रैली के जरिये इस सरकार को जगाने की कोशिश की लेकिन धृतराष्ट्र के राज में जगह जगह दुश्शासन घूम रहे हैं। बस्तियों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक महिलाओं की अस्मिता खतरे में है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!